Showing posts with label Bangalore. Show all posts
Showing posts with label Bangalore. Show all posts

Thursday, March 10, 2011

धर्मगुरू नित्यानंद ने स्वीकारी अपनी ’अय्याशी’


बेंगलुरु : आश्रम के नाम पर अय्याशी का अड्डा चलाने वाले गुरू नित्यानंद ने आख़िरकार स्वीकार कर लिया है कि वह नामर्द नहीं है। पिछले साल, सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद से ही ख़ासी चर्चा बटोर चुके दक्षिण के प्रसिद्ध धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है।

नित्यानंद सेक्स स्कैंडल की जांच में जुटी सीआईडी टीम के सामने पूछताछ में बाबा ने स्वीकार किया है कि वो नामर्द नहीं है। इससे पहले नित्यानंद ने अपनी सफ़ाई में कहा था कि वो ना तो पुरुष है और ना ही महिला। सेक्स करने में तो वो पूरी तरह अक्षम हैं। लेकिन अब सीआईडी के सवालों का जवाब देते हुए नित्यानंद ने स्वीकार किया है कि उसने अपने आश्रम में करीब 15 महिलाओं से सेक्स संबंध बनाए लेकिन उनके नाम उसे याद नहीं है।

नित्यानंद ने यह भी कहा कि वो सभी महिलाओं से उनकी मर्जी से सेक्स करता था। हालांकि नित्यानंद का यह भी कहना है कि उसने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया। सामाजिक या धार्मिक रूप से उसके कृत्य गलत हो सकते हैं लेकिन उसने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया।

नित्यानंद जैसे ना जाने कितने ये अय्याश और पाखंडी बाबा, लोगों की आस्था के साथ खुला खिलवाड़ करते हैं। लेकिन हमारे देश की ये जनता आंखें मूंद कर इन ढ़ोंगियों पर यक़ीन कर लेती है और इनका शिकार बनती है। आजकल की जनता को इन बाबाओं पर भगवान से ज़्यादा आस्था और विश्वास होने लगा है।

Sunday, March 6, 2011

वर्ल्ड़ कप:आयरलैंड पर भारत की 5 विकेट से जीत


बेंगलूरु: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। आयरलैंड के 207 रन के जवाब में 4 ओवर शेष रहते भारत ने 5 विकेट पर 210 रन बनाकर यह जीत हांसिल की।

हालाकि भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वीरेंद्र सहवाग 5 रन के निजी स्कोर पर ट्रेंट जॉनसन की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद जॉनसन ने गौतम गंभीर को अपना शिकार बनाया। जल्द ही दो विकेट गिर जाने के बाद सचिन तेंडुलकर ने 56 गेंद में 36 रनो की पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने 53 गेंदो पर 34 रन बनाये। 100 रन पर 4 विकेट गिर जाने के बाद क्रीज़ पर आये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। धोनी के आउट होने के बाद एक छोर पर ड़टे युवराज सिंह ने यूसुफ पठान के साथ मिलकर नाबाद 43 रनों की साझेदारी निभाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। यूसुफ पठान ने अपने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 24 गेंदो में 3 छ्क्के और 2 चौके लगाकर 30 रन बनाये। जबकि युवराज ने पहले गेंद से कमाल करते हुए 5 विकेट झटके वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 74 गेंदो में 3 चौके लगाकर 50 रनों की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले आयरलैंड की ओर से कप्तान विलियम पोर्टफिल्ड ने 75 रन की शानदारी पारी खेली। उन्हें नील ओ ब्रायन से अच्छा साथ मिला जिन्होंने 46 रन ठोके। टीम के सिर्फ 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। पारी के पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज पीआर स्टरलिंग क्लीन बोल्ड हो गए। उसके बाद जहीर खान ने अपने अगले ही ओवर में एड जॉयस को धोनी के हाथों कैच आउट कराकर आयरलैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद कप्तान विलियम पोर्टरफिल्ड और नील ओ ब्रायन ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए आयरिश पारी को संभाला। इस दौरान कप्तान विलियम पोर्टरफिल्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। जबकि नील ओ ब्रायन बदकिस्मत रहे कि अर्धशतक नहीं बना सके और रन आउट हो गए। ज़हीर ख़ान ने अपने 9 ओवरों में केवल 30 रन देकर 3 विकेट झटके। इनके अलावा मुनाफ़ पटेल को 25 रन देकर 1 विकेट मिला।

