Showing posts with label Independent News Network. Show all posts
Showing posts with label Independent News Network. Show all posts

Sunday, July 11, 2010

आतंकवादी नहीं हैं भारतीय मुसलमान : फराह पंडित


वाशिंगटन - ओबामा प्रशासन की एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी अधिकारी फराह पंडित ने मुसलमानों के पक्ष में आकर कहा है कि भारत के 16 करो़ड मुसलमान आतंकवादी नहीं हैं और अब वे अपने समुदाय की आतंकवादियों से पहचान किए जाने से त्रस्त हो चुके हैं। शुक्रवार को अमेरिका के मुस्लिम समुदाय की विशेष प्रतिनिधि फराह पंडित ने एक वेबसाइट पर चर्चा के दौरान कहा, "मैने ब्लॉग के जरिए जितने भी भारतीय मुसलमानों से बातें की हैं वे सभी अपने समुदाय को आतंकवादी बताए जाने से त्रस्त आ चुके हैं। " विश्व के 1.4 अरब मुसलमानों से सकारात्मक बातचीत के प्रयास के तहत पंडित ने स्पष्ट किया कि वह पूरे मुस्लिम समुदाय को एक ही नजरिए से देखने का विरोध करती हैं । उन्होंने कहा, ""हम पूरे समुदाय को एक ही खांचे में नहीं रख सकते यदि कुछ लोग गलत कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि बाकी सभी को उनके साथ शामिल मान लिया जाए और उनको भी आतंकवादियों की नज़र से देखा जाए |"

फराह पंडित, पिछले नौ महीनों में 25 मुस्लिम देशों का दौरा कर चुकी हैं, उन्होंने अपने 25 मुस्लिम देशों के दौरे के दौरान हुए एहसास और अनुभव को बांटते हुए कहा, "हमें उनकी बात सुननी होगी, वाशिंगटन में बैठकर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इससे बेहतर है उनके अनुभव सुने जाएं।" पंडित ने कहा, ""एक मुसलमान के तौर पर हम कभी किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते।" उन्होंने कहा, "यह बात विविधता की है, पश्चिमी यूरोप में तीन करो़ड मुसलमान रहते हैं लाखों मुसलमान अमेरिका में रहते हैं। फराह ने कहा, "यह बात हमारी बनाम आपकी नहीं है, न ही यह पूर्व और पश्चिम के बीच की ल़डाई है और न ही अमेरिका बनाम इस्लाम की। राष्ट्रपति ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस्लाम अमेरिका का हिस्सा है ।"

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Saturday, July 10, 2010

सहारनपुर में 4 फ़र्ज़ी पत्रकार धरे गए


सहारनपुर : देहात कोतवाली के सलेमपुर भूकड़ी से 4 फ़र्ज़ी पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है । ये फ़र्ज़ी पत्रकार आबकारी इंस्पेक्टर बनकर, अवैध वसूली करने में लगे हुए थे ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो
( इंडिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क )

छात्र नेता पर गोलियां बरसाईं


न्यूज़लाइन "अभी-अभी"

मेरठ : थाना ट्रांस्पोर्ट नगर इलाक़े में दिन दहाड़े छात्र लीडर संदीप पर बदमाशों ने ताबड़तोड गोलियां चलाईं । हमले में घायल लीड़र को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क़ानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा के रख दी हैं । इस वारदात को अंजाम देकर, बदमाशों ने यूपी पुलिस के प्रदेश की सुरक्षा के दावों को एकदम खोखला साबित कर खुली चुनौती दी है ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

नई दिल्ली की फ़्रैन्डस कालोनी में 2 शव बरामद


न्यूज़लाइन अभी-अभी

नई दिल्ली के पौश इलाकों में गिने जाने वालों में से एक, फ़्रैन्डस कालोनी के पार्क से युवक-युवती का शव बरामद हुआ है । सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद इलाक़े में दहशत फैल गई है ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

Friday, July 9, 2010

औक्सीटोसिन इंजेक्शन के गोदाम पर प्रशासन का छापा


बुलन्दशहर : सिटी कोतवाली के देवीपुरा में औक्सीटोसिन के गोदाम में सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने छापा मारा । 50 हज़ार औक्सीटोसिन के इंजेक्शन बरामद हुए हैं । गोदाम मालिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो
( इंडिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क )

