Showing posts with label Film. Show all posts
Showing posts with label Film. Show all posts

Wednesday, May 4, 2011

हॉलीवुड बनाएगा ओसामा की मौत पर फिल्म



वाशिंगटन: हॉलीवुड में अमेरिका द्वारा अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की पूरी प्रक्रिया पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

वेबसाइट वेराइटी डॉट कॉम के मुताबिक ऑस्कर पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक मार्क बोएल इस फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं बोएल इससे पहले खोजी पत्रकार रह चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता कैथरीन बिगेलो करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, लेखक और निर्देशक ओसामा की मौत पर अरब देशों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बोएल और कैथरीन 2008 में इराक में अमेरिकी हमले पर बनी फिल्म द हर्ट लॉकर के निर्देशन और पटकथा लेखन में साथ काम कर चुके हैं और इस फिल्म को छह ऑस्कर पुरस्कार मिले थे।

Tuesday, May 3, 2011

दर्शकों को हंसाएंगे अभिषेक, ऐश्वर्या



मुंबई: लेडीज एंड जेंटलमैन में हास्य भूमिका निभा रही बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। ये दोनों पहली बार किसी हास्यप्रधान फिल्म में साथ नजर आएंगे।

राजकुमार संतोषी के निर्माण व निर्देशन में बनने जा रही यह फिल्म 2012 में प्रदर्शित होगी और इस फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई में शुरू हो जाएगी।

अभिषेक ने कहा, कई गम्भीर भूमिकाएं निभाने के बाद मैं एक हास्य भूमिका करने के लिए बहुत उत्सुक था और ऐश्वर्या के साथ भी ऐसा ही था। हमने अब से पहले कभी भी हास्य फिल्म में साथ में काम नहीं किया था, इसलिए मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित था।

उन्होंने कहा, फिल्म की पटकथा बेहतरीन और मजेदार है। राजकुमार संतोषी इसका निर्देशन कर रहे हैं। हम लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्सुक थे। मैं खुश हूं कि हम अंतत: साथ में काम कर रहे हैं।

फिल्म में अभिषेक लालची आंखों वाले एक आवारा लड़के की भूमिका में हैं तो ऐश्वर्या अपने पति को ऐसा करने की इजाजत देने वाली पत्नी की भूमिका में हैं। बीते दो सालों में अभिषेक ने पा, खेलें हम जी जान से और दम मारो दम जैसी गम्भीर विषयों वाली फिल्मों में ही अभिनय किया है।

अभिषेक और ऐश्वर्या 2007 में विवाह बंधन में बंधे थे। वे 2001 में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में पहली बार रुपहले पर्दे पर साथ नजर आए थे। तीन साल बाद दोनों ने रोहन सिप्पी की फिल्म कुछ ना कहो और फिर 2006 में उमराव जान में साथ में अभिनय किया। वैसे इस जोड़ी को मणिरत्नम की फिल्म गुरु (2007) से सफलता मिली। इसके बाद रामगोपाल वर्मा की सरकार राज में भी यह जोड़ी सफल रही। फिर दोनों ने धूम 2 और रावण में भी साथ में अभिनय किया।

इन दिनों अभिषेक रूस में अब्बास-मस्तान की फिल्म प्लेयर्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें बिपाशा बसु उनके अलावा मुख्य भूमिका में है।

Wednesday, April 6, 2011

नई फिल्म को लेकर अनुष्का ने दी सफाई



नई दिल्ली: फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" से अपना करियर शुरु करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने यशराज बैनर तले बन रही अपनी आगामी फिल्म "लेडीज वर्सेज रिकी बहल" के बचाव में उतरते हुए कहा है कि उनकी फिल्म हालीवुड की हास्य फिल्म जॉन टकर मस्ट डाई की नकल नहीं है।

अनुष्का का कहना है कि जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से इस तरह की अफवाहें उड़ रही हैं यह बड़े दुख की बात है। किसी को इस बात की परवाह नहीं है कि हम इस परियोजना पर कितनी मेहनत से काम कर रहे हैं। वहीं रणवीर ने भी हालीवुड की फिल्म की नकल से जुड़ी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है।