Thursday, February 24, 2011

बेंगलुरु: क्रिकेट प्रशंसकों पर पुलिस का लाठीचार्ज


बेंगलुरु : भारतीय क्रिकेट प्रेमियों पर वर्ल्ड कप का इतना बुख़ार चढ़ा हुआ है कि पुलिस के लाठी-डंडे भी इनके जोश में कोई कमी नहीं ला सकते। बेंगलुरु में भारत-इंग्लैंड के बीच 27 फरवरी को खेले जाने वाले क्रिकेट मैच के टिकट ख़रीदने गए लोगों को पुलिस की लाठियों से पिटना पडा। मैच के टिकटों को ब्लैक में बेचे जाने से नाराज लोगों ने आज स्टेडियम के बाहर जमकर हंगामा किया।

कुछ लोगों ने कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को ब्लैक में टिकट बेचते पकड़ लिया और जमकर बवाल काटा। दूसरी ओर हंगामा कर रहे लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी।

हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि वो मैच देखने के लिए टिकट खरीदने आए हैं। बीती रात से टिकट खरीदने के लिए लम्बी कतारों में खड़े थे, लेकिन बोर्ड के अधिकारी टिकट की कालाबाजारी कर रहे थे। जिसके बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुबह होते ही लोग की तादाद और बढ़ गई। हंगामा करते लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी।

गौरतलब है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में 27 फरवरी को भारत-इंग्लैंड का मैच खेला जाना है। इस स्टेडियम में करीब 60 हजार दर्शकों की बैठक की क्षमता है। पहले ये मैच कोलकाता में होना था, लेकिन स्टेडियम तैयार नहीं होने की वजह से बेंगलुरु स्थानांतरित करना पड़ा।

Friday, February 11, 2011

भारत, जल्द करेगा पचास हजार करोड़ के लड़ाकू विमानों का सौदा

बेंगलूरु : अब जल्द ही भारतीय वायु सेना आधुनिक तकनीक के नए विमानों को ख़रीद कर अपनी ताक़त में इज़ाफ़ा करने जा रही है। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयरचीफ मार्शल पी. वी. नाईक ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले दो सप्ताह के भीतर ही 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से 126 लड़ाकू विमान की खरीददारी के सबसे बड़े रक्षा सौदे पर मोलभाव का दौर शुरू हो जाएगा और उम्मीद है कि परिस्थिति सामान्य रही तो सितंबर तक सौदे पर हस्ताक्षर भी कर लिये जाएंगे।

येलहांका एयरपोर्ट पर संवाददाता सम्मेलन में वायुसेना प्रमुख ने बताया कि सौदे की सारी अड़चनें दूर हो चुकी हैं और अब ‘अनुबंध वार्ता समिति’ में बातचीत का दौर शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक-दो सप्ताह के भीतर यह बातचीत शुरू हो जाएगी और अगर किसी ‘असंतुष्ट कंपनी’ ने लंगड़ी नहीं मारी तो इस समझौते पर अगस्त-सिंतबर में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

ग़ौरतलब है कि इस सौदे पर दुनिया के आठ बड़े देशों की छह कंपनियों ने अपनी निगाहें टिका रखी हैं और वे अपने-अपने विमान लेकर बेंगलूरु के आकाश में अपनी कलाबाज़ियों का प्रदर्शन भी कर रही हैं। इन विमानों में अमेरिका के दो विमान एफ 18 सुपर हॉर्नेट, एफ-16 आईएन सुपर वाइपर, फ्रांस का राफेल, स्वीडन का ग्रिपेन, चार यूरोपीय देशों के कंसोर्टियम का यूरो फाइटर और रूस का मिग-35 शामिल हैं। मिग 35 को छोड़कर बाकी सभी प्रतिस्पर्धी अपने विमान लेकर भारत आए हुए हैं।