Thursday, July 8, 2010

ऑनर किलिंग पर सरकार असमंजस में

नई दिल्ली - इज़्ज़त के लिए जान लेने का फरमान सुना देने वाली खाप पंचायतों पर लगाम कसने को लेकर सरकार दो फाड़ हो गई है। सरकार के दो मंत्री, कपिल सिब्‍बल और कमलनाथ, चाहते हैं कि इस मामले से निपटने के लिए अलग कानून बनाया जाए। उसी तरह जैसे सती के मामलों से निपटने के लिए अलग कानून बनाया गया था । दोनों मंत्रियों का मानना है कि मौजूदा कानून ऑनर किलिंग के गुनहगारों से निपटने के लिए पर्याप्‍त नहीं हैं। पर सरकार मौजूदा कानून में ही संशोधन करने के पक्ष में है। इससे संबंधित विधेयक संसद के मानसून सत्र में रखा जाएगा । गुरुवार को इस मामले पर विचार के लिए कैबिनेट की बैठक हुई। पर एक राय नहीं होने के चलते कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। तय हुआ कि ऑनर किलिंग के मामलों से निपटने के सुझाव देने के लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया जाए। यह समूह संबंधित कानून में संशोधन के बारे में सुझाव देगा ।


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी मीडिया को सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने दी। ऑनर किलिंग के मामलों से निपटने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आपराधिक विधि संहिता (सीआरपीसी) में संशोधन के बारे में राज्‍यों से भी सुझाव मांगे गए हैं ।



: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

( इन्डेपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क )

Tuesday, July 6, 2010

अब चाय से होगा कैंसर का इलाज


चाय के पौधे के तेल का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर दाग-धब्बों को हटाने और कीड़ों के काटने के इलाज में किया जाता है। अब वैज्ञानिकों का दावा है कि स्किन कैंसर के कुछ मामलों में यही तेल काफी सस्ता और असरदार इलाज साबित हो सकता है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने पाया है कि चाय के पौधे का तेल चूहों में पाए जाने वाले नॉन मेलानोमा स्किन कैंसर को महज एक दिन में घटा देता है और तीन दिन में इसे ठीक कर देता है।

नॉन मेलानोमा स्किन कैंसर एक सामान्य प्रकार का कैंसर है जो हर साल हजारों लोगों को प्रभावित करता है । इससे बचने का सबसे बढ़िया तरीका, सूरज की किरणों से बचाव है । डेली मेल के अनुसार रिसर्चरों का मानना है कि न्यू साउथ वेल्स में पाए जाने वाले मेलाल्यूका अल्टरनिफोलिया नामक चाय के पौधे से मिलने वाला तेल शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को सक्रिय करने का काम करता है। रिसर्च में शामिल डॉक्टर सारा गेय ने बताया कि हमारा लक्ष्य स्किन कैंसर के प्रसार को रोकना है। रिसर्चरों के मुताबिक, स्किन कैंसर के लिए कीमोथेरपी का इस्तेमाल किया जाता है जो 16 हफ्तों तक चलने वाली काफी लंबी प्रक्रिया है। इसके प्रयोग से मिचली आने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं, जबकि चाय के पौधे के तेल से कुछ ही दिनों में स्किन से जुड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

गुगली के बादशाह चले सन्यास की ओर


नई दिल्ली - श्रीलंका के स्पिन जादूगर कहे जाने वाले मुथैया मुरलीधरन ने क्रिकेट प्रेमियों को जोर का झटका दिया है। मुरलीधरन ने फैसला किया है कि वे श्रीलंका में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद अतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे। यह टेस्ट मैच भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो 18 जुलाई से शुरु हो रहा है ।


यह पहला टेस्ट श्रीलंका के गाले में खेला जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक टेस्ट मैच में मुरलीधरन ने विश्व में सबसे ज्यादा 712 विकेट हासिल कर एक कीर्तिमान हासिल किया है जबकि वनडे मैचों में उनके खाते में 515 विकेट है, उन्होंने अब तक 132 टेस्ट मैच खेले हैं ।