गौरतलब है कि फिल्म "लेडीज वर्सेज रिकी बहल" में "बैंड बाजा बारात" के रणवीर सिंह-अनुष्का की जोड़ी को एक बार फिर से दोहराया जा रहा है।

Monday, March 28, 2011

कोरिया में रीलीज होगी ‘माई नेम इज खान’


पिछले साल फरवरी में भारत और अन्य देशों में रिलीज हुई ‘माई नेम इज खान’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिलने के बाद अब उसे दक्षिण कोरिया के 200 थियेटरों में रिलीज किया जायेगा। 24 मार्च को दक्षिण कोरिया के 12 थियेटरों में रिलीज इस फिल्म को इसके बाद 7 अप्रैल को 200 थियेटरों में प्रदर्शित किया जायेगा। फॉक्स स्टार के मुताबिक इस फिल्म को सियोल, इंचियोन, सुवोन, डाएजोएन, सुंगनाम, ग्वांगजू, डाएगु और बुसान में रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, काजोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और करण जौहर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इतना ही नहीं अब इस फिल्म की प्रमोशन पर 10 लाख डॉलर खर्च किए गए और यह किसी भी भारतीय फिल्म की प्रमोशन के लिए खर्च की गई सबसे बड़ी रकम है।

विंसलेट की छोटे पर्दे पर बड़ी शुरुआत



लॉस एंजिलिस: पहली बार छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्री केट विंसलेट ने फिल्म की तरह यहाँ भी समीक्षकों की काफी सराहना बटोरी हैं।

‘हॉलीवुड टुडे’ के मुताबिक एबीओ पर प्रसारित कार्यक्रम ‘माइल्ड्रेड पियर्स’ में विंसलेट ने एक ऐसी तलाकशुदा महिला का किरदार निभाया है, जो जीवन के इस पड़ाव पर अपनी दो बच्चियों की परवरिश करने के लिए संघर्ष कर रही है।

जहां इस कार्यक्रम में 35 वर्षीस विंसलेट के अभिनय की समीक्षकों ने काफी सराहना की है। वहीं इस किरदार के संदर्भ में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने उन्हें ‘अद्भुत अभिनेत्री’ करार दिया है।

Saturday, March 26, 2011

अमृता खेलेंगी बॉलीवुड में लंबी पारी


फिल्म ‘आयशा’ में अपने अभिनय के जरीये जानी जाने वाली 27 वर्षीय अभिनेत्री अमृता पुरी हिन्दी सिनेमा में काफी लंबा सफर तय करना चाहती हैं। उनका कहना है कि ‘फिलहाल तो उनका सारा ध्यान एक्टिंग की ओर है। वो बॉलीवुड में लंबी पारी खेलना चाहती है और हर तरह के किरदार निभाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि "आप ‘आयशा’ में मेरे निभाए किरदार को ही ले लीजिये। मैंने इस फिल्म में मुख्य भूमिका नहीं निभाई लेकिन मेरा किरदार कहानी का अहम हिस्सा था। इसलिए अगर मुझे सहायक अभिनेत्री की भूमिकाएं मिलें तो मैं उन्हें भी निभाना चाहूंगी। इस फिल्म ने मुझे एक पहचान दिलाई है। और मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं।"

गौरतलब है कि ‘आयशा’ में शेफाली ठाकुर की भूमिका निभाकर आलोचकों और फिल्म विशेषज्ञों की तारीफ बटोरने वाली अमृता को इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड समारोहों में नामांकित किया गया था।

Thursday, March 10, 2011

’रेडी’ में आइटम नंबर करेंगी जरीन


मुंबई: फिल्म वीर से अपने करीयर की शुरुआत करने वाली नायिका जरीन खान अपनी पहली फिल्म की असफलता के गम को भुलाते हुए जोरदार वापसी कर रही हैं।

दरअसल, जरीन, सलमान-आसीन अभिनित आगामी फिल्म ’रेडी’ में इंडस्ट्री के दबंग के साथ डांस नंबर करती नजर आएंगी। जरीन का कहना है कि फिल्म रेडी में मेरी भूमिका एवं डांस नंबर मेरे अंदर की कला एवं मेरी अभिनय की ऊर्जा को उजागर करने का काम करेगा। जरीन के मुताबिक बैंकाक में इस गाने को फिल्माने से पहले उन्होंने एक सप्ताह तक डांस नंबर के स्टेप की तैयारी की है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों की ओर से इस गाने पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

