
Showing posts with label 16-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 16-06-2010. Show all posts
Saturday, October 16, 2010
2011 में जिला न्यायालयों में 88 दिन अवकाश

इंदौर: जबलपुर हाई कोर्ट ने जिला न्यायालयों एवं अन्य अधीनस्थ न्यायालयों में वर्ष 2011 के लिए अवकाशों का कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के अनुसार पूरे साल में अदालतों में कुल 88 दिन अवकाश रहेगा।
अधिवक्ता गोपाल कचोलिया के मुताबिक सूची हाई कोर्ट जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल टीके कौशल ने जारी की। इसमें कुल 52 रविवार, 12 शनिवार, 23 मई से 17 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश एवं त्योहारों के अवकाश शामिल हैं। ग्रीष्म एवं शीतकालीन अवकाशों के दौरान दीवानी न्यायालयों में अवकाश रहेगा लेकिन फौजदारी में कामकाज चालू रहेगा। होली, गांधी जयंती, क्रिसमस-डे और रक्षाबंधन रविवार को होने की वजह से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
Labels:
"Newsline National News",
16-06-2010,
High Court,
Indore,
Jabalpur,
Khalid Hasan,
MP
Wednesday, June 16, 2010
आगरा में अब युवक की मौत
.jpg)
आगरा : थाना एत्मादौला के शाह्दरा चुंगी पर ट्रक ड्राइवर की लापरवाह ड्राइविंग के बदौलत ट्रक से कुचल कर युवक की मौत. गुस्साये लोगों ने जाम लगाया. पुलिस पर किया पथराव. अधिकारी मौक़े पर.| रिपोर्ट : अज़हर उमरी न्यूज़लाइन आगरा ब्यूरो
आगरा में युवती की ख़ुद्कुशी
आगरा : थाना सिकन्द्रा की खन्धारी कौलोनी में कम्पीटीशन की तैयारी कर रही औरेया की युवती कीर्ति ने फांसी लगा कर ख़ुद्कुशी की. रिपोर्ट: अज़हर उमरी, न्यूज़लाइन आगरा ब्यूरो
चंद रुपयों में बिक रहा बचपन
नौ महीने तक कोख में रखने के बाद मां कैसे अपने जिगर के टुकड़े को दूसरे के हाथों चंद रुपयों के लिए बेच देती है। यह एक बड़ा सवाल है लेकिन ऐसी मां अपने बच्चों को बड़ी ही मजबूरी में बेंचती हैं। बैंगलुरु में पिछले 6 महीने में ऐसे 20 मामले सामने आए हैं जिनमें दूध पीते मासूम बच्चों को बेचा गया है। सबसे बड़ी बात, यहां पर लोग किसी शौक के लिए बच्चे को नहीं बेचते बल्कि गरीबी के दंश से ये लोग इतने कमजोर हो गए हैं कि बच्चे तो पैदा कर लेते हैं लेकिन इनका पालन-पोषण करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते, अर्थात इनके सामने दो ही रास्ते होते हैं, या तो बच्चे को पैदा होने के बाद मार दें या फिर किसी दूसरे के हाथों में सौंप दें।
पुलिस ने कर्नाटका के तितपुर गांव में पिछले दिनों कई महिलाओं को गिरफ्तार किया जो अपने बच्चे का सौदा सिर्फ 5 से 8 हजार रुपए में कर रही थी। पूछताछ में इन महिलाओं ने अपने गरीबी का हवाला देते हुए कहा कि हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं है ऐसे में हम बच्चे को कैसे पाल सकते हैं। महिलाओं ने बताया कि हम अपने बच्चों को ऐसी परिवार को देते हैं जिनको बच्चे की तलाश होती है। इनसे हमें अच्छा पैसा भी मिलता है और हमारा बच्चा भी अच्छी जगह पहुंच जाता है।
आंकड़ों की माने तो देश में 8 लाख दलाल मौजूद हैं जो अब तक 2 लाख से ज्यादा बच्चों का सौदा कर चुके हैं। ये दलाल बीच में पड़कर बच्चों का सौदा करवाते हैं साथ ही बच्चे की मां को थोड़ा बहुत पैसा देकर किनारे कर देते हैं। दलाल चूंकि दबंग होते हैं इसलिए गरीब लोग ज्यादा एतराज भी नहीं कर पाते। मासूम बच्चों का सौदा देहव्यापार में सबसे ज्यादा किया जाता है और इसका बाजार न सिर्फ कर्नाटका बल्कि उड़ीसा, बिहार, प. बंगाल आदि राज्यों में सबसे ज्यादा फैला है।
कर्नाटक सरकार के महिला एंव बाल कल्याण मंत्री नरेन्द्र स्वामी ने कहा कि मासूम बच्चों का सौदा एक गंभीर मामला है, हमारी सरकार इस धंधे को रोकने और इसमें शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई का मन बना रही है।
" सरकार तो अभी मन ही बना रही है, कार्यवाही की उम्मीद की भी जाए तो कैसे "
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़
Labels:
',
16-06-2010,
Bangalore,
Child hood,
Hindi,
Hindi News,
Independent News Network,
National Issue,
समाचार
बारिश से बेहालः मुंबई

