Showing posts with label Swami Nithyananda. Show all posts
Showing posts with label Swami Nithyananda. Show all posts

Thursday, March 10, 2011

धर्मगुरू नित्यानंद ने स्वीकारी अपनी ’अय्याशी’


बेंगलुरु : आश्रम के नाम पर अय्याशी का अड्डा चलाने वाले गुरू नित्यानंद ने आख़िरकार स्वीकार कर लिया है कि वह नामर्द नहीं है। पिछले साल, सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद से ही ख़ासी चर्चा बटोर चुके दक्षिण के प्रसिद्ध धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है।

नित्यानंद सेक्स स्कैंडल की जांच में जुटी सीआईडी टीम के सामने पूछताछ में बाबा ने स्वीकार किया है कि वो नामर्द नहीं है। इससे पहले नित्यानंद ने अपनी सफ़ाई में कहा था कि वो ना तो पुरुष है और ना ही महिला। सेक्स करने में तो वो पूरी तरह अक्षम हैं। लेकिन अब सीआईडी के सवालों का जवाब देते हुए नित्यानंद ने स्वीकार किया है कि उसने अपने आश्रम में करीब 15 महिलाओं से सेक्स संबंध बनाए लेकिन उनके नाम उसे याद नहीं है।

नित्यानंद ने यह भी कहा कि वो सभी महिलाओं से उनकी मर्जी से सेक्स करता था। हालांकि नित्यानंद का यह भी कहना है कि उसने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया। सामाजिक या धार्मिक रूप से उसके कृत्य गलत हो सकते हैं लेकिन उसने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया।

नित्यानंद जैसे ना जाने कितने ये अय्याश और पाखंडी बाबा, लोगों की आस्था के साथ खुला खिलवाड़ करते हैं। लेकिन हमारे देश की ये जनता आंखें मूंद कर इन ढ़ोंगियों पर यक़ीन कर लेती है और इनका शिकार बनती है। आजकल की जनता को इन बाबाओं पर भगवान से ज़्यादा आस्था और विश्वास होने लगा है।

Tuesday, March 1, 2011

कोर्ट ने खारिज की ’अय्याश नित्यानंद’ की भक्त की याचिका


बेंगलुरु : सेक्स स्कैंडल में फंसे धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद के एक भक्त की उम्मीदों को उस वक़्त झटका लगा जब कर्नाटक हाई कोर्ट ने आज उस भक्त की याचिका को खारिज कर दिया। नित्यानंद नाम के इस अय्याश स्वामी की इस भक्त ने नित्यानंद सेक्स स्कैंडल की जांच कर रहे एक अधिकारी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर की थी।

जस्टिस ’के. श्रीधर राओ’ और जस्टिस के गोविंदाराजालू की खंडपीठ ने स्वामी की भक्त अंजुला जैक्सन की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया। अंजला ने नित्यानंद के खिलाफ लगे बलात्कार के मामलों की जांच कर रहे जांच अधिकारी योगप्पा के खिलाफ अदालती कार्रवाई का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कराया था।

गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में दक्षिण के एक शीर्ष समाचार चैनल ने स्वामी नित्यानंद का सेक्स टेप प्रसारित किया था जिसमें उन्हें कथित तौर पर तमिल अभिनेत्री रंजीता के साथ सेक्स करते हुए दिखाया गया था। नित्यानंद का यह सेक्स टेप आने के बाद इस प्रसिद्ध धर्मगुरु के खिलाफ काफी हंगामा हुआ था। फिलहाल नित्यानंद के खिलाफ रेप का मामला चल रहा है जिसमें लोगों को इस अय्याश व ढ़ोंगी बाबा के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की उम्मीद है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York