मोलभाव की वार्ता का दौर शुरू होने का मतलब यह है कि अब नॉकआउट होने की घड़ी आ गई है, जिसमें कुछ कंपनियों को सौदे की होड़ से बाहर होना पड़ेगा। इसके बाद सौदे में विघ्न डालने का दौर भी शुरू होने की आशंका है, जिसकी ओर वायुसेना प्रमुख ने खुलकर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी असंतुष्ट कंपनी ने लंगड़ी नहीं मारी, तो पांच-छह महीने के भीतर ही सौदे पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। कोई बाधा डाले जाने की सूरत में मामला सतर्कता आयुक्त आदि तक जा सकता है और सौदे की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इन सब अड़चनों को दूर करना होगा।

Thursday, February 10, 2011

बंगलुरु: एक और ’अय्याश नित्यानंद’ गिरफ़्तार


बंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी में पुलिस ने एक पाखंडी बाबा को गिरफ़्तार कर उसकी अय्याशी पर विराम लगा दिया। बंगलुरु में धर्म की आड़ में लोगों को लूट रहे नित्यानंद का पर्दाफाश हुआ है। ज्योतिष नित्यानंद शेट्टी उर्फ नित्यानंद पुजारी के नाम से प्रसिद्ध इस पाखंडी ने 100 से ज्यादा लोगों को करीब 50 लाख रुपए की चपत लगाई है। इसके अलावा उसने 6 शादियां भी की और अपनी अय्याशी के लिये इस्तेमाल कर सभी को छोड़ दिया।

यह नित्यानंद खासकर धनी परिवारों को निशाना बनाकर आश्वासन देता था कि उसके पास ऐसी विद्या है, जिसके बाद बच्चा क्लास में अव्वल आने लगेगा। वह इसके लिए परिवार वालों से पैसे ठग कर विशेष पूजा करता था और यहीं से वह परिवारों को अपने जाल में फंसाना शुरू करता था।


इसके अलावा वह इन लोगों को फाइनेंसरों से लोन भी दिलवाता था औऱ जिसके एवज में वह लंबा कमीशन वसूलता था। इस धन को वह अपनी अय्याशी के लिये ख़र्च करता था। इस बाबा ने वसूला गया पूरा धन जुए, ताश और घुड़दौड़ में लगा दिया। उसने मंगलोर, बंगलुरु, और केरल के चरमडी और कसारगोड की 6 युवतियों से शादी रचाई और इसके एवज में उनके परिवारों को अच्छी खासी रकम भी दी। लेकिन कुछ दिन ऐश करने के बाद उसने सभी को छोड़ दिया।


बंगलुरु के चामराजपेठ के निवासी मधुसुदन की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस पाखंडी ने मधुसुदन को कई लाख का लोन दिलाने का आश्वासन देकर कमीशन के नाम उससे 3.4 लाख रुपए हड़प लिए। लेकिन पीड़ित व्यक्ति को कभी लोन प्राप्त नहीं हुआ। नित्यानंद ने वित्तीय समस्याओं से उबारने के लिए मधुसुदन के घर में पूजा का ढ़ोंग भी किया।


चामराजपेठ थाने के इंस्पेक्टर बीजी रत्नाकर ने बताया कि नित्यानंद के खिलाफ मंगलोर, मैसूर सहित कई स्थानों पर मामले दर्ज हैं, लेकिन वह फरार था। पुलिस ने उसके पास से 1.15 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। ग़ौरतलब है कि आजकल धर्म की आड़ मे पाखंडी बाबाओं द्वारा भोली-भोली जनता को जमकर लूटा जा रहा है। इसका एक कारण ये भी है कि देश के लोगों की आस्था और यक़ीन ’भगवान’ से ज़्यादा इन ’पाखंडी बाबाओं’ पर आ टिकी है।

Wednesday, February 9, 2011

कर्नाटक: देश के सबसे बड़े एयर शो ’एयरो इंड़िया’ का शुभारंभ


बेंगलुरू : भारत की आईटी राजधानी में भारतीय वायु सेना के विमानों और हेलीकाप्टरों की शानदार कलाबाजियों के साथ ’एयरो इंडिया 2011’ का शुभारंभ हुआ। ग़ौरतलब है कि ’एयरो इंडिया 2011’ देश में अब तक का सबसे बड़ा एयर शो है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री एके एंटनी ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित येलाहांका वायु सेना केंद्र में आठवें द्विवार्षिक एयरोस्पेस एंड एविएशन ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन किया। इस दौरान 40 विदेशी शिष्टमंडल, गणमान्य हस्तियां, अधिकारी और वैश्विक एयरोस्पेस कारोबार से सम्बंधित लोग मौजूद रहे।