मुंबई के कई इलाकों में बारिश का पानी भर जाने के कारण ट्रैफ़िक व्यवस्था चरमरा गई है, इसका असर वहां की लाईफ़ लाईन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। इसके साथ ही एक थाने की दीवार ढह जाने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है, और 6 घायल हैं।सोचने वाली बात ये है कि मानसून की शुरुआत में ये हाल है तो आगे क्या होगा।
Labels:
',
16-06-2010,
Death due to Rains,
Heavy rains in Mumbai,
Hindi,
Hindi News,
Mumbai Rains,
Newsline,
Traffic,
समाचार
दीपिका बनीं सबसे सेक्सी औरत!!
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण अब दुनिया की सबसे सेक्सिएस्ट वुमन बन गई हैं|दीपिका को एफएचएम मैगज़ीन ने वर्ल्ड की सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में अव्वल स्थान दिया है। 24 साल की दीपिका को एफएचएम मैगज़ीन के जून/जुलाई के कवर पेज पर भी जगह दी गई है। इस मैगज़ीन ने 100 सबसे सेक्सिएस्ट वुमन की लिस्ट जारी की थी जिसमें दीपिका टॉप पर हैं। पिछले साल वह इस लिस्ट में 6वें स्थान पर थीं। दीपिका इस मैगज़ीन के कवर पेज पर बैकलेस ब्लैक ड्रेस में बेहद सेक्सी नज़र आ रही हैं। : न्यूज़लाइन एन्टरटेनमेण्ट न्यूज़
कोसी नदी ने बुझाया घर का चिराग़

मुरादाबाद: राम नगर में कोसी नदी में नहाने गये तीन दोस्तों में से सम्भल चमन सराय के नवाज़ ख़ान(18) की नदी में डूबने से मौत. बाक़ी दोनों दोस्त सुरक्षित. परिवार में मचा कोहराम |
Labels:
',
16-06-2010,
Death in Kosi River,
Hindi,
Hindi News,
Khalid Hasan,
Moradabad,
Newsline Bureau,
Ramnagar,
Suheb Rehman,
न्यूज़लाईन,
समाचार
खूनी सुबह: सूर्योदय होते ही युवक की हत्या

सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में दिन दहाड़े रंजिश के चलते 27 वर्षीय युवज चुहड़ सिंह की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर।
रिपोर्ट : सुहेब रेहमान
FIFA 2010: ब्राज़ील की पहली जीत

दक्षिण अफ़्रीका-जोहानेसबर्ग। मैकॉन और ब्लूमर इलानो के गोल की बदौलत पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने फीफा विश्व कप में उत्तर कोरिया को 2-1 से हराकर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। इस जीत से ब्राजील ग्रुप-जी में तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है। 44 वर्षों के बाद विश्व कपखेल रही कोरियाई टीम ने काफ़ी रक्षात्मक खेल दिखाया। गेंद ज़्यादातर ब्राज़ील के पैरों तले ही रही। काका, रोबिन्हो जैसे स्टार स्ट्राइकरों के बावजूद ब्राजील पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सका। मगर दूसरे हाफ में यही सुरक्षात्मक रवैया उत्तर कोरिया को भारी पड़ा। मैकॉन ने 55वें मिनट में दर्शनीय गोल पूरे स्टेडियम को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोलपोस्ट के दाई ओर से गेंद गोलकीपर को छकाते हुए सीधे जाली में जा उलझी। इसके बाद ब्राजील के हमले तेज हो गए। 72वें मिनट में बढि़या मूव बना और इसे ब्लूमर इलानो ने भुनाते हुए सीधे गेंद गोलपोस्ट में पहुंचा दी।
कोरियाई गेंद को अपने पास रखने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। हालांकि 88वें मिनट में जी युन नाम ने मिडफील्डरों के बढि़या पास का फायदा उठाते हुए गोल कर दिया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। ब्राजील ने यह मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। यह बढ़त और भी ज्यादा हो सकती थी, अगर उत्तर कोरिया हद से ज्यादा डिफेंस नहीं खेलता तो। पहले हाफ में ब्राजील ने शुरू से गेंद पर कब्जा जमाए रखा, लेकिन टीम उस आक्रामक अंदाज में नहीं दिखी, जिसके लिए वह मशहूर है। एशिया के वेन रूनी के नाम से मशहूर उनके फारवर्ड जोंग ताय से ने ब्राजीली खेमे में सेंध तो लगाई, लेकिन गेंद पर काबू नहीं कर पाए। ब्राजील के इलानो ने आठवें मिनट में शानदार शॉट लगाया, जो गोलपोस्ट से काफी दूर रहा। इसके बाद रोबिन्हो, एम बास्टोस, मैकॉनो ने कई प्रयास किए जो सफल नहीं हो सके|
Labels:
',
16-06-2010,
Brazil,
FIFA,
FIFA 2010,
Football,
Hindi,
Hindi News,
Khalid Hasan,
Newsline,
South Korea,
Suheb Rehman,
समाचार
Subscribe to:
Posts (Atom)
