Showing posts with label 50 Lakh Rupees. Show all posts
Showing posts with label 50 Lakh Rupees. Show all posts

Friday, March 11, 2011

भारत पहुंची ’वॉल्वो’ की लग्जरी कार ‘एस-60’


दुनिया की जानी मानी कंपनी ‘वॉल्वो’ ने भारतीय बाज़ार में अपनी एंट्री लेवल की लग्जरी कार ‘एस-60’ को पेश किया है। भारत में इसकी कीमत 27 लाख रुपए से 34 लाख रुपए के बीच रहेगी। ‘एस-60’ वॉल्वो की भारत में मौजूद अब तक की सुपरलग्जरी कारों में से सबसे सस्ती कार है। ‘वॉल्वो’ को दुनिया में सबसे सुरक्षित वाहन बनाने वाली कंपनी के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन लग्जरी बस सेगमेंट में धाक जमाने के बाद भी वॉल्वो भारत के बढ़ते कार बाजार में अपने पैर नहीं जमा पाई।

भारत में वॉल्वो की अब तक मौजूद कारें सुपरलग्जरी सेगमेंट की हैं जिनकी कीमत 50 लाख रुपये से भी ज्यादा है। लेकिन अब वॉल्वो ने इस सेगमेंट में एंट्री लेवल कार ‘एस-60’ उतार दी है। ‘एस-60’ पेट्रोल के साथ डीजल इंजन में भी मिलेगी। सुरक्षा के लिहाज से इसमें कई सेफ्टी फीचर दिए गए हैं जिनके लिए वॉल्वो पूरी दुनिया में जानी जाती है।

इस कार में ‘पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम’ लगाया गया है। इस सिस्टम का कार्य ये है कि अगर 35 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही इस कार के रास्ते में अगर कोई चीज आचानक आती है तो कार में खुद-ब-खुद ब्रेक लग जाते हैं।

इसके अलावा इसमें सेफ्टी के लिए ‘एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल’, ‘फ्रंट में वाइड एंगल कैमरा’ और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम दिया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 3 लीटर का इंजन लगा है जो 304 बीएचपी पावर देता है और डीजल वेरिएंट में 2.4 लीटर का इंजन लगा है जो 205 बीएचपी पावर देता है।

‘एस-60’ पेट्रोल 9 किलोमीटर की माइलेज देती है जबकि डीजल वर्जन में माइलेज 14 किलोमीटर मिलेगी। वॉल्वो एस60 को मर्सिडीज की ‘सी क्लास’, बीएमडब्ल्यू की ‘3 सीरीज’ और ऑडी ‘ए-4’ से कड़ा मुकाबला करना होगा। क्योंकी ये तीनों पहले से ही लग्जरी सेगमेंट में खूब बिक रही हैं और बाज़ार में ख़ूब छाई हुई हैं।

Thursday, February 10, 2011

बंगलुरु: एक और ’अय्याश नित्यानंद’ गिरफ़्तार


बंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी में पुलिस ने एक पाखंडी बाबा को गिरफ़्तार कर उसकी अय्याशी पर विराम लगा दिया। बंगलुरु में धर्म की आड़ में लोगों को लूट रहे नित्यानंद का पर्दाफाश हुआ है। ज्योतिष नित्यानंद शेट्टी उर्फ नित्यानंद पुजारी के नाम से प्रसिद्ध इस पाखंडी ने 100 से ज्यादा लोगों को करीब 50 लाख रुपए की चपत लगाई है। इसके अलावा उसने 6 शादियां भी की और अपनी अय्याशी के लिये इस्तेमाल कर सभी को छोड़ दिया।

यह नित्यानंद खासकर धनी परिवारों को निशाना बनाकर आश्वासन देता था कि उसके पास ऐसी विद्या है, जिसके बाद बच्चा क्लास में अव्वल आने लगेगा। वह इसके लिए परिवार वालों से पैसे ठग कर विशेष पूजा करता था और यहीं से वह परिवारों को अपने जाल में फंसाना शुरू करता था।


इसके अलावा वह इन लोगों को फाइनेंसरों से लोन भी दिलवाता था औऱ जिसके एवज में वह लंबा कमीशन वसूलता था। इस धन को वह अपनी अय्याशी के लिये ख़र्च करता था। इस बाबा ने वसूला गया पूरा धन जुए, ताश और घुड़दौड़ में लगा दिया। उसने मंगलोर, बंगलुरु, और केरल के चरमडी और कसारगोड की 6 युवतियों से शादी रचाई और इसके एवज में उनके परिवारों को अच्छी खासी रकम भी दी। लेकिन कुछ दिन ऐश करने के बाद उसने सभी को छोड़ दिया।


बंगलुरु के चामराजपेठ के निवासी मधुसुदन की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस पाखंडी ने मधुसुदन को कई लाख का लोन दिलाने का आश्वासन देकर कमीशन के नाम उससे 3.4 लाख रुपए हड़प लिए। लेकिन पीड़ित व्यक्ति को कभी लोन प्राप्त नहीं हुआ। नित्यानंद ने वित्तीय समस्याओं से उबारने के लिए मधुसुदन के घर में पूजा का ढ़ोंग भी किया।


चामराजपेठ थाने के इंस्पेक्टर बीजी रत्नाकर ने बताया कि नित्यानंद के खिलाफ मंगलोर, मैसूर सहित कई स्थानों पर मामले दर्ज हैं, लेकिन वह फरार था। पुलिस ने उसके पास से 1.15 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। ग़ौरतलब है कि आजकल धर्म की आड़ मे पाखंडी बाबाओं द्वारा भोली-भोली जनता को जमकर लूटा जा रहा है। इसका एक कारण ये भी है कि देश के लोगों की आस्था और यक़ीन ’भगवान’ से ज़्यादा इन ’पाखंडी बाबाओं’ पर आ टिकी है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York