पांच दिनों तक चलने वाला ये कार्यक्रम रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ [सीआईआई] के सहयोग से आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम दक्षिण एशिया में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। इसमें 29 देशों के 380 प्रदर्शनकर्ताओं सहित कुल 675 प्रदर्शनकर्ता अपनी आधुनिक एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे है।

Tuesday, February 1, 2011

ईडन गार्डन से छिनी 1 मैच की मेजबानी



नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 27 फरवरी को होने वाले विश्व कप मैच की मेजबानी अब कोलकाता के हाथ से छिन चुकी है। आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से इस बात की पुष्टि कर दी है कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाला भारत-इंग्लैंड मुकाबला अब उसी तारीख को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि आईसीसी ने बीते गुरुवार ईडन गार्डन से भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी छीनने की घोषणा की थी। टूर्नामेंट निदेशक, केंद्रीय आयोजन समिति और आईसीसी के सदस्यों से बने निरीक्षण दल ने ईडन का निरिक्षण करने के बाद पाया था कि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टेडियम फिलहाल मैच की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।

अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक मैदान निरीक्षण टीम कोलकाता का दौरा करेगी और यह देखेगी कि ईडन गार्डन में शेष तीन मैचों का आयोजन किया जा सकता है या नहीं। इस सम्बंध में सात फरवरी को ईडन में जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। अगर समय रहते वहां निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो बाकी के तीन मैचों की मेजबानी भी उन्हें नहीं मिल पायेगी।

Sunday, October 31, 2010

बीएमडब्ल्यू बाइक की कीमत 18 लाख से ज्यादा


दिसंबर 2010 से जर्मन ऑटो दिग्गज बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी मोटरसाइकिलें बेचने का ऐलान कर दिया है। शुरुआत में कंपनी अपनी आर और के सिरीज की मोटरसाइकिलों के अलावा सुपरबाइक एस 1000 आरआर को लांच करेगी। कंपनी दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू से अपनी प्रीमियम रेंज की मोटरसाइकिल बेचने की शुरूआत करेगी।

इन प्रीमियम मोटरसाइकिलों की कीमत 18 लाख रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। बीएमडब्ल्यू मोटोराड के जनरल डायरेक्टर हेंड्रिक वॉन कुनहेम ने कहा कि बीएमडब्ल्यू समूह पहले से भी भारत में सफलतापूर्वक स्थापित हो चुका है जिसमें उत्पादन इकाई के अलावा बीएमडब्ल्यू समूह के लिए सेल्स नेटवर्क भी तैयार है।

अब प्रीमियम बाइकों का बाजार भारत में विकसित होना शुरू हो चुका है। कंपनी ने बताया कि इन मोटरसाइकिलों का निर्माण बर्लिन में किया जाएगा और इन्हें भारत में कंप्लीटली बिल्ड-अप यूनिट (सीबीयू) के तौर पर बेचा जाएगा।

Saturday, October 30, 2010

शादी के बंधन में बंधे विवेक-प्रियंका


बेंगलूरू: बॉलीवुड स्टार विवेक ओबराय और प्रबंधन में स्नातक प्रियंका अल्वा शुक्रवार को एक-दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा और समाज सुधारक नंदिनी अल्वा की बेटी है। शादी का मुहूर्त मध्यरात्रि का था इसलिये फेरे रात 11 बजे शुरू हुए। जहां सुबह हल्दी एवं चूडे की रस्म और शेष सभी रस्में भी दक्षिण कन्नड विधि से हुई। वहीं रात की सभी रस्में और शादी का मुहूर्त पंजाबी परंपरा के मुताबिक तय किया गया। शादी में दोनों परिवारों के नजदीकी मित्र और रिश्तेदार ही मौजूद थे। रिसेप्शन का आयोजन 31 अक्टूबर को मुंबई के एक होटल में किया जायेगा।