अभी तक मुरलीधरन ने यह घोषणा की थी कि वे नवंबर 2010 में वेस्टइंडीज के साथ होने वाले मैच के बाद सन्यास ले लेंगे लेकिन उन्होंने इसके पहले ही उन्होंने सन्यास की बात कहकर लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है ।

: न्यूज़लाइन स्पोर्टस डेस्क

Monday, July 5, 2010

बांग्लादेश में नाव पलटी, 50 लोग लापता


ढाका - बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास शितलाक्ख्या नदी में कल शाम दो नौकाओं की टक्कर में एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 50 यात्नी लापता हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि ढाका से बीस किलोमीटर दूर नारायाणगंज में 100 यात्नियों से भरी एक नौका रेत ले जाने वाली एक नौका से टकरा कर पलट गई ।

राहत कार्य में जुटे बचाव दलों ने कम से कम तीस यात्नियों को बचा लिया है, जबकि छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं । बचाव दलों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शव नहीं मिला है। पुलिस ने उम्मीद जताई कि लापता यात्नियों में से अधिकतर यात्नी तैरकर नदी किनारे आ गए हैं। उन्होंने कहा कि नदी में बारिश और तेज बहाव के कारण कुछ ही लोगों के लापता होने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में नदियों में नौकाओं का डूबना आम बात है। इन दुर्घटनाओं में प्रत्येक वर्ष सैकड़ों लोग मारे जाते हैं ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ब्राज़ील फ़ुटबाल कोच डुंगा पर गिरी गाज


रियो डी जेनेरियो - फीफा विश्वकप में ब्राजील के खराब प्रदर्शन की गाज टीम के कोच डुंगा पर गिरी। रविवार को ब्राजील फुटबाल संघ ने डुंगा को पद से हटा दिया। डुंगा और उनके सभी सहायकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया। स्कोलारी को फिर कोच बनाने की चर्चा तेज है। रविवार को बुलाई गई बैठक के बाद ब्राजील फुटबाल संघ ने एक बयान जारी किया ।

बयान में कहा गया, सीबीएफ ब्राजील टीम के तकनीकी आयोग के निलंबत की घोषणा करता है। नए आयोग की घोषणा जुलाई के अंत तक की जाएगी। टीम के तकनीकी आयोक में कोच, फिटनेस टे्रनर, फीजिशियन और सहायक कोच आते है। डुंगा 1994 में ब्राजील की विश्व चैपियन टीम के कप्तान थे। उन्हें 2006 में टीम के कोच की जिम्मेदरी सौंपी गई थी। विश्व कप में शुक्रवार को ब्राजील को हालैड ने 2-1 से हराया। हार के साथ ही पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकी टीम विश्वकप से बाहर हो गई ।

हालांकि हार के बाद ही कोच डुंगा ने एलान किया था कि वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे है। रविवार को डुंगा ने भी एक प्रेस कांफ्रेस की। जिसमें उन्होंने कहा, एक या दो हफ्ते के भीतर मै सीबीएफ के अध्यक्ष रिकार्डो टाइक्सिएरा से कॉन्ट्रेट के बारे में बात करूंगा ।

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

भारत बंद: हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित

पेट्रोल, डीज़ल एंव रसोई गैस की बढ़ती क़ीमतों के ख़िलाफ़ विपक्ष का भारत बंद काफ़ी हद तक सफ़ल रहा । भारत बंद से हवाई, रेल एंव सडक यातायात प्रभावित हुआ ।

दिल्ली के कई इलाकों में दुकाने बंद रहीं । बंद समर्थक दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान जबरन बंद कराते देखे गए। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया, "बंद के मद्देनजर पुलिस की 100 कंपनियों को तैनात किया गया है ।"

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) सत्येंद्र गर्ग ने बताया, "बसों के टायरों की हवा निकालने या फिर उन्हें रोके जाने की इक्का-दुक्का घटनाएं हुई हैं। कुछ जगहों पर जाम लगाया गया था, लेकिन उसे खुलवा दिया गया है ।"

कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन सुबह से प्रभावित रहा। यहां कई जगहों पर वाम दलों के कायकर्ताओं ने रेल सेवाओं को भी बाधित कि या।

महाराष्ट्र के विदर्भ में भी भाजपा और शिवसेना के समर्थकों ने कई रेलगाड़ियां रोकीं। बंद का असर मुंबई में भी देखा गया जहां लोकल ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से जाने वाली निजी विमानन कंपनियों की 46 उड़ानें रद्द की गईं हैं क्योंकि यात्री हवाई अड्डों पर समय से नहीं पहुंच चुके हैं ।

उत्तर प्रदेश में भी बंद का असर है। राज्य में कई जगहों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं रेलगाडियां रोकीं। सपा कार्यकर्ताओं ने जौनपुर शहर के निकट जौनपुर-इलाहाबाद पैसेंजर रेलगाड़ी को देर तक रोके रखा। वाराणसी रेलवे स्टेशन के निकट बनारस-भटनी पैसेंजर को रोक दिया। इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (सिटी) एस.एस. बघेल ने बताया कि बंद समर्थकों ने इलाहाबाद में गंगा-गोमती एक्सप्रेस को रोका। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी। पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी देने के दौरान जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि
कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से हुई महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। जेटली, नकवी, लखनऊ के सांसद लालजी टंडन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही सहित करीब 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई ।

राज्य विधान सभा के बाहर प्रदशर्न कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हिंसक झ्झड़पे हुईं। पुलिस ने
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब 20 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एच.एन.दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा भाजपाई शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने बर्बर ढंग से लाठीचार्ज किया। करीब 25 कार्यतकर्ता लाठीचार्ज में घायल हुए हैं ।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शिवपाल यादव को सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

बंद के मद्देनजर बिहार में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बंद समर्थकों ने रेलमार्ग और सड़क जाम कर आवागमन बाधित किया। पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल के पास महिला बंद समर्थकों ने दानापुर-हाबड़ा एक्सप्रेस को घंटों रोके रखा। बाद में पुलिस ने बंद समर्थकों को पटरी से हटाया और फिर यह रेलगाड़ी रवाना हो पाई ।

इसी तरह बांका, सासाराम, बाढ़, गुलजारबाग तथा आरा में भी बंद समर्थक पटरी पर जमा हुए। इससे रेलगाड़ियों के परिचालन पर व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। जहानाबाद, शेखपुरा, भागलपुर तथा मुंगेर में कई स्थानों पर सड़क मार्ग भी बंद समर्थकों द्वारा बाधित किए जाने की खबर है ।

पटना में बंद के कारण सभी निजी विद्यालयों को सोमवार को बंद कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने रेलवे पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनकारियों के स्टेशन पर आते ही रेल गाड़ियों का परिचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है। पटना रेल पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह ने कहा कि तोड़फोड़ करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

नक्सलियों का आतंक जारी, बस्तर में पुल उड़ाया


छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 221 पर बने पुल को विस्फोट से उड़ा दिया है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है ।

बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक सुंदरराज पी. के मुताबिक़, जिले के दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोंगपाल घाटी के पास एक छोटे पुल को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 221 में बने इस पुल को विस्फोट से उड़ाए जाने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है । विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है तथा पुल को सुधारने का कार्य शुरू किया जा रहा है। जल्द ही इस पुल को सुधार लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस को आशंका है कि मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर से दंतेवाड़ा के सुकमा, कोंटा होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 221 छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश को सड़क मार्ग से आपस में जोड़ता है।

इस सड़क को सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस सड़क से होकर ही दंतेवाड़ा जिले के अधिकांश हिस्से तक पहुँचा जा सकता है । इस महत्वपूर्ण सड़क में बने पुल को विस्फोट से उड़ाकर नक्सलियों ने इस सड़क पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश की है ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Sunday, July 4, 2010

सहारनपुर में ज़हरीले मावे का क़हर


सहारनपुर : थाना बेहट के फूल वाली गली में ज़हरीले मावे का क़हर. खीर खाने से 10 बच्चों की हालत गम्भीर हो गई । बच्चों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । ज़हरीले मावे ने गांव के शांतिपूर्ण माहौल में अफ़रा-तफ़री मचा दी ।

