Showing posts with label India vs England 27 February. Show all posts
Showing posts with label India vs England 27 February. Show all posts

Sunday, February 27, 2011

वर्ल्ड कप: भारत-इंग्लैंड रोमांचक मैच टाई


बेंगलुरू में खेला गया भारत-इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का वन ड़े मैच रोमांच की पराकाष्ठा पार कर गया। भारत द्वारा दिये गये निर्धारित लक्ष्य को इंग्लैंड 50 ओवर तक पूरा नहीं कर पाया और 8 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड सिर्फ़ 338 रन ही बना सका।

इससे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सचिन तेंडुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 115 गेंदों में 120 रन की तूफानी पारी खेली। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए अपने वनडे करियर का 47वां शतक लगाया। जहां गम्भीर ने 5 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। वहीं युवराज ने फ़ार्म में वापसी करते हुए 9 चौको के साथ 50 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उपयोगी पारी खेलते हुए 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 31 रन बनाए।

इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने एक अच्छी शुरुआत की। स्ट्रास ने कप्तानी पारी खेलते हुए 145 गेंद पर 18 चौके और 1 छक्के के साथ 158 रन बनाये। जबकि इयान बेल ने अपने कप्तान का साथ देते होते हुए 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 71 गेंदो पर 69 रन बनाये। पीटरसन ने 22 गेंद पर 5 चौके लगाकर 31 रन बनाये।

हार की और बढ़ रहे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी पारी खेलते हुए मैच का रुख अपनी और मोड़ लिया लेकिन मैच के अंदर रोमांचक मोड़ तब आया जब इंग्लैंड ने 50 ओवर में 338 रन बनाये और इसी के साथ यह मैच एक नाट्कीय ढ़ंग से टाई हो गया।

Friday, February 25, 2011

बढ़ीं टीम इंडिया की दिक्क़तें, अब वीरू हुए घायल


बेंगलुरु : वर्ल्ड कप में एक अहम मैच खेलने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम मुशकिलों से मज़ीद इज़ाफ़ा होता जा रहा है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान वीरेंद्र सहवाग जहीर खान की एक गेंद से घायल हो गए हैं। जहीर की यह गेंद वीरू की छाती में लगी।

टीम इंडिया को रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ बेहद अहम मैच खेलना है। मैच से ठीक पहले सहवाग की इस चोट ने टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इससे पहले, प्रक्टिस के दौरान कल श्रीसंत की गेंद पर युवराज सिंह की उंगली में चोट लग गई थी।

जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में शुक्रवार को भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन चल रहा था। प्रैक्टिस के दौरान जहीर ने एक गेंद वीरेंद्र सहवाग को फेंकी, जो सीधे उनकी छाती में जा लगी। सहवाग को इसके बाद तुरंत ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया। सहवाग को लगी चोट कितनी गंभीर है और वह इंग्लैंड के खिलाफ अहम मैच में खेलेंगे या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है।

Thursday, February 24, 2011

टीम इंडिया को लगा झटका, युवराज हुए चोटिल


बेंगलुरु : इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले जाने वाले अहम मैच के लिये प्रक्टिस में जुटी टीम इंडिया को क़रारा झटका लगा है। आज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच के दौरान माही सेना के बल्लेबाज युवराज सिंह को बाएं हाथ में चोट लग गई। युवराज तब श्रीसंथ की गेंद पर प्रैक्टिस कर रहे थे। चोट लगते ही युवराज दर्द से परेशान हो गए। वह तुरंत प्रैक्टिस छोड़ एक किनारे में जाकर बैठ गए। फिजियो टीम ने करीब 20 मिनट तक उनकी चोट पर मालिश की, लेकिन उन्‍हें आराम नहीं हुआ।

प्रैक्टिस सत्र खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटते वक्त भी युवराज का यही कहना था कि दर्द अभी कम नहीं हुआ है। युवराज को यह चोट ऐसे समय लगी है, जब रविवार को टीम इंडिया को इंग्‍लैंड से भिड़ना है। अगर तब तक वह फिट नहीं हुए तो टीम इंडिया का लिये ये बडी चिंता का विषय होगा।

बेंगलुरु: क्रिकेट प्रशंसकों पर पुलिस का लाठीचार्ज


बेंगलुरु : भारतीय क्रिकेट प्रेमियों पर वर्ल्ड कप का इतना बुख़ार चढ़ा हुआ है कि पुलिस के लाठी-डंडे भी इनके जोश में कोई कमी नहीं ला सकते। बेंगलुरु में भारत-इंग्लैंड के बीच 27 फरवरी को खेले जाने वाले क्रिकेट मैच के टिकट ख़रीदने गए लोगों को पुलिस की लाठियों से पिटना पडा। मैच के टिकटों को ब्लैक में बेचे जाने से नाराज लोगों ने आज स्टेडियम के बाहर जमकर हंगामा किया।

कुछ लोगों ने कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को ब्लैक में टिकट बेचते पकड़ लिया और जमकर बवाल काटा। दूसरी ओर हंगामा कर रहे लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी।

हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि वो मैच देखने के लिए टिकट खरीदने आए हैं। बीती रात से टिकट खरीदने के लिए लम्बी कतारों में खड़े थे, लेकिन बोर्ड के अधिकारी टिकट की कालाबाजारी कर रहे थे। जिसके बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुबह होते ही लोग की तादाद और बढ़ गई। हंगामा करते लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी।

गौरतलब है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में 27 फरवरी को भारत-इंग्लैंड का मैच खेला जाना है। इस स्टेडियम में करीब 60 हजार दर्शकों की बैठक की क्षमता है। पहले ये मैच कोलकाता में होना था, लेकिन स्टेडियम तैयार नहीं होने की वजह से बेंगलुरु स्थानांतरित करना पड़ा।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York