Showing posts with label Moscow. Show all posts
Showing posts with label Moscow. Show all posts

Saturday, February 26, 2011

रूस: आतंकियों ने किये सरकारी इमारतों पर हमले


मॉस्को : रूस में उत्तरी काकेसस इलाके के नाल्चिक शहर में 12 आतंकवादियों के एक दस्ते ने कई सरकारी इमारतों पर हमले किए। हमलों में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार शाम को बताया, "आतंकियों ने स्थानीय फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) विभाग की इमारत पर चार ग्रेनेड दागे और दो यातायात पुलिस थानों पर हमला किया।"

उन्होंने कहा, "इसके अलावा एफएसबी के स्वास्थ्य केंद्र में भी एक विस्फोट हुआ। यह स्पष्ट नहीं है कि यह विस्फोट ग्रेनेड से किया गया था या बम से।" गोलीबारी के दौरान एक यातायात पुलिसकर्मी घायल हुआ है, लेकिन किसी की मौत की कोई खबर नहीं है। घटना को अंजाम देकर आतंकी भागने में कामयाब हो गए।

Tuesday, January 25, 2011

रूस : आत्मघाती हमले में 35 की मौत

मॉस्को : डोमोडेडोवो हवाई अड्डे पर सोमवार को हुए एक आत्मघाती विस्फोट में 35 लोगों की मौत हो जबकि 130 लोग घायल हो गए।

मॉस्को में एक साल के भीतर यह दूसरा ब़डा आतंकवादी हमला है। घटना के बाद राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने वल्र्ड इकोनॉमिक फॉरम की बैठक में भाग लेने के लिए देवॉस जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। राष्ट्रपति ने अपने टेलीविजन संदेश में कहा, शुरूआती सूचनाओं के मुताबिक हमारे ऊपर यह आतंकवादी हमला था और इसे अंजाम देने वालों को खोज निकाला जाएगा और उचित दंड दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने सभी यातायात केंद्रों पर क़डी सुरक्षा के आदेश दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर धमाके के तत्काल बाद धुएं का गहरा बादल छा गया और हवाई अड्डे पर आने वाली अनेक उ़डानों को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शहर से दक्षिण-पूर्व में करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है और विदेशी यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। धमाके के तत्काल बाद दर्जनों एंबुलेंस और दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इस हमले के बाद सभी रूसी हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था क़डी कर दी गई है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि एक आत्मघाती हमलावर ने हवाई अड्डे के आगमन हॉल में इस धमाके को अंजाम दिया। हालांकि इस घटना की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है मगर शक की सूई चेचन आतंकवादियों की तरफ़ घूम रही है। पिछले साल मार्च के बाद मॉस्को में हमले की यह सबसे गंभीर घटना है। उस समय उत्तरी कॉकेसस के दो आत्मघाती हमलावरों ने मेट्रो रेल सेवा को निशाना बनाया था, जिसमें 42 लोग मारे गए थे। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने क़डी निंदा की है। अमरीका, स्पेन, यूरोपीय संघ ने दोषियों को पक़डने और दंड देने का आहवान किया है। संयुक्त राष्ट्र परिषद ने इस हमले की निंदा करते हुए दुनिया की शांति को आतंकवाद से पैदा हुए खतरे की चेतावनी दी है।

Friday, July 2, 2010

अब इंसान की उम्र, 140 साल तक बढ़ा सकेगा बैक्टीरिया


मॉस्को - बर्फ में हजारों साल से दबा एक बैक्टीरिया इंसान की उम्र 140 साल तक बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसने चूहों, मक्खियों की उम्र बढ़ा दी है, अब इंसान की बारी है। रूसी वैज्ञानिक इस बैक्टीरिया को दवा के तौर पर इंसानों पर आजमाने की सोच रहे हैं ।

बेसिलस एफ नाम का यह बैक्टीरिया रूस के उत्तरी याकुशिया प्रांत के मेमोंतोवा में मिला है। दुनिया के इस सबसे ठंडे इलाके में यह बर्फ में दबा हुआ था। वैज्ञानिकों का दावा है इस बैक्टीरिया से बनी दवा का एक इंजेक्शन इंसान की उम्र को 140 साल तक बढ़ा सकता है ।

शोधकर्ता टीम के प्रमुख अनातोलिया ब्रुशकोवा के अनुसार, ‘जब चूहे और मक्खियां इसके असर से अपनी उम्र बढ़ा सकते हैं तो फिर यह इंसान पर असरकारक क्यों नहीं होगा ?

प्रयोगशाला में जिन चूहों को इस बैक्टीरिया से बना इंजेक्शन लगाया गया, उनकी औसत उम्र 906 दिन हो गई, जबकि इस चुनिंदा किस्म के चूहे औसतन 589 दिन तक ही जिंदा रहते हैं। ब्रुशकोवा ने बताया कि मक्खियों को बैक्टीरिया मिश्रित भोजन दिया गया,जिससे उनकी तंदुरुस्ती बढ़ गई ।

उन्होंने कहा कि अब शोधकर्ताओं का अगला कदम यह तय करना है कि बैक्टीरिया को दवा के रूप में तैयार कर उसका इंसानों पर क्लीनिकल ट्रायल कैसे शुरू किया जाए ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York