
नई दिल्ली - शनिवार को अपनी महिला मित्र साक्षी सिंह रावत से सगाई करने वाले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चट मंगनी पट ब्याह करेंगे। देहरादून के विश्रांती फार्म हाउस में रविवार की शाम 7 बजे धोनी की शादी होगी ।
धोनी अपने परिवार के संग होटल कंपीटेंस में ठहरे हुए हैं। कल माही ने भागिरथ फार्म हाउस में साक्षी के साथ एक निजी आयोजन में अंगूठी बदल कर सगाई की थी ।
कप्तान की शादी में शामिल होने के लिए कई साथी खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। सगाई में शामिल हुए आशीष नेहरा और हरभजन के साथ गेंदबाज आरपी सिंह, सुरेश रैना भी शादी में शरीक होंगे। माही के जीवन के सबसे बड़े अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता जॉन एब्राहम भी पहुंचे हैं। बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर और सचिव एन श्रीनिवासन भी कप्तान की शादी में उपस्थित रहेंगे।
सभी हसीनाओं की दिल की धड़कन रहे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी सिंह रावत से सगाई कर सबका दिल तोड़ दिया । कई बॉलीवुड बालाओं के साथ प्रेम प्रसंगों की चर्चाओं में रहने वाले माही ने चोरी छुपे प्यार की दुनिया बसा ली। धोनी की छोटी सी लव स्टोरी की दास्तान इस प्रकार रही...
धोनी और साक्षी एक साथा रांची के डीएवी स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के परिवार में भी घनिष्ठ संबंध हैं। साक्षी का परिवार बाद में देहरादून में जाकर बस गया और दोनों की शादी भी वहीं संपन्न होगी। पर इतने सालों तक दोनों को एक-दूसरे के लिए पनप रहे प्यार का एहसास नहीं हुआ। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन गए और साक्षी ओरंगाबाद से होटल मेनेजमेंट का कोर्स करने में मशगूल हो गईं ।
बिपाशा बसु की फिल्म रेस के साथ कैप्टन कूल और साक्षी के बीच मोहब्बत की शुरुआत हुई । बिप्स धोनी की खास दोस्त रही हैं। इसलिए उन्होंने कप्तान को रेस के महूरत पर बुलाया था। वहीं पर धोनी की नजर जब साक्षी से मिली तो वहीं से दोनों के बीच प्यार-मोहब्बत का सिलसिला शुरू हुआ ।
इसके बाद दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला शुरु हो गया और आज नतीजा सबके सामने है।
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

No comments:
Post a Comment