उत्तर प्रदेश के ज़िला सहारनपुर में हुई इस घटना से साफ़ ज़ाहिर होता है कि हमारे देश में हर कहीं मिलावटी कारोबार ज़ोर-शोर से चल रहा है । हमारे देश, राज्यों की सरकारों, विभागों द्वारा मिलावट पर लाख अंकुश लगाने के बावजूद, बाज़ार में असली सामान के ’दाम और नाम’ पर नक़ली सामान बेचा जा रह है । इन मिलावट खोरों के लिये सिंथेटिक दूध से मावा बनाने तो अब आम बात हो गई है ।

साफ़ बात तो ये है कि मिलावट के इस खेल में धड़ल्ले से इंसानों की ज़िंदगी के साथ खेला जा रहा है । इन पदार्थों के इस्तेमाल से भले ही किसी की जान पर बन आये, इन मिलावट खोरों को तो बस अपनी जेब भरने से मतलब है ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

शादी की ख़ुशियां मातम में बदलीं



मुरादाबाद : मझोला की एकता विहार कालोनी में शादी के पन्ड़ाल में ख़ुशी का माहौल, एका-एक मातम में बदल गया | शादी के पंड़ाल में करन्ट दौड़ गया । करन्ट लगने से 1 की मौत हो गई, 25 बुरी तरह झुलसे. 4 लोगों की हालत गम्भीर ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

( इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क )

रिशवत लेते हुए तहसीलदार रंगे हाथ गिरफ़तार



मुरादाबाद : तहसीलदार को ठाकुर से रिशवत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया । एन्टी-क्रपशन टीम ने मौक़े पे पहुंच कर रिशवत ले रहे तहसीलदार को किया गिरफ़तार ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

( इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क )

तो 'पीएम' खाते कीड़े वाला खाना


लखनऊ. कानपुर दौरे के दरमियान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को परोसे जाने वाले भोजन में मिलावट होने की खबर से अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री कानपुर में थे लेकिन उनको परोसे जाने वाले भोजन के नमूने को जब लखनऊ में जांच के लिए भेजा गया तो यहां पर खाने में कीड़े और फंगस पाया गया। समय रहते अगर खाने की चेकिंग न की गई होती तो हो सकता था प्रधानमंत्री को यही खाना खाना पड़ता ।

लखनऊ में हुए खाने के नमूने की जांच में पाया गया कि पीएम को परोसे जाने वाले खरबूज के बीच में फंगस और कीड़े थे। इसके साथ ही जो मूंग की दाल प्रधानमंत्री को दी जानी थी उसमें भी खतरनाक मिलावटी रंग का इस्तेमाल किया गया था। पीएम के खाने का पूरा इंतजाम आईआईटी कानपुर ने किया था ।

संबंधित अधिकारियों ने लखनऊ से आयी रिपोर्ट को गुप्त रखा और पीएम के खाने के मेन्यू से दोनों खाद्य पदार्थों को हटा दिया। लेकिन लखनऊ से यह रिपोर्ट लीक होने से जिला प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। भोजन में मिलावट का पता लगने के बाद कानपुर जिलाधिकारी और सीएमओ से जवाब-तलब किया गया है ।

उधर एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीएम के भोजन की कच्ची सामग्री में से दाल, चावल, चीनी, सब्जी मसाला, नमक, काजू, मिनिरल वाटर, टोमैटो पेस्ट, आयल, खरबूजे आदि के सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए थे। लैब में जांच के दौरान खाद्य सामग्री के दो सैंपल फेल हो गए ।

गौरतलब है कि शनिवार 3 जुलाई को प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह शहर आए थे। शहर प्रवास के दौरान उनकी की सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन के अलावा तीन दिन पहले से दिल्ली से आयी एसपीजी टीम के हाथ में थी ।

सामारोह के दौरान पीएम के भोजन की व्यवस्था आईआईटी में की गयी थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम को परोसे जाने वाले भोजन की कच्ची सामग्री के सैंपल लखनऊ स्थित राजकीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला को शुक्रवार की शाम भेजे गए थे। नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में इन सैंपलों को पैक किया गया था ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

