Showing posts with label Fast Track Court. Show all posts
Showing posts with label Fast Track Court. Show all posts

Thursday, March 31, 2011

शाइनी को बलात्कार मामले में 7 साल की सज़ा


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को मुंबई की एक फास्ट ट्रैक सत्र अदालत ने कल अपनी नौकरानी से बलात्कार के मामले में सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मुकदमे के दौरान पीड़िता के अपने बयान से पलटने के बावजूद शाइनी को यह सजा सुनाई गई।

जज पी एम चैहान ने मुख्यत:एफआईआर को ही अपने फैसले का आधार बनाया। हालाकि नौकरानी ने बाद में अपना आरोप वापस ले लिया था। उसने अदालत को बताया था कि जिस महिला ने उसे शाइनी के घर नौकरी दिलाई थी, उसी के कहने पर उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी और उसके साथ रेप की वह घटना दरअसल कभी हुई ही नहीं। मगर, जज ने उसके इस बयान को स्वीकार नहीं किया क्योंकि इसके पक्ष में झूठे सबूत दिए गए थे।

अदालत में जब फैसला सुनाया गया उस वक्त शाइनी अपनी पत्नी अनुपम के साथ मौजूद थे। 38 वर्षीय शाइनी ने गुलाबी रंग की कमीज और जींस पहन रखा था। एक पुलिसकर्मी के अनुसार जब न्यायाधीश ने फैसला सुनाया तो शाइनी की आँखों में आँसू आ गए।

Friday, October 8, 2010

प्रतिभा रेप एंड मर्डर केस में शिवकुमार को उम्रक़ैद


बैंगलौर: फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने शिवकुमार को चर्चित प्रतिभा रेप एंड मर्डर केस में दोषी मानते हुए उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई है। पांच साल पहले बैंगलौर में महिला बीपीओ कर्मचारी प्रतिभा का 13 दिसंबर 2005 को अपहरण करने के बाद बलात्कार किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रतिभा के टैक्सी ड्राइवर पर हत्या और बलात्कार का आरोप था। इस मामले में 71 लोगों की गवाही होने के बाद फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने टैक्सी ड्राइवर को दोषी क़रार दिया था।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York