Thursday, October 14, 2010

कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने फ़िर जीता विश्वास मत


बंगलुरू : कर्नाटक में आया राजनीतिक संकट फ़िलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। येद्दियुरप्पा द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 106 और विरोध में 100 मत पड़े।बाद में विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैय्या ने सदन में इसकी घोषणा की गौरतलब है कि राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने सोमवार के विश्वास मत को तमाशा करार दिया था और उन्हीं के निर्देश पर आज सदन में दोबारा शक्ति परीक्षण होना था।
येद्दियुरप्पा और भाजपा के लिए सदन में दूसरी बार विश्वास मत हासिल करना आज उतना मुश्किल नहीं रहा। 224 सदस्यीय विधानसभा में 16 बागी विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद से प्रभावी सदस्य संख्या घटकर 208 रह गई है। कर्नाटक विधानसभा में अब भाजपा के अध्यक्ष सहित 106 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 73, जद-एस के 28 और एक निर्दलीय है। एकमात्र निर्दलीय विधायक वी प्रकाश ने सरकार के पक्ष में मतदान किया। भाजपा के पास अब 106 विधायकों का समर्थन है।
गौरतलब है कि भाजपा सरकार ने सोमवार को ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल कर लिया था। लेकिन सदन की यह कार्यवाही अब अदालत के विचाराधीन है। सोलह विधायकों ने हाईकोर्ट की एक पीठ में याचिका दायर कर विधानसभा अध्यक्ष के जी बोपैय्या द्वारा उन्हें अयोग्य करार दिए जाने के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट में विधायकों की याचिकाओं पर अब 18 अक्टूबर को सुनवाई होगी। वहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस ने राज्य विधानसभा सचिवालय विधान सौध में कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे थे।

Wednesday, October 13, 2010

टेस्ट सीरिज़ में भारत का क्लीन स्वीप


बंगलुरु: मेज़बान भारत ने विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में हराकर सीरिज़ २-० से अपने नाम कर ली है।बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को ७ विकेट से हराकर बार्डर-गावस्कर ट्राफ़ी अपने नाम की। पहली पारी में शानदार दोहरा शतक जमाने वाले सचिन तेंदुलकर को "मैन आफ़ द मैच" मैन आफ़ द सीरिज़ का खिताब भी मिला।
पहली पारी में १७ रन से पिछ्ड़ी आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी २२३ रनों पर सिमट गई, भारत को जीत के लिये मिले २०७ रनों के लक्ष्य को हासिल करने में कोई ख़ास परेशानी नहीं हुई। हालांकि सहवाग के रूप में भारत का पहला विकेट जल्दी गिर गया था। लेकिन चेतेश्वर पुजारा (७३) और सचिन तेंदुलकर (५३) की पारियों की बदौलत भारत ने जीत के लिये ज़रूरी रन आसानी से जुटा लिये। आस्ट्रेलिया की यह लगातार तीसरी टेस्ट हार है और इस हार के साथ ही आस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट रेंकिंग में फ़िसलकर पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं भारत ने अपनी नं.१ रेंकिंग को बरकरार रखा है।

Friday, October 8, 2010

प्रतिभा रेप एंड मर्डर केस में शिवकुमार को उम्रक़ैद


बैंगलौर: फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने शिवकुमार को चर्चित प्रतिभा रेप एंड मर्डर केस में दोषी मानते हुए उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई है। पांच साल पहले बैंगलौर में महिला बीपीओ कर्मचारी प्रतिभा का 13 दिसंबर 2005 को अपहरण करने के बाद बलात्कार किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रतिभा के टैक्सी ड्राइवर पर हत्या और बलात्कार का आरोप था। इस मामले में 71 लोगों की गवाही होने के बाद फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने टैक्सी ड्राइवर को दोषी क़रार दिया था।

Monday, July 12, 2010

आन काल LPG डेलिवरी!!