धोनी की ड़बल सेन्चुरी, चट मंगनी पट ब्याह


नई दिल्ली - शनिवार को अपनी महिला मित्र साक्षी सिंह रावत से सगाई करने वाले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चट मंगनी पट ब्याह करेंगे। देहरादून के विश्रांती फार्म हाउस में रविवार की शाम 7 बजे धोनी की शादी होगी ।

धोनी अपने परिवार के संग होटल कंपीटेंस में ठहरे हुए हैं। कल माही ने भागिरथ फार्म हाउस में साक्षी के साथ एक निजी आयोजन में अंगूठी बदल कर सगाई की थी ।

कप्तान की शादी में शामिल होने के लिए कई साथी खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। सगाई में शामिल हुए आशीष नेहरा और हरभजन के साथ गेंदबाज आरपी सिंह, सुरेश रैना भी शादी में शरीक होंगे। माही के जीवन के सबसे बड़े अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता जॉन एब्राहम भी पहुंचे हैं। बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर और सचिव एन श्रीनिवासन भी कप्तान की शादी में उपस्थित रहेंगे।

सभी हसीनाओं की दिल की धड़कन रहे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी सिंह रावत से सगाई कर सबका दिल तोड़ दिया । कई बॉलीवुड बालाओं के साथ प्रेम प्रसंगों की चर्चाओं में रहने वाले माही ने चोरी छुपे प्यार की दुनिया बसा ली। धोनी की छोटी सी लव स्टोरी की दास्तान इस प्रकार रही...

धोनी और साक्षी एक साथा रांची के डीएवी स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के परिवार में भी घनिष्ठ संबंध हैं। साक्षी का परिवार बाद में देहरादून में जाकर बस गया और दोनों की शादी भी वहीं संपन्न होगी। पर इतने सालों तक दोनों को एक-दूसरे के लिए पनप रहे प्यार का एहसास नहीं हुआ। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन गए और साक्षी ओरंगाबाद से होटल मेनेजमेंट का कोर्स करने में मशगूल हो गईं ।

बिपाशा बसु की फिल्म रेस के साथ कैप्टन कूल और साक्षी के बीच मोहब्बत की शुरुआत हुई । बिप्स धोनी की खास दोस्त रही हैं। इसलिए उन्होंने कप्तान को रेस के महूरत पर बुलाया था। वहीं पर धोनी की नजर जब साक्षी से मिली तो वहीं से दोनों के बीच प्यार-मोहब्बत का सिलसिला शुरू हुआ ।

इसके बाद दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला शुरु हो गया और आज नतीजा सबके सामने है।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Saturday, July 3, 2010

न्यूज़लाइन अपडेट 'अभी-अभी'



सहारनपुर : इन्ड़िका कार से जा रहे एस ओ ननौता रिशिपाल राघव का महेशपुर के पास ट्रक से एक्सीड़ेन्ट, एस ओ गम्भीर रूप से घायल |

2. थाना देवबन्द के भायला में अग्यात बदमाशों ने घर मे घुसकर 1 लाख नक़द और ज़ेवरात लूटे, बिजेन्दर(51) की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या |

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

Friday, July 2, 2010

हॉलैंड का उलटफेर, ब्राज़ील विश्व कप से बाहर


पोर्ट एलिजाबेथ -हॉलैंड ने दूसरे हाफ में चमत्कारिक प्रदर्शन की बदौलत अपना विजयरथ दौड़ाते हुए पांच बार के चैंपियन और खिताब के सबसे प्रबल दावेदार ब्राजील का गर्व 2-1 से चूर-चूर कर फुटबॉल विश्वकप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।


