
Showing posts with label Islamabad. Show all posts
Showing posts with label Islamabad. Show all posts
Wednesday, July 27, 2011
हिना को ‘संपूर्ण अधिकार’: गिलानी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा कि विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार देश की सरकार और विपक्ष के ‘संपूर्ण अधिकार’ के साथ भारत से वार्ता करेंगी।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक भारत के साथ शांति प्रक्रिया पर सभी राजनीतिक दलों का भरोसे पाने की कोशिश के समय गिलानी ने यह बात कही। गिलानी ने भरोसा जताया कि हिना भारत के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तानी परिप्रेक्ष्य को रखने में कामयाब रहेंगी। भारत-पाक वार्ता से पहले गिलानी ने अपने देश के वरिष्ठ नेताओं से फोन पर बातचीत की ताकि उनको भरोसे में लिया जा सके। उन्होंने इन नेताओं को बातचीत के एजेंडे के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जम्मू-कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में सबसे कम उम्र की और पहली महिला विदेश मंत्री बनी हिना मंगलवार को दिल्ली पहुंची और वह बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष एस एम कृष्णा से बातचीत करेंगी।
Wednesday, April 6, 2011
बेनजीर हत्याकाड: दो अधिकारियों को जमानत

इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के दिन उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरतने में मामले में एक अदालत ने दो पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जमानत दे दी है।
लाहौर हाई कोर्ट ने रावलपिंडी के पूर्व पुलिस प्रमुख सौद अजीज और पूर्व पुलिस अधीक्षक खुर्रम शहजाद को कल जमानत दे दी। मुख्य न्यायाधीश इयाज अहमद चौधरी की अगुवाई वाली पीठ ने दोनों को 10-10 लाख रुपये का मुचलका भरने को कहा। साथ ही हाई कोर्ट ने दोनों के पासपोर्ट इस हत्याकांड के संदिग्धों की सुनवाई कर रही आतंकवाद निरोधक अदालत में सौंपे जाने का भी आदेश दिया ताकि वे अंतिम फैसला आने तक देश छोड़कर कहीं नहीं जा पाएं।
पाकिस्तान के रावलपिंडी में दिसंबर, 2007 को आत्मघाती बम हमले में जब भुट्टो की हत्या हुई थी तो उससे महज कुछ देर पहले ही इन दोनों अधिकारियों को लियाकत बाग में पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भुट्टो ने इसी बाग में सभा को संबोधित किया था। उधर, दोनों अधिकारियों ने फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
Monday, March 7, 2011
सरबजीत की रिहाई की उम्मीद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की रिहाई की उम्मीद एक बार फिर जग गई है। शनिवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में सरबजीत मामले को दोबारा खोलने के लिए एक याचिका दायर की गई है।
सरबजीत पर लाहौर, कासूर और फैसलाबाद में बम धमाके करने का आरोप है। उन धमाकों में 14 लोग मारे गए थे। लाहौर हाई कोर्ट ने वर्ष 2003 के जनवरी माह में उसे चार अलग-अलग मामलों में दोषी करार देकर मौत की सजा सुनाई थी और सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी सजा को बरकरार रखा।
सरबजीत के वकील ए. शेख ने सरबजीत पर आतंकी होने के आरोपों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर पुनर्विचार करने की मांग की है। शेख का कहना है कि वर्ष 1990 के बम विस्फोट के पीछे वास्तव में सरबजीत नहीं मनजीत सिंह था, लेकिन गलतफहमी के कारण सजा सरबजीत को हो गई। वर्ष 2010 में भारत में मनजीत को भारत में गिरफ्तार किया गया था। मनजीत एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी है। शेख ने कहा कि मनजीत ही असली दोषी है, वह कई बार पाकिस्तान आ चुका है। वर्ष 1990 में जब विस्फोट हुआ था तब भी वह पाकिस्तान में था।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने उसकी फांसी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित रखा है। अधिकारियों के मुताबिक सरबजीत को माफी केवल राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ही दे सकते हैं। उधर सरबजीत के परिवार वालों का कहना है कि वह भूल से सीमा के पार चला गया था।
Wednesday, March 2, 2011
