Showing posts with label Indian Muslims Not Terrorist. Show all posts
Showing posts with label Indian Muslims Not Terrorist. Show all posts

Sunday, July 11, 2010

आतंकवादी नहीं हैं भारतीय मुसलमान : फराह पंडित


वाशिंगटन - ओबामा प्रशासन की एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी अधिकारी फराह पंडित ने मुसलमानों के पक्ष में आकर कहा है कि भारत के 16 करो़ड मुसलमान आतंकवादी नहीं हैं और अब वे अपने समुदाय की आतंकवादियों से पहचान किए जाने से त्रस्त हो चुके हैं। शुक्रवार को अमेरिका के मुस्लिम समुदाय की विशेष प्रतिनिधि फराह पंडित ने एक वेबसाइट पर चर्चा के दौरान कहा, "मैने ब्लॉग के जरिए जितने भी भारतीय मुसलमानों से बातें की हैं वे सभी अपने समुदाय को आतंकवादी बताए जाने से त्रस्त आ चुके हैं। " विश्व के 1.4 अरब मुसलमानों से सकारात्मक बातचीत के प्रयास के तहत पंडित ने स्पष्ट किया कि वह पूरे मुस्लिम समुदाय को एक ही नजरिए से देखने का विरोध करती हैं । उन्होंने कहा, ""हम पूरे समुदाय को एक ही खांचे में नहीं रख सकते यदि कुछ लोग गलत कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि बाकी सभी को उनके साथ शामिल मान लिया जाए और उनको भी आतंकवादियों की नज़र से देखा जाए |"

फराह पंडित, पिछले नौ महीनों में 25 मुस्लिम देशों का दौरा कर चुकी हैं, उन्होंने अपने 25 मुस्लिम देशों के दौरे के दौरान हुए एहसास और अनुभव को बांटते हुए कहा, "हमें उनकी बात सुननी होगी, वाशिंगटन में बैठकर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इससे बेहतर है उनके अनुभव सुने जाएं।" पंडित ने कहा, ""एक मुसलमान के तौर पर हम कभी किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते।" उन्होंने कहा, "यह बात विविधता की है, पश्चिमी यूरोप में तीन करो़ड मुसलमान रहते हैं लाखों मुसलमान अमेरिका में रहते हैं। फराह ने कहा, "यह बात हमारी बनाम आपकी नहीं है, न ही यह पूर्व और पश्चिम के बीच की ल़डाई है और न ही अमेरिका बनाम इस्लाम की। राष्ट्रपति ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस्लाम अमेरिका का हिस्सा है ।"

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York