Showing posts with label 06-04-2011. Show all posts
Showing posts with label 06-04-2011. Show all posts

Wednesday, April 6, 2011

सहारनपुर में बस पलटने से 10 की मौत



सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्राइवेट बस पलटने से 10 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 16 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। हादसा बस के एक अन्य वाहन को ओवर टेक करते वक्त हुआ।

घटना देवबन्द के घलहोली चैक पोस्ट के पास उस वक्त हुई जब तेज गति से जा रही इस बस ने एक अन्य वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। बस की गति इतनी तेज थी कि वह सड़क किनारे एक खाई में जा पलटी। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जा रही इस प्राइवेट बस के पलटने से 10 लोगों की मौत की खबर है जबकि अन्य 16 घायल हुए हैं। मृतकों में 4 महिलायें और 1 बच्चा भी शामिल है।

गौरतलब है कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे की सड़क बदहाल अवस्था में है। घायलों को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

जापान से खाद्य पदार्थो के आयात पर प्रतिबंध



नई दिल्ली: भारत ने परमाणु विकिरण के खतरे को ध्यान में रखते हुए जापान से होने वाले खाद्य वस्तुओं के आयात पर तीन महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार जापान से होने वाले खाद्य पदार्थो के आयात पर तीन महीने तक रोक रहेगी। यह अवधि तब तक कायम रहेगी जब तक कि विकिरण का स्तर सुरक्षा सीमा के अंदर नहीं आ जाएगा। देश का खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण हर सप्ताह खाद्य पदार्थो में विकिरण स्तर की जाँच करेगा। प्राधिकरण के अध्यक्ष पी आई शुभरत्नम् ने एक उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की जिसमें आयात पर रोक लगाने का फैसला किया गया।

बेनजीर हत्याकाड: दो अधिकारियों को जमानत


इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के दिन उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरतने में मामले में एक अदालत ने दो पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जमानत दे दी है।

लाहौर हाई कोर्ट ने रावलपिंडी के पूर्व पुलिस प्रमुख सौद अजीज और पूर्व पुलिस अधीक्षक खुर्रम शहजाद को कल जमानत दे दी। मुख्य न्यायाधीश इयाज अहमद चौधरी की अगुवाई वाली पीठ ने दोनों को 10-10 लाख रुपये का मुचलका भरने को कहा। साथ ही हाई कोर्ट ने दोनों के पासपोर्ट इस हत्याकांड के संदिग्धों की सुनवाई कर रही आतंकवाद निरोधक अदालत में सौंपे जाने का भी आदेश दिया ताकि वे अंतिम फैसला आने तक देश छोड़कर कहीं नहीं जा पाएं।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में दिसंबर, 2007 को आत्मघाती बम हमले में जब भुट्टो की हत्या हुई थी तो उससे महज कुछ देर पहले ही इन दोनों अधिकारियों को लियाकत बाग में पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भुट्टो ने इसी बाग में सभा को संबोधित किया था। उधर, दोनों अधिकारियों ने फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

नई फिल्म को लेकर अनुष्का ने दी सफाई



नई दिल्ली: फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" से अपना करियर शुरु करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने यशराज बैनर तले बन रही अपनी आगामी फिल्म "लेडीज वर्सेज रिकी बहल" के बचाव में उतरते हुए कहा है कि उनकी फिल्म हालीवुड की हास्य फिल्म जॉन टकर मस्ट डाई की नकल नहीं है।

अनुष्का का कहना है कि जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से इस तरह की अफवाहें उड़ रही हैं यह बड़े दुख की बात है। किसी को इस बात की परवाह नहीं है कि हम इस परियोजना पर कितनी मेहनत से काम कर रहे हैं। वहीं रणवीर ने भी हालीवुड की फिल्म की नकल से जुड़ी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है।

गौरतलब है कि फिल्म "लेडीज वर्सेज रिकी बहल" में "बैंड बाजा बारात" के रणवीर सिंह-अनुष्का की जोड़ी को एक बार फिर से दोहराया जा रहा है।

भारत में लांच हुई हार्ले डेविडसन की सुपरबाइक



अमेरिकी की टॉप मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत में मोटरसाइकिलों की बढ़ती लोकप्रियता से उत्साहित होकर यहां अपनी मोटरसाइकिल का एक शानदार मॉडल पेश किया है।

कंपनी ने दिल्ली में कल अपना जबर्दस्त मॉडल ‘फोर्टी एट’ उतार दिया है इस खूबसूरत और रोमांचक मोटरसाइकिल की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत साढ़े आठ लाख रुपये है। यह बाइक हार्ले डेविडसन के सभी शोरुम में मिलेगी। इस बाइक में पुरातन और नवीन का अनोखा संगम है इसका डिजाइन तो पुराना है लेकिन इसमें इलैक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, सस्पेशन वगैरह है। इसे स्टार्ट में कोई परेशानी नहीं होती है।

लीबिया-ट्यूनीशिया सीमा पर पहुंची एंजेलिना


हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जोली लीबिया में जारी हिंसा की वजह से ट्यूनीशिया में सीमा शिविरों में दिन गुजार रहे शरणार्थियों से मिलने पहुँचीं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ट्यूनीशिया की सरकारी समाचार एजेंसी टीएपी के हवाले से बताया कि इस सीमा पर स्थित चौचा शिविर में मौजूद विभिन्न देशों के शरणार्थियों ने जोली का गर्मजोशी से स्वागत किया। जोली ने अधिकारियों को उनके मानवीय कार्यो के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि संघर्ष से प्रभावित हुए लोगों की मुश्किलें दूर करने के लिए सभी पक्षों को हस्तक्षेप करना चाहिए।

इस अमेरिकी अभिनेत्री ने शरणार्थियों के यूएन उच्चायुक्त के लिए सद्भावना दूत के तौर पर इन शिविरों का दौरा किया। यूएनएचसीआर के बयान के मुताबिक जोली ने शरणार्थियों के लिए और ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सहायता की माँग की।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York