लेकिन वह अपनी भूमिका के बारे में कुछ भी बताने से बचती है उनका कहना है कि वह फिल्म की कहानी का रहस्य बरकरार रखना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि जहां तक डांस नंबर की बात है तो यह बैंकाक के एक क्लब में काफी खुबसूरती से फिल्माया गया है। इसके नृत्य निर्देशक राजू खान और मुदस्सर खान हैं।

Saturday, March 5, 2011

राख हुआ आस्कर पुरस्कार विजेता का आशियाना


मुंबई: कल बाद्रा की झुग्गी बस्तियों में लगी भयंकर आग में आस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म 'स्लमडाग मिलिनेयर' की बाल कलाकार रूबीना अली का घर जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि झुग्गियों में बिल्डरों ने जानबूझ कर आग लगाई है।

बारह वर्षीय बाल कलाकार रूबीना ने कहा कि शुक्रवार रात जब गरीबनगर की झुग्गियों में आग लगी, तब वह घर में ही थी।उसने बताया कि हम सभी घर में टीवी देख रहे थे, तभी एक पड़ोसी ने हमें आग की खबर दी। हम तुरंत बाहर आए। हमने सारी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। किताबें, तस्वीरें, अखबारों की क्लीपिंग और फिल्म के स्मृतिचिह्न समेत मेरा हर सामान स्वाहा हो गया। उधर रूबीना के पिता रफीक का कहना है कि हम इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि हमारे परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि मेरी बेटी की सभी स्मृतिया राख में तब्दील हो गईं।

एक अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक इस आग में चार अग्निशमनकर्मियों समेत कुल 21 लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि बहरहाल किसी के मरने की खबर नहीं है। लेकिन 2000 से अधिक लोग बेघर हो गए क्योंकि उनकी झुग्गिया आग में जलकर राख हो गईं।

सेक्सी आईटम नंबर नहीं करेंगी सोनाक्षी



सुपरहिट फिल्म 'दबंग' से अपना फिल्मी करियर शुरु करने वाली सोनाक्षी इन दिनों अक्षय कुमार के साथ चंडीगढ़ में फिल्म 'जोकर' की शूटिंग कर रही हैं। कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि वह इस फिल्म में एक आईटम नंबर भी करेंगी लेकिन उन्होंने कहा है कि वह कोई आईटम नंबर नहीं कर रही हैं।

फिल्म के डायरेक्टर शिरीष कुंदर की पत्नी फराह खान ने ही पिछले दिनों यह बात कही थी कि सोनाक्षी इस फिल्म में मुन्नी और शीला की तर्ज पर नाचेंगी। मगर सोनाक्षी ने फ़िलहाल आईटम नंबर करने की बात से इंकार कर दिया है, उन्होंने साफ़ कहा कि उनकी आईटम नंबर करने की कोई योजना नहीं है|

कई अवार्ड फंक्शन्स में बेस्ट न्यूकमर का अवार्ड ले चुकी सोनाक्षी का कहना है कि वह इतनी बोल्ड नहीं है कि आईटम नंबर कर सकें। हालांकि एक अवार्ड फंक्शन में वह मुन्नी बदनाम पर थिरक चुकी हैं लेकिन उनका कहना है कि फिल्म में आईटम नंबर करने के लिए वह अभी सहज महसूस नहीं करती। चाहे कुछ भी हो सोनाक्षी का ऐसा कहना उनके फेंस को निराश कर सकता हैं।

Monday, February 28, 2011

एक बार फिर विवाद में "एम.एफ.हुसैन"


अक्सर विवादों में उलझे रहने वाले बहुचर्चित चित्रकार एम.एफ. हुसैन, एक बार फिर विवादों में हैं। खबरों के मुताबिक इस बार विवाद का कारण है कि हुसैन बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री विद्या बालन की न्यूड पेंटिंग बनाना चाहते थे।

