Showing posts with label Hollywood. Show all posts
Showing posts with label Hollywood. Show all posts

Wednesday, May 4, 2011

हॉलीवुड बनाएगा ओसामा की मौत पर फिल्म



वाशिंगटन: हॉलीवुड में अमेरिका द्वारा अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की पूरी प्रक्रिया पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

वेबसाइट वेराइटी डॉट कॉम के मुताबिक ऑस्कर पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक मार्क बोएल इस फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं बोएल इससे पहले खोजी पत्रकार रह चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता कैथरीन बिगेलो करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, लेखक और निर्देशक ओसामा की मौत पर अरब देशों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बोएल और कैथरीन 2008 में इराक में अमेरिकी हमले पर बनी फिल्म द हर्ट लॉकर के निर्देशन और पटकथा लेखन में साथ काम कर चुके हैं और इस फिल्म को छह ऑस्कर पुरस्कार मिले थे।

Wednesday, April 13, 2011

विद्या बालन बनी सेक्स सिंबल


एकता कपूर के सीरीयल हम पांच से अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री विद्या बालन सेक्स सिंबल बन गई हैं। विल्स इंडिया फैशन वीक में उनके साथ जो हुआ उससे तो यही लगता है।

हाल ही समाप्त हुए विल्स इंडिया फैशन वीक के दौरान विद्या मीडिया से रूबरू हुईं। विद्या ने बताया कि एक आस्ट्रेलियाई समलैंगिक युवक ने उन्हें किम करडाशियन समझ लिया और वह उनके पास आकर बोला कि यूं तो मैं समलैंगिक हूं लेकिन आप बेहद हॉट हैं। यदि मैं गलत नहीं हूं तो आप किम करडाशियन हैं।

विद्या ने बताया कि उस समलैंगिक युवक का सवाल सुनकर मैं थोड़ा झेंप गई और जवाब में सिर्फ मुस्कुरा ही पाई। वैसे भी विद्या अब धीरे-धीरे इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बनती जा रही हैं। हॉलीवुड हंक हग जैकमैन के साथ डांस करना हो या आस्ट्रेलिया में फिल्म फेस्टिवल, विद्या की अदाओं में अब इंटरनेशनल टच तो आ ही रहा है। तभी तो समलैंगिक भी विद्या को देखकर आहें भरने लगे हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका की रियलटी टीवी स्टार किम करडाशियन दुनिया भर में सेक्स सिंबल के रूप में देखी जाती हैं। खुद की तुलना किम से किए जाने पर विद्या को भी जरूर लगा होगा कि अब वो भी सेक्स सिंबल बन गई हैं।

Wednesday, April 6, 2011

लीबिया-ट्यूनीशिया सीमा पर पहुंची एंजेलिना


हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जोली लीबिया में जारी हिंसा की वजह से ट्यूनीशिया में सीमा शिविरों में दिन गुजार रहे शरणार्थियों से मिलने पहुँचीं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ट्यूनीशिया की सरकारी समाचार एजेंसी टीएपी के हवाले से बताया कि इस सीमा पर स्थित चौचा शिविर में मौजूद विभिन्न देशों के शरणार्थियों ने जोली का गर्मजोशी से स्वागत किया। जोली ने अधिकारियों को उनके मानवीय कार्यो के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि संघर्ष से प्रभावित हुए लोगों की मुश्किलें दूर करने के लिए सभी पक्षों को हस्तक्षेप करना चाहिए।

इस अमेरिकी अभिनेत्री ने शरणार्थियों के यूएन उच्चायुक्त के लिए सद्भावना दूत के तौर पर इन शिविरों का दौरा किया। यूएनएचसीआर के बयान के मुताबिक जोली ने शरणार्थियों के लिए और ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सहायता की माँग की।

Monday, March 28, 2011

विंसलेट की छोटे पर्दे पर बड़ी शुरुआत



लॉस एंजिलिस: पहली बार छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्री केट विंसलेट ने फिल्म की तरह यहाँ भी समीक्षकों की काफी सराहना बटोरी हैं।