फुटबॉल वर्ल्ड कप 2010 से पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की विदाई हो गई है। क्वॉर्टर फाइनल में यूरोपीयन पावरहाउस हॉलैंड ने चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हरा दिया। इस अहम मुकाबले में ब्राजील के लिए उसी के खिलाड़ी फेलिपी मेलो विलिन साबित हुए। मेलो ने हॉलैंड को एक गोल गिफ्ट में दे दिया। यह इस विश्व कप का तीसरा आत्मघाती गोल है। यह गोल 53वें मिनट में हुआ। यह गोल हॉलैंड के स्ट्राइकर वेल्से श्नाइडर द्वारा लिए गए फ्री किक पर हुआ। जाहिर तौर पर मेलो अपनी टीम के खिलाफ गोल नहीं होने देना चाहते थे लेकिन बचाव की प्रक्रिया के दौरान गेंद उनके सिर से टकराकर गोलपोस्ट में समा गई। इस गोल से मैच में रोमांच एक बार फिर लौट आया ।

मध्यांतर तक ब्राजील ने 1-0 की बढ़त बना रखी थी। ब्राजील के लिए पहला गोल फॉरवर्ड खिलाड़ी रोबिन्हो ने 10वें मिनट में किया। रोबिन्हो ने यह गोल फेलिप मेलो द्वारा दिए गए एक शानदार पास पर किया। रोबिन्हो ने विश्व कप में अपना दूसरा गोल किया। उन्होंने चिली के खिलाफ अंतिम-16 मुकाबले में भी एक गोल किया था। इससे ठीक पहले आठवें मिनट में स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले फॉरवर्ड खिलाड़ी डानी एल्विस ने गेंद को हॉलैंड के गोलपोस्ट में डाल दिया था लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफसाइड करार दिया था ।

शुरुआती दस मिनट के खेल में ब्राजील की टीम पूरी तरह हॉलैंड पर हावी रही लेकिन उसके बाद हॉलैंड ने भी लय पकड़ी और जोरदार हमला किया। मध्यांतर तक के खेल के दौरान ब्राजील ने जहां 52 फीसदी समय तक गेंद अपने पास रखा था वहीं हॉलैंड ने दो जोरदार आक्रमणों के दम पर बराबरी करने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह ब्राजीली रक्षापंक्ति को भेद नहीं सकी। दूसरे हाफ में हॉलैंड ने एक और गोल कर ब्राजीली खेमे में सनसनी मचा दी ।

: न्यूज़लाइन स्पोर्टस ड़ेस्क

अब इंसान की उम्र, 140 साल तक बढ़ा सकेगा बैक्टीरिया


मॉस्को - बर्फ में हजारों साल से दबा एक बैक्टीरिया इंसान की उम्र 140 साल तक बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसने चूहों, मक्खियों की उम्र बढ़ा दी है, अब इंसान की बारी है। रूसी वैज्ञानिक इस बैक्टीरिया को दवा के तौर पर इंसानों पर आजमाने की सोच रहे हैं ।

बेसिलस एफ नाम का यह बैक्टीरिया रूस के उत्तरी याकुशिया प्रांत के मेमोंतोवा में मिला है। दुनिया के इस सबसे ठंडे इलाके में यह बर्फ में दबा हुआ था। वैज्ञानिकों का दावा है इस बैक्टीरिया से बनी दवा का एक इंजेक्शन इंसान की उम्र को 140 साल तक बढ़ा सकता है ।

शोधकर्ता टीम के प्रमुख अनातोलिया ब्रुशकोवा के अनुसार, ‘जब चूहे और मक्खियां इसके असर से अपनी उम्र बढ़ा सकते हैं तो फिर यह इंसान पर असरकारक क्यों नहीं होगा ?

प्रयोगशाला में जिन चूहों को इस बैक्टीरिया से बना इंजेक्शन लगाया गया, उनकी औसत उम्र 906 दिन हो गई, जबकि इस चुनिंदा किस्म के चूहे औसतन 589 दिन तक ही जिंदा रहते हैं। ब्रुशकोवा ने बताया कि मक्खियों को बैक्टीरिया मिश्रित भोजन दिया गया,जिससे उनकी तंदुरुस्ती बढ़ गई ।

उन्होंने कहा कि अब शोधकर्ताओं का अगला कदम यह तय करना है कि बैक्टीरिया को दवा के रूप में तैयार कर उसका इंसानों पर क्लीनिकल ट्रायल कैसे शुरू किया जाए ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York