हालाकि कतर की नागरिकता ले चुके हुसैन इस को सफाई देनी पड़ रही है कि उन्होंने कभी भी विद्या की न्यूड पेंटिंग बनाने की इच्छा जाहिर नहीं की। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा कभी सोच भी नहीं सकता। मैंने माधुरी की कुछ पेंटिंग बनाई है, लेकिन मैंने सिर्फ उनके व्यक्तिव को ही कैनवास पर उकेरा है।

हुसैन ने कहा कि मैं बतौर कलाकार विद्या की बहुत इज्जत करता हूं और मैंने कभी भी विद्या को न्यूड पोज देने के लिए नहीं कहा। हुसैन ने कहा कि मेरी बात विद्या बालन से हुई जरुर है, लेकिन किसी पेंटिंग के सिलसिले में नहीं। गजगामिनी और मीनाक्षी के बाद एक और फिल्म बनाना चाहता हूं, जिसके लिये मैने विद्या से बात की है।

Wednesday, February 16, 2011

किंग खान करेंगे आइटम नंबर...



‘दर्द ए डिस्को’ पर डांस कर सबको चौंका देने वाले बॉलीवुड के किंग खान अपने आइटम नंबर को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘आल्वेज कभी कभी’ में आइटम नंबर किया हैं।

रोशन अब्बास द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की रेड चिलीज इंटरटेंमेंट कर रही है, और फिल्म की कहानी हाई स्कूल की लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म के जरीये अब्बास पहली बार निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं।

अब्बास ने कहा कि फिल्म में एक आइटम सांग है जिसमें चारों अदाकारों और एक बहुत ही लोकप्रिय स्टार ने किया है। आप केवल इंजतार कीजिए और देखते रहिए। शाहरुख इससे पहले भी रितिक की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘क्रेजी 4’ और करण जौहर की ‘काल’ में आइटम नंबर कर चुके हैं।



Sunday, February 13, 2011

जल्द फिल्मों में वापसी करेंगी किम



अपने कामों को लेकर हमेशा खबरों में बनी रहने वाली रियलिटी स्टार किम कारदाशियां संगीत की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के बाद अब फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी। माना जा रहा था कि मॉडल से ऐक्ट्रेस और फिर सिंगर बनीं किम अब एक्टिंग से दूर हो जाएंगी। लेकिन किम ने पिछले दिनों यह कहा है कि अगर उन्हें जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है, तो उन्हें बेहद खुशी होगी। साथ ही उन्होंने यह बात भी साफ कर दी है कि जरूरी नहीं कि बांड सीरीज की फिल्मों से ही उनकी वापसी हो।

किम का कहना है कि उनके पास ऑफर की कोई कमी नहीं है, लेकिन वे किसी तरह की जल्दबाजी ना करते हुए एक सही ऑफर का इंतजार कर रही हैं। लगता है किम बॉन्ड गर्ल बनकर ही अपनी इस पारी का आगाज करना चाहती हैं।

अब किम का फिल्मों में काम करने की बात उनका पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं? गौरतलब है कि पहले भी चर्चा में बने रहने के लिए किम ने डब्ल्यू मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराया था। हालांकि इस बारे में किम का कहना था कि उनके शरीर को सिल्वर कलर से पेंट किया गया था। ऐसा उन्होंने हरियाली को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने के लिए किया था। इस फोटो शूट के जरिये अंग प्रदर्शन करने का उनका कोई इरादा नहीं था।

Saturday, February 12, 2011

फिल्म में काम करना चाहती हैं ब्रिटनी



लॉस एंजिलिस: हाल ही में आए अपने एक गीत से काफी लोकप्रियता बटोरने के बाद पॉप मल्लिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा है, कि अब वह अभिनय की दुनिया में हाथ आजमायेंगी।


गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स का कहना है कि वह निर्देशक टोड फिलिप्स या जुड एपटोव के साथ एक फिल्म में काम करना चाहती हैं। वर्ष 2002 में फिल्म क्रासरोड में काम कर चुकी पॉप गायिका ब्रिटनी दोनों फिल्म निर्माताओं की जर्बदस्त प्रशंसक हैं। ब्रिटनी ने ट्वीट में लिखा है कि अभिनय से मुझे प्यार है और मैं टोड फिलिप्स या जुड एपटोव की फिल्म में काम करना चाहती हूं।

