Showing posts with label 30-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 30-10-2010. Show all posts

Saturday, October 30, 2010

भारत यात्रा के लिये बेताब हैं ओबामा दंपत्ति


अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का कहना है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल भारत यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हैं। हिलेरी ने ओबामा के मन की यह बात यहाँ वियतनाम में जाहिर की।

पूर्वी एशियाई देशों की शिखर बैठक के सिलसिले में आई हिलेरी से जब ओबामा की भारत यात्रा के एजेंडे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं आपसे इतना ही कह सकती हूँ कि ओबामा और मिसेज ओबामा अपने भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि अमेर‍िकी राष्ट्रपति 6 नवम्बर को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे रहे हैं।

सीबीआई की सुप्रीम कोर्ट से शाह की जमानत रद्द करने की अपील



सीबीआई ने पूर्व मंत्री अमित शाह को गुजरात उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर उनकी जमानत रद्द करने और मामले की जल्द सुनवाई किए जाने की अपील की है।

गुजरात उच्च न्यायालय ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में तीन महीना पहले गिरफ्तार शाह को कल जमानत दे दी थी। लेकिन जाँच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जमानत के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने का फैसला किए जाने के बाद याचिका शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे डिप्टी रजिस्ट्रार के कार्यालय में जमा की गई।

उच्च न्यायालय में सीबीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी याचिका दाखिल करने के समय जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ थे। क्योंकी न्यायालय में सोमवार से दीवाली का अवकाश है और डिप्टी रजिस्ट्रार न्यायालय के अवकाश अधिकारी हैं। इसलिये ऐसी संभावना है कि याचिका आज न्यायालय की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष लाई जा सकती है।

शादी के बंधन में बंधे विवेक-प्रियंका


बेंगलूरू: बॉलीवुड स्टार विवेक ओबराय और प्रबंधन में स्नातक प्रियंका अल्वा शुक्रवार को एक-दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा और समाज सुधारक नंदिनी अल्वा की बेटी है। शादी का मुहूर्त मध्यरात्रि का था इसलिये फेरे रात 11 बजे शुरू हुए। जहां सुबह हल्दी एवं चूडे की रस्म और शेष सभी रस्में भी दक्षिण कन्नड विधि से हुई। वहीं रात की सभी रस्में और शादी का मुहूर्त पंजाबी परंपरा के मुताबिक तय किया गया। शादी में दोनों परिवारों के नजदीकी मित्र और रिश्तेदार ही मौजूद थे। रिसेप्शन का आयोजन 31 अक्टूबर को मुंबई के एक होटल में किया जायेगा।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York