Showing posts with label England. Show all posts
Showing posts with label England. Show all posts

Monday, March 7, 2011

दीपिका मेरी गर्लफ्रैंड नहीं: सिद्धार्थ


इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन का कहना है कि दीपिका सिद्धार्थ की गर्लफ्रैंड हैं। जबकि सिद्धार्थ का कहना है कि उनके और दीपिका के बीच ऐसा कुछ नहीं है यह सिर्फ एक अफवाह है।

हुआ यूं की दीपिका और सिद्धार्थ ने केविन पीटरसन के साथ लंच किया। जिसके बाद केविन ने इस लंच के बारे में ट्वीट किया है और अपने मैसेज में दीपिका को सिद्धार्थ की गर्लफ्रैंड बताया मगर सिद्धार्थ कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं पढ़ा और दीपिका उनकी ग्रलफ्रैंड नहीं हैं।

उधर सिद्धार्थ माल्या आजकल इंडियन पॉप सिंगर सोफी चौधरी के काफी करीब बताए जा रहे हैं। हाल ही में दीपिका के बिना एक पार्टी में आए सिद्धार्थ ने सारा टाइम सोफी चौधरी के साथ गुजारा और वें दोनों घर भी साथ एक गाड़ी में गए।

Tuesday, February 1, 2011

ईडन गार्डन से छिनी 1 मैच की मेजबानी



नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 27 फरवरी को होने वाले विश्व कप मैच की मेजबानी अब कोलकाता के हाथ से छिन चुकी है। आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से इस बात की पुष्टि कर दी है कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाला भारत-इंग्लैंड मुकाबला अब उसी तारीख को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि आईसीसी ने बीते गुरुवार ईडन गार्डन से भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी छीनने की घोषणा की थी। टूर्नामेंट निदेशक, केंद्रीय आयोजन समिति और आईसीसी के सदस्यों से बने निरीक्षण दल ने ईडन का निरिक्षण करने के बाद पाया था कि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टेडियम फिलहाल मैच की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।

अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक मैदान निरीक्षण टीम कोलकाता का दौरा करेगी और यह देखेगी कि ईडन गार्डन में शेष तीन मैचों का आयोजन किया जा सकता है या नहीं। इस सम्बंध में सात फरवरी को ईडन में जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। अगर समय रहते वहां निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो बाकी के तीन मैचों की मेजबानी भी उन्हें नहीं मिल पायेगी।

Monday, November 15, 2010

अब तैयार है, दुनिया की पहली सुपर इलेक्ट्रिक कार


दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक सुपर कार इंग्लैंड में तैयार हो चुकी है जिसका नाम नेमेसिस रखा गया है। नेमेसिस को बनाने पर वहां के एक रईस डेल विंस ने दस लाख पाउंड (सात करोड़ बीस लाख रुपए) खर्च किए हैं। यही नहीं महज साढ़े सात सेकेंड में 160 किलोमीटर की स्पीड पकड़ना नेमेसिस को सबसे अलग बनाता है। साथ ही एक बार चार्ज कराने के बाद यह कार 160 से 240 किलोमीटर तक चल सकती है।

इस कार को विकसित करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने चार लाख पाउंड दिए। इस बात को लेकर की काफी आलोचना हो रही है। अब इसके बाद कंपनी का इरादा एक ट्रैक्टर बनाने का भी है।

इस कार को बनाने के लिए 48 वर्षीय डेल ने कई इंजीनियरों को काम पर लगाया था। ये इंजीनियर मैकलारेन जैसी कारों के निर्माण में भी लगे थे। डेल ग्लुसस्टर स्थित विंड एनर्जी कंपनी इकोट्रिसिटी के फाउंडर हैं। उन्होंने इस ग्रीन कार को बनाने का सपना देखा और इसमें अपने पैसे और ताकत झोंक दी। यह 330 बीएचपी कार सिर्फ बिजली से चलती है और इसे विंड मिलों से तैयार बिजली दी जाती है। इसकी अधिकतम स्पीड भी 216 किलोमीटर प्रति घंटा है और इस स्पीड को बढ़ाने की कोशिशें हो रही हैं। इतना ही नहीं इस कार में 96 लिथियम बैटरियां लगी हुई हैं, और इसे लोटस कार की बॉडी पर बनाया गया है।

Friday, October 8, 2010

भारत को महिला तीरंदाजों ने दिलाया 15वां स्वर्ण पदक

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों की महिला तीरंदाजी टीम ने भारत को 15वां स्वर्ण पदक दिला दिया है। डोला बैनर्जी, दीपिका कुमारी और बोम्बयाला देवी लैशराम की तिकड़ी ने इंग्लैंड को 207-206 के स्कोर से रिकर्व श्रेणी में मात दी।

इससे पहले भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के कम्पाउंड मुकाबलों में कांस्य पदक जीता था। यह पहला मौका है जब भारत को तीरंदाजी में स्वर्ण पदक मिला है।

महिला रिकर्व टीम ने इससे पहले सुबह हुए सेमीफाइनल में मलेशिया को एकतरफा मुकाबले में 213-185 से रौंद दिया था। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने कनाडा की कड़ी चुनौती पर 208-200 अंकों से काबू पा लिया। सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत से उत्साहित होते हुए भारतीय तिकड़ी ने इंग्लैंड की कड़ी चुनौती पर एक अंक के मामूली अंतर से काबू पा लिया।

भारत और इंग्लैंड की तीरंदाज़ों के बीच सांसों को रोक देने वाला रोमांचक मुकाबला हुआ। तीरंदाज़ी स्टेडियम भारतीय महिला तीरंदाज़ों के स्वर्ण पदक की पहले से ही उम्मीद होने के कारण खचाखच भरा हुआ था।


ऑस्ट्रेलियाई धावक से स्वर्ण छिना, नाइजीरिया की ओसायेमी विजेता घोषित


इंग्लैंड के विरोध पर ऑस्ट्रेलियाई धावक सैली पियरसन से उनका स्वर्ण पदक छीन लिया गया है। पियरसन ने विवादास्पद दौड़ 11.28 सेकेंड में पूरी की जो राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में तीसरा सबसे कम समय का रिकार्ड है। लेकिन ज्यूरी की जांच के बाद उन्हें दोषी पाया गया और विजेता का खिताब छीन लिया गया।

इंग्लैंड के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई धावक सैली पियरसन ने 100 मीटर स्पर्धा में गलत तरीके से शुरुआत की थी। इंग्लैंड की धावक लारा टर्नर को अधिकारियों ने गलत शुरुआत के लिए लाल कार्ड दिखा दिया लेकिन पियरसन ने भी गलत शुरुआत की थी और उन्हें निराशा में अपना हाथ चेहरे पर रखते हुए देखा गया।

टरनर और पियरसन में टरनर अंतिम आईं और बाद में आधिकारिक रूप से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। बाद में इंग्लैंड ने आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई और अपीली ज्यूरी ने यह फैसला देने में तीन घंटे से ज्यादा समय लिया कि पियरसन ने भी गलत तरीके से शुरूआत की। उनसे पदक छिन लिया गया और नाइजीरिया की ओसायेमी ओलुडामोला को विजेता घोषित किया गया जिन्होंने 11.32 सेकेंड का समय लिया था। सेंट विसेंट की नताशा मेयर्स को रजत पदक और इंग्लैंड की कैथरीन एंडाकोट को कांस्य पदक हासिल हुआ।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York