Thursday, February 10, 2011

सबसे हॉट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी बनी विद्या



विद्या बालन आजकल काफी खुश नज़र आ रही हैं। क्योंकि जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा ने उन्हें सबसे हॉट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी का खिताब दिया है। उन्होंने करीना कपूर, लारा दत्ता, मल्लिका सहरावत, अदिति गोवित्रीकर और अमृता राव को पीछे छोड़ कर यह खिताब हासिल किया है।

बॉलीवुड में भारतीय खूबसूरती के दम पर जीरो साइज सुंदरियों के बीच पहचान बनाने वाली विद्या अपनी इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं, कि वे सुंदर और स्वस्थ दोनों हैं। उनका कहना है कि, वेज होने का प्रभाव आपके आसपास के लोगों पर भी पड़ता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी टाइटिल के लिए इस मुकाबले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शामिल थे। शुरुआती दौर में शाहिद कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ लारा दत्ता और आर. माधवन विद्या से काफी आगे थे, लेकिन आजकल विद्या लगातार काफी अवार्ड जीत रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल अवार्ड में फिल्म इश्किया में अपने रोल के लिए हैट्रिक बना चुकी विद्या को फिल्म पा के लिए भी बेहतरीन अभिनेत्री का अवार्ड मिला हैं।



Tuesday, February 8, 2011

रितिक के सिक्स पैक एब्स पर होगा अध्ययन



मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के सिक्स पैक एब्स पर अब अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के अध्ययन का विषय बन गये है। विलमिंगटन स्थित यूनिवर्सिटी में फिल्म अध्ययन विभाग की सहायक प्रोफेसर नंदना बोस ने भारतीय सिनेमा पर आधारित अपनी किताब में रितिक की बॉडी को लेकर विशेष अध्याय तैयार किया है।

बोस के मुताबिक उन्होंने यह अध्याय रितिक के साथ फिल्म बना चुके निर्देशकों से बातचीत करने के बाद तैयार किया है। इस अध्याय का विशेष पहलू यह है कि रितिक ने अपनी पहली फिल्म से लेकर आखिरी फिल्म तक कैसे अपने शरीर पर काम किया? इसके अलावा इस किताब में अभिनेता की फिल्म जोधा अकबर, कृष, धूम-2 के लुक को लेकर भी चर्चा की गई है। अब जल्द ही यह किताब यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी।

गौरतलब है कि रितिक ने फिल्म काइट्स के अंग्रेजी संस्करण के जरिए अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

Saturday, February 5, 2011

अभिषेक को मिलेगा जन्मदिन पर सरप्राइज



मुंबई: अभिषेक के दोस्तों ने न्यूजीलैंड में प्लेयर्स के सेट पर अचानक पहुंचकर उन्हें सरप्राइज देने की योजना बनाई है। दरअसल, आज अभिषेक का जन्मदिन है और अभिषेक ने अपना जन्मदिन न्यूजीलैंड में अब्बास मस्तान की फिल्म प्लेयर्स की शूटिंग करते हुए बिताने का निर्णय किया था। लेकिन दोस्तों के सरप्राइज से बेखबर अभिषेक को क्या पता कि उनके दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाने वहां पहुंच रहे हैं।

अभिषेक को एडवेंचर स्पोर्ट पसंद है इसलिए उनके दोस्त पूरे दिन बंजी जंपिंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट से जुड़ी जगहों की बुकिंग कर चुके हैं। वहीं अब्बास मस्तान ने भी आज प्लेयर्स की शूटिंग से ब्रेक लेकर अभिषेक के जन्मदिन का जश्न बेहतर बनाने का निर्णय किया है।

Tuesday, February 1, 2011

नर्मदा ने योग से बनाई जीरो फिगर



एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में दस्तक देने वाली नर्मदा आहूजा ने योग के जरिए अपना फिगर साइज़ जीरो बना लिया है।

फिल्म साइन करने के बाद से ही नर्मदा ने अपने फिगर को मैंटेन करने की कवायद शुरू कर दी थी और योग के जरिये उन्हें इसमें सफलता भी मिल गई है। इसके लिए उनके पर्सनल फिटनेस ट्रेनर उनकी खानपान की आदतों पर भी लगातार नजर रखते हैं और उन्हें हेल्दी फ़ूड खाने की सलाह देते हैं।

