Showing posts with label 28-03-2011. Show all posts
Showing posts with label 28-03-2011. Show all posts

Monday, March 28, 2011

लेडी गागा ने एक साथ बनाये दो रिकॉर्ड


लंदन: अमेरिकी पॉप गायिका लेडी गागा ने एक साथ दो-दो रिकॉर्ड बनाये हैं। जहां सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक नये रिकॉर्ड के साथ गागा के फॉलोअरों की संख्या 90 लाख पहुंच गई है। वहीं उनके गीतों को यू-ट्यूब पर सबसे अधिक बार देखा गया है।


कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक तौर पर गागा ट्विटर पर सबसे अधिक 'फॉलोइंग सेलेब्रिटी' बन गई है। उन्होंने जस्टिन वेबर को पछाड़ कर यह खिताब हांसिल किया है। इसके अलावा गागा ने एक और रिकॉर्ड भी बनाया है जिसमें उनके गीतों को यू-ट्यूब पर सबसे अधिक लगभग एक अरब बार देखा गया है।


जल्द ही गुजरात में होगा ‘जुरासिक पार्क’


अहमदाबाद: गुजरात के खेड़ा जिले के रायोली गांव में जल्द ही डायनासोर जीवाश्म पार्क देखने को मिलेगा। एक समय में इस जगह बड़ी संख्या में इस विशालकाय जीव की आबादी रहा करती थी।

यहां से लगभग 85 किलोमीटर दूर बालासिनोर के रायोली गांव में डायनासोर के एक हजार अंडों के जीवाश्म मिले हैं और इस जगह को अब ‘डायनासोर पर्यटन’ केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायोली गांव में सबसे पहले 1981 में डायनासोर के जीवाश्म मिले थे जिन्हें भारतीय भूगर्भीय सर्वेक्षण ने खोजा था। इसके एक साल बाद डायनासोर के एक हजार अंडे मिले जिससे यह जीवाश्म वैज्ञानिकों का पसंदीदा स्थल बन गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां डायनासोर की कम से कम सात प्रजातियां रहा करती थीं। जीवाश्म लगभग साढ़े छह करोड़ साल पुराने हैं।

इस स्थल की देखरेख का जिम्मा गुजरात पारिस्थितिकीय एवं अनुसंधान संस्थान के पास है। पर्यटन मंत्री जयनारायणन व्यास कि मुताबिक बालासिनोर डायनासोर पार्क लाल चिड़िया वाले कच्छ या सासन गिर स्थित एशियाई शेरों के अभयारण्य की तरह ही एक अद्भुत स्थल है। हम इन स्थलों को विकसित करने और इन्हें अंतरराष्ट्रीय आकषर्ण का केंद्र बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

कोरिया में रीलीज होगी ‘माई नेम इज खान’


पिछले साल फरवरी में भारत और अन्य देशों में रिलीज हुई ‘माई नेम इज खान’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिलने के बाद अब उसे दक्षिण कोरिया के 200 थियेटरों में रिलीज किया जायेगा। 24 मार्च को दक्षिण कोरिया के 12 थियेटरों में रिलीज इस फिल्म को इसके बाद 7 अप्रैल को 200 थियेटरों में प्रदर्शित किया जायेगा। फॉक्स स्टार के मुताबिक इस फिल्म को सियोल, इंचियोन, सुवोन, डाएजोएन, सुंगनाम, ग्वांगजू, डाएगु और बुसान में रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, काजोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और करण जौहर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इतना ही नहीं अब इस फिल्म की प्रमोशन पर 10 लाख डॉलर खर्च किए गए और यह किसी भी भारतीय फिल्म की प्रमोशन के लिए खर्च की गई सबसे बड़ी रकम है।

विंसलेट की छोटे पर्दे पर बड़ी शुरुआत



लॉस एंजिलिस: पहली बार छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्री केट विंसलेट ने फिल्म की तरह यहाँ भी समीक्षकों की काफी सराहना बटोरी हैं।

‘हॉलीवुड टुडे’ के मुताबिक एबीओ पर प्रसारित कार्यक्रम ‘माइल्ड्रेड पियर्स’ में विंसलेट ने एक ऐसी तलाकशुदा महिला का किरदार निभाया है, जो जीवन के इस पड़ाव पर अपनी दो बच्चियों की परवरिश करने के लिए संघर्ष कर रही है।

जहां इस कार्यक्रम में 35 वर्षीस विंसलेट के अभिनय की समीक्षकों ने काफी सराहना की है। वहीं इस किरदार के संदर्भ में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने उन्हें ‘अद्भुत अभिनेत्री’ करार दिया है।

हेमराज हत्या के आरोपी है तलवार दंपति


नोएडा: बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड में कल हेमराज की पत्नी ने अपना आरोप दोहराते हुए कहा है कि उसके पति की हत्या में तलवार परिवार शामिल था।

शनिवार को नेपाल के अर्धकांची जिला निवासी खुमकला बंजाड़े ने विशेष सीबीआई अदालत में दायर अपने आवेदन पत्र में यही आरोप लगाए थे। इस 43 वर्षीय महिला का कहना है कि किसी भी जाँच एजेंसी ने इस हत्या मामले में उसका बयान दर्ज नहीं किया है। इतना ही ही नही उसने दावा किया कि तलवार के यहाँ नौकर के रूप में काम करने वाले उसके पति हेमराज ने हत्या के 15 दिन पहले उसे फोन पर कुछ गुप्त बातें बताई थीं।

उसने कहा कि उसे इस बात का शक है कि लड़की और हेमराज दोनों की हत्या में आरुषि के अभिभावकों का हाथ है और वह अपने पति को न्याय दिलाने के लिए आगे आई है। उसने कहा कि हत्या के बाद सभी आरुषि को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं, लेकिन कोई भी मेरे पति के लिए नहीं बोल रहा है।

अब ब्लैकबेरी फोन बनेंगे देश में


नई दिल्ली: ब्लैकबेरी स्मार्टफोन निर्माता रिसर्च इन मोशन [रिम] नोकिया, सैमसंग, एलजी जैसे अन्य ग्लोबल ब्रांडों के बाद अब भारत में भी कारखाना लगाने की तैयारी कर रही है।

इस तरह के प्लांट पर 25 करोड़ डॉलर [करीब 1125 करोड़ रुपये] तक के निवेश की जरूरत होगी। अगर ऐसा हुआ तो एशिया क्षेत्र में यह कंपनी का पहला मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट होगा। साथ ही रिम देश में ऐसे समय संयंत्र लगाने पर विचार कर रही है, जब उसके ब्लैकबेरी परिचालन को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई जा रही है। कंपनी ने संकेत दिया है कि आसपास के देशों में बढ़ती संभावनाओं के मद्देनजर वह भारत को निर्यात हब के रूप में विकसित कर सकती है।

देश में संयंत्र लगाने की योजना के बारे में रिम के प्रवक्ता का कहना है कि कनाडा में रिम के मुख्य सूचना अधिकारी रॉबिन बेनफेट जल्दी ही ब्लैकबेरी के बड़े ग्राहकों से मुलाकात के लिए यहां आएंगे। इतना ही नहीं रॉबिन प्लांट के लिए जगह की तलाश करने चेन्नई, मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे।

गौरतलब है कि 18 देशों में उपस्थिति ब्लैकबेरी तेजी से विकास कर रही है। साथ ही रिम दुनिया भर की शीर्ष पांच मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में शुमार है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York