Showing posts with label 6-07-2010. Show all posts
Showing posts with label 6-07-2010. Show all posts

Tuesday, July 6, 2010

अब चाय से होगा कैंसर का इलाज


चाय के पौधे के तेल का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर दाग-धब्बों को हटाने और कीड़ों के काटने के इलाज में किया जाता है। अब वैज्ञानिकों का दावा है कि स्किन कैंसर के कुछ मामलों में यही तेल काफी सस्ता और असरदार इलाज साबित हो सकता है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने पाया है कि चाय के पौधे का तेल चूहों में पाए जाने वाले नॉन मेलानोमा स्किन कैंसर को महज एक दिन में घटा देता है और तीन दिन में इसे ठीक कर देता है।

नॉन मेलानोमा स्किन कैंसर एक सामान्य प्रकार का कैंसर है जो हर साल हजारों लोगों को प्रभावित करता है । इससे बचने का सबसे बढ़िया तरीका, सूरज की किरणों से बचाव है । डेली मेल के अनुसार रिसर्चरों का मानना है कि न्यू साउथ वेल्स में पाए जाने वाले मेलाल्यूका अल्टरनिफोलिया नामक चाय के पौधे से मिलने वाला तेल शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को सक्रिय करने का काम करता है। रिसर्च में शामिल डॉक्टर सारा गेय ने बताया कि हमारा लक्ष्य स्किन कैंसर के प्रसार को रोकना है। रिसर्चरों के मुताबिक, स्किन कैंसर के लिए कीमोथेरपी का इस्तेमाल किया जाता है जो 16 हफ्तों तक चलने वाली काफी लंबी प्रक्रिया है। इसके प्रयोग से मिचली आने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं, जबकि चाय के पौधे के तेल से कुछ ही दिनों में स्किन से जुड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

गुगली के बादशाह चले सन्यास की ओर


नई दिल्ली - श्रीलंका के स्पिन जादूगर कहे जाने वाले मुथैया मुरलीधरन ने क्रिकेट प्रेमियों को जोर का झटका दिया है। मुरलीधरन ने फैसला किया है कि वे श्रीलंका में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद अतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे। यह टेस्ट मैच भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो 18 जुलाई से शुरु हो रहा है ।


यह पहला टेस्ट श्रीलंका के गाले में खेला जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक टेस्ट मैच में मुरलीधरन ने विश्व में सबसे ज्यादा 712 विकेट हासिल कर एक कीर्तिमान हासिल किया है जबकि वनडे मैचों में उनके खाते में 515 विकेट है, उन्होंने अब तक 132 टेस्ट मैच खेले हैं ।

अभी तक मुरलीधरन ने यह घोषणा की थी कि वे नवंबर 2010 में वेस्टइंडीज के साथ होने वाले मैच के बाद सन्यास ले लेंगे लेकिन उन्होंने इसके पहले ही उन्होंने सन्यास की बात कहकर लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है ।

: न्यूज़लाइन स्पोर्टस डेस्क

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York