गोविंदा की बेटी नर्मदा का कहना है कि मेरे पिता ने मुझे सिर्फ यही कहा था कि जो भी करो उसमें अपना सौ प्रतिशत दो और मैंने वही किया। जल्द ही नर्मदा की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है जिसे लेकर नर्मदा काफी खुश हैं।

Saturday, January 29, 2011

सबको दीवाना कर गया श्वेता का आईटम नंबर



'डांस इंडिया डांस डबल्स' की होस्ट के रूप में भी नजर आ रही श्वेता साल्वे इन दिनों अपने आइटम नंबर कि लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं।

'झलक दिखला जा' के पहले सीजन में अपने डांस से सबको मदहोश करने के बाद अब श्वेता ने मधुर भंडारकर की हालिया रिलीज़ फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' में भड़कीला आइटम नंबर किया है। श्वेता का कहना है कि उनका आईटम नंबर दूसरे आईटम गानों की तरह फास्ट नहीं है बल्कि यह बहुत ही मधुर है, और इसकी यही खासियत इसे अलग बनाती है। श्वेता का मानना है कि उनका ये आइटम नंबर दर्शकों को अपने तक खींचने में कामयाब रहेगा।

इतना ही नहीं जब से श्वेता का यह आईटम नंबर ऑन एयर हुआ है तब से उन्हें इसके लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। जिसके चलते इन दिनों श्वेता सांतवे आसमान पर पहुंच गई हैं।

Thursday, January 6, 2011

दीपिका-बिपाशा एक बार फिर आमने-सामने


एक बार फिर बिपाशा बसु और दीपिका पादुकोण की आमने-सामने की टक्कर होगी। बचना ऐ हसीनों की शूटिंग के समय दोनों के बीच की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं थी। ऐसे में फिल्म दम मारो दम में दोनो फिर एक बार आमने-सामने हैं। उन दोनों की इस टक्कर का कारण भी यही फिल्म है।

दरअसल, दम मारो दम में बिपाशा नायिका हैं, जबकि दीपिका एक आइटम डांस कर रही हैं। ऐसे में बिपाशा को यह चिंता है कि दीपिका एक आइटम करके ज़्यादा सुर्खीयां ना बटोर लें। आखिर देखा जाये तो आजकल शीला की जवानी और मुन्नी बदनाम हुई जैसे आइटम सांग के जमाने में बिपाशा का ड़र सही भी है। अगर ऐसा कुछ होगा तो एक बार फिर दीपिका और बिपाशा के रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

Thursday, July 1, 2010

‘आई हेट लव स्टोरीज़' मोबाइल पर भी


पुनीत मल्होत्रा की रिलीज होने वाली फ़िल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज़' भले ही अभी सिनेमाघरों की रौनक ना बन पाई हो लेकिन मोबाइल गेम के तौर पर यह फ़िल्म लांच हो चुकी है। हालांकि फ़िल्म के ‍निर्देशक पुनीत थोड़ा डरे हुए हैं लेकिन फ़िल्म में उन्होने जितनी मेहनत की है उसे देखते हुए उन्हें इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदें हैं। कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉफ्रेस के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्‍म की प्री रिस्‍पॉस को देखते हुए लगता है कि दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आएगी। फिल्‍म को प्रोमोट करने के लिए ही मोबाइल गेम लांच किया गया है। पुनीत मल्होत्रा के मुताबिक यह फिल्‍म आज के युवाओं पर आधारित है। इसलिए युवा दर्शक इसे ज़रूर पसंद करेंगे।
फ़िल्म के हीरो इमरान खान इस फिल्म में एक ऐसे युवा के रोल में हैं जो प्यार पर यकीन नहीं करता है। यह फिल्म यंग फन फिल्म है। मोबाइल गेम लांच करने का मकसद युवा दर्शकों को फिल्म से जोड़ना है। वहीं फ़िल्म की हीरोईन सोनम कपूर को भी इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीद है। उनकी फ़िल्म सांवरियां और दिल्ली 6 हिट नहीं हो सकी थी।

न्यूज़लाईन ऎंटरटेनमेंट डेस्क

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York