Showing posts with label Eden garden. Show all posts
Showing posts with label Eden garden. Show all posts

Tuesday, March 15, 2011

वर्ल्ड कप: अफ़्रीक़ा ने आयरलैंड को दिया 273 का लक्ष्य


कोलकाता : इडन गार्डन में खेले जा रहे विश्व कप 2011 के ’ग्रुप बी’ के मैच में अफ़्रीका ने आयरर्लैंड के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए। अफ़्रीका की ओए जेपी डुमिनी ने सर्वाधिक 99 रनों की पारी खेली। अफ़्रीका की शुरूआत में ही झटका लग गया था जब शानदार बल्लेबाज़ी करने वाले हाशिम अमला मात्र 18 रन ही बना सके और रैन्किन की गेंद पर कैच आउट हो गए। उस वक़्त टीम का स्कोर 24 रन था।

फिर तीसरे क्रम पर बल्लेबाज़ी करने आए वैन वीक ने तेज़ी से खेलना शुरू किया। लेकिन कप्तान ग्रीम स्मिथ, वैन वीक का साथ नहीं दे सके और 7 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। टीम ने 52 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिये। चौथे क्रम पर बल्लेबाज़ी करने आए जैक कैलिस ने वैन वीक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 32 रन जोड़े। लेकिन वैन वीक डाकरेल ने बोल्ड मार दिया। वैन वीक ने 7 चौके और 1 छक्का लगाकर 41 गेंदों में 42 रन बनाए। वैन वीक के बाद जेपी डुमिनी ने एक छोर संभाला। इसके बाद कैलिस भी 19 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने 3 चौके लगाए।

फिर डुमिनी का साथ देने आए प्लेसिस भी 11 रन बनाकर स्टिरलिंग की गेंद पर जान्स्टन को कैच थमा बैठ। प्लेसिस के बाद क्रीज़ पर आए सीए इन्ग्राम ने ज़िम्मेदारी से खेलते हुए डुमिनी के साथ छठे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी की बदौलत ही अफ़्रीका इतना स्कोर कर पाने में सफ़ल हो सका। इन्ग्राम ने 43 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके शामिल हैं। फिर सांतवे विकेट के लिये डुमिनी ने इन्ग्राम के बाद बल्लेबाज़ी करने आए जे बोथा के साथ मिलकर 65 रनों की साझेदारी की। बोथा ने 1 चौका लगाकर 28 गेंदों में 21 रनों की नाबाद पारी खेली।

जबकि शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे डुमिनी बदक़िस्मत रहे कि शतक नहीं लगा सके और नर्वस नाइन्टीज़ का शिकार हो गए। डुमिनी ने अपनी 99 रनों की पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर आयरलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर ख़बर ली।

आयरलैंड की ओर से कुसैक को छोड़कर पांचों गेंदबाज़ों में प्रत्येक गेंदबाज़ ने 1-1 विकेट लिया। डाकरेल ने सबसे किफ़ायती गेंदबाज़ी करते हुए अपने 10 ओवरों में 37 रन देकर 1 विकेट लिया। जान्स्टन सबसे गेंदबाज़ साबित हुए और उन्होंने 10 ओवरों में 76 रन दिये। इनके अलावा स्टिरलिंग ने 10 ओवरों में 45 रन दिये।

Tuesday, February 1, 2011

ईडन गार्डन से छिनी 1 मैच की मेजबानी



नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 27 फरवरी को होने वाले विश्व कप मैच की मेजबानी अब कोलकाता के हाथ से छिन चुकी है। आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से इस बात की पुष्टि कर दी है कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाला भारत-इंग्लैंड मुकाबला अब उसी तारीख को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि आईसीसी ने बीते गुरुवार ईडन गार्डन से भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी छीनने की घोषणा की थी। टूर्नामेंट निदेशक, केंद्रीय आयोजन समिति और आईसीसी के सदस्यों से बने निरीक्षण दल ने ईडन का निरिक्षण करने के बाद पाया था कि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टेडियम फिलहाल मैच की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।

अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक मैदान निरीक्षण टीम कोलकाता का दौरा करेगी और यह देखेगी कि ईडन गार्डन में शेष तीन मैचों का आयोजन किया जा सकता है या नहीं। इस सम्बंध में सात फरवरी को ईडन में जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। अगर समय रहते वहां निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो बाकी के तीन मैचों की मेजबानी भी उन्हें नहीं मिल पायेगी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York