‘हॉलीवुड टुडे’ के मुताबिक एबीओ पर प्रसारित कार्यक्रम ‘माइल्ड्रेड पियर्स’ में विंसलेट ने एक ऐसी तलाकशुदा महिला का किरदार निभाया है, जो जीवन के इस पड़ाव पर अपनी दो बच्चियों की परवरिश करने के लिए संघर्ष कर रही है।

जहां इस कार्यक्रम में 35 वर्षीस विंसलेट के अभिनय की समीक्षकों ने काफी सराहना की है। वहीं इस किरदार के संदर्भ में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने उन्हें ‘अद्भुत अभिनेत्री’ करार दिया है।

Thursday, March 3, 2011

किंग खान ने हॉलीवुड के साथ बनाई "एक्ट्रीम सिटी"

मुंबई: हॉलीवुड के बड़े नामों के साथ शाहरुख खान अपनी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म "एक्ट्रीम सिटी" बना रहे हैं। सुपरहिट टाइटेनिक के हीरो लियोनार्डो डि कैप्रियो भी इस फिल्म में उनके साथ काम कर रहे हैं।

इस फिल्म की पटकथा शाहरुख की रा.वन और ओम शांति ओम की पटकथा लिख चुके मुश्ताक शेख ने लिखी है जबकि फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड निर्देशक पॉल श्रेडर करेंगे। फिल्म के निर्माता और सह-निर्माता भी हॉलीवुड के डेविड वाइजमैन और मार्टिन स्कॉर्सिस होंगे। इस फिल्म की पटकथा पर मुश्ताक और पॉल पिछले एक साल से काम कर रहे हैं। पिछले साल बर्लिन में मुश्ताक ने शाहरुख की मुलाकात पॉल से कराई थी।

फिल्म का निर्माण स्कॉर्सिस और शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस, क्रमश: सिकेलिया प्रोडक्शंस और रेड चिलीज मिलकर करेंगे। इतना ही नहीं फिल्म से जुड़े सभी फैसलों में भी दोनों की भागीदारी होगी। फिल्म के निर्माण को लेकर जल्द ही दोनों पक्ष साथ बैठकर चर्चा करने वाले हैं। मुश्ताक शेख का कहना है कि हम सभी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हॉलीवुड के इतने बड़े नामों के साथ काम करना, सपने का पूरा होने जैसा है।

गौरतलब है कि पिछले साल 12 फरवरी को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में ही इस प्रोजेक्ट की नींव पड़ गई थी। फिल्म माइ नेम इज खान के प्रीमियर के दौरान मार्टिन, डेविड, पॉल, करण जौहर और शाहरुख खान की मुलाकात में इस बारे में चर्चा हुई थी।

Wednesday, February 16, 2011

पोर्टमैन बनी सबसे पसंदीदा पत्नी




लंदन: हॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ीदार को लेकर किए गए एक मतदान में खूबसूरत अभिनेत्री नताली पोर्टमैन पत्नी के रूप में पहले नंबर पर है, जबकि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी अपने भाई विलियम और अभिनेता राबर्ट पटिनसन को पछाड़ कर सबसे पसंदीदा पति बने।

‘माय ओके, वेडिंग’ मैग्जीन द्वारा करवाए गए मतदान में ‘ब्लैक स्वान’ के लिए मशहूर नताली ने मेगन फोक्स, पॉप गायिका चेर्ल कोल और कैट मिडल्टन को पछाड़ कर सबसे ज्यादा मत जीते और पत्नी के रूप में पहली पसंद का ताज पहना है। वहीं ‘रेहाब’ के लिए मशहूर एमी वाइनहाउस को सबसे कम मत मिले जबकि लिंडसे लोहान और गायिका ब्रिटनी स्पीयर क्रमश: दूसरे और तीसरे नबंर पर रहीं।

माय ओके, वेडिंग के प्रवक्ता ने कहा कि वो इन नतीजों से हैरान हैं। हैरी ने अफगानिस्तान में किए अपने कामों से खुद को दुनिया के सामने साबित किया और अब अपने भाई, पटिनसन सहित सभी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ कर पहले नंबर रहे। जबकि ‘टू एंड ए हॉफ मैन’ के लिए मशहूर अभिनेता चार्ली शीन को पति के रूप में सबसे कम पसंद किया गया।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York