दिल्ली:
देश के 7 बड़े शहरों में अब LPG सिलेंड़र फोन पर उपलब्ध होंगे| ना बुकिंग का झंझट और ना ही घंटो लाइन में लगना। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे सहित 7 बड़े शहरों में सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक अब प्रिफर्ड डिलिवरी LPG स्कीम के तहत अपने मनमुताबिक समय पर गैस मंगा सकते हैं। इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक प्रति सिलिंडर 25 रु. ज्यादा देने होंगे वहीं सुबह और शाम को 6 बजे से 8 बजे तक 50 रु. ज्यादा खर्च करने होंगे। दिए गए समय पर गैस नहीं आई, तो आपको 20 रु. डिस्काउंट भी मिलेगा। यह सेवा शुरू में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे सहित 7 शहरों में मंगलवार से शुरू होगी और इसका उद्घाटन केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा करेंगे। यह स्कीम इंडियन ऑयल, एचपी और भारत गैस तीनों में लागू होगी।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो


Thursday, July 8, 2010

हाईकोर्ट में महिला वकील की हत्या


बैंगलोर: हाईकोर्ट में दिन दहाड़े महिला वकील की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हाईकोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारे को आत्महत्या की कोशिश करते हुए घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट परिसर में एक अज्ञात हमलावर ने नगीना नाम की महिला वकील की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। महिला को मारने के बाद हमलावार ने कोर्ट परिसर के बाथरूम में जाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

Wednesday, June 16, 2010

चंद रुपयों में बिक रहा बचपन

नौ महीने तक कोख में रखने के बाद मां कैसे अपने जिगर के टुकड़े को दूसरे के हाथों चंद रुपयों के लिए बेच देती है। यह एक बड़ा सवाल है लेकिन ऐसी मां अपने बच्चों को बड़ी ही मजबूरी में बेंचती हैं। बैंगलुरु में पिछले 6 महीने में ऐसे 20 मामले सामने आए हैं जिनमें दूध पीते मासूम बच्चों को बेचा गया है।
सबसे बड़ी बात, यहां पर लोग किसी शौक के लिए बच्चे को नहीं बेचते बल्कि गरीबी के दंश से ये लोग इतने कमजोर हो गए हैं कि बच्चे तो पैदा कर लेते हैं लेकिन इनका पालन-पोषण करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते, अर्थात इनके सामने दो ही रास्ते होते हैं, या तो बच्चे को पैदा होने के बाद मार दें या फिर किसी दूसरे के हाथों में सौंप दें।
पुलिस ने कर्नाटका के तितपुर गांव में पिछले दिनों कई महिलाओं को गिरफ्तार किया जो अपने बच्चे का सौदा सिर्फ 5 से 8 हजार रुपए में कर रही थी। पूछताछ में इन महिलाओं ने अपने गरीबी का हवाला देते हुए कहा कि हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं है ऐसे में हम बच्चे को कैसे पाल सकते हैं। महिलाओं ने बताया कि हम अपने बच्चों को ऐसी परिवार को देते हैं जिनको बच्चे की तलाश होती है। इनसे हमें अच्छा पैसा भी मिलता है और हमारा बच्चा भी अच्छी जगह पहुंच जाता है।
आंकड़ों की माने तो देश में 8 लाख दलाल मौजूद हैं जो अब तक 2 लाख से ज्यादा बच्चों का सौदा कर चुके हैं। ये दलाल बीच में पड़कर बच्चों का सौदा करवाते हैं साथ ही बच्चे की मां को थोड़ा बहुत पैसा देकर किनारे कर देते हैं। दलाल चूंकि दबंग होते हैं इसलिए गरीब लोग ज्यादा एतराज भी नहीं कर पाते। मासूम बच्चों का सौदा देहव्यापार में सबसे ज्यादा किया जाता है और इसका बाजार न सिर्फ कर्नाटका बल्कि उड़ीसा, बिहार, प. बंगाल आदि राज्यों में सबसे ज्यादा फैला है।
कर्नाटक सरकार के महिला एंव बाल कल्याण मंत्री नरेन्द्र स्वामी ने कहा कि मासूम बच्चों का सौदा एक गंभीर मामला है, हमारी सरकार इस धंधे को रोकने और इसमें शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई का मन बना रही है।

" सरकार तो अभी मन ही बना रही है, कार्यवाही की उम्मीद की भी जाए तो कैसे "

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York