पाकिस्तान: अल्पसंख्यक मंत्री की गोलियों से भून कर हत्या

इन दिनों पाकिस्तान के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आतंक फैलाने वाले लोग पूर्ण रूप से सरकार पर हावी हैं। इन आतंकियों द्वारा आए दिन क़ानून की खिल्लियां उडाई जाने लगी हैं। या फिर यूं कहा जाए कि पाकिस्तान में क़ानून नाम की कोई चीज़ ही नहीं रह गई है। अब ताज़ा जानकारी के मुताबिक़, इस बार अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री शहबाज भट्टी को निशाना बनाया गया है। आज दिन में करीब 11.30 बजे वह जैसे ही घर से बाहर निकले, दो नामालूम हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और भट्टी की मौत हो गई।
पाकिस्तान की मीडिया का कहना है कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री भट्टी पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और उन पर गोलियां चलाईं. भट्टी ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखते थे और सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री थे।
पुलिस अधिकारी मोहम्मद इकबाल के मुताबिक़, भट्टी जैसे ही घर से निकले, उन पर गोलियां चला दी गईं। वह उदारवादी नेता समझे जाते थे और वह पाकिस्तान के विवादित ईशनिंदा कानून के खिलाफ थे। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के विवादित आसिया बीबी मामले में बयान दिया था और कहा था कि उसे माफ कर दिया जाना चाहिए। उसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी थी। अभी इस बात का पक्का पता नहीं लग पाया है कि इस हमले में क्या किसी और को चोट पहुंची है। बताया जाता है कि उन पर करीब 20 गोलियां चलाई गईं।
सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद 45 साल के भट्टी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि हमले के बाद घटनास्थल के पास से कुछ पोस्टर मिले हैं, जिसमें कहा गया है कि जो भी ईशनिंदा कानून का विरोध करेगा, उसका यही हश्र होगा। अभी तक इस मामले में सरकार ने ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री की हत्या के बाद इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। घटना के बाद प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी भी अस्पताल पहुंचे। पाकिस्तानी सरकार ने केंद्रीय मंत्री की हत्या की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के प्रवक्ता फरहनाज इस्फानी ने कहा कि पाकिस्तान में योजनाबद्ध तरीके से उदारवादी लोगों की हत्या की जा रही है।
ब्लैसफेमी कानून की आलोचना करने के बाद इसी साल 4 जनवरी को पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या कर दी गई थी। उन्हें, उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी ने ही गोली मार दी थी। वे भी इस कानून की लगातार निंदा कर रहे थे और इस कारण कट्टरपंथियों के निशाने पर थे। सलमान तासीर पाक राष्ट्रपति जरदारी और उनकी बीवी बेनजीर भुट्टो, जो स्वयं वर्ष 2007 में मार दी गई थीं, के साथी थे। वे पाकिस्तान में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों में से एक थे और उन्होंने ईशनिंदा कानून को समाप्त करने की मांग की थी, जिसके तहत इस्लाम का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को मौत की सजा सुना दी जाती है।
इस बीच पाकिस्तान की प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता आसमां जहांगीर ने भट्टी को एक साफ सुथरा नेता बताया। पाकिस्तान के एक प्रमुख टेलीविजन चैनल से बातचीत में जहांगीर ने कहा कि भट्टी ने किसी की तौहीन नहीं की थी और जिन लोगों ने उन पर हमला किया है, वे पाकिस्तान को बदनाम कर रहे हैं. आसमां जहांगीर ने कहा, "जो लोग ऐसे हमले कर रहे हैं, सरकार को उन्हें पकड़ना चाहिए. सरकार उनसे डर कर छिपी बैठी है."
जहां एक ओर आतंकी, पाकिस्तान के राजनेताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं, तो ऐसे में पाकिस्तान की आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद किससे की जा सकती है। इन दिनों पाकिस्तान उस आग में झुलस रहा है जिसे बुझाने के लिये शायद पाकिस्तान के पास कोई साधन भी मौजूद नहीं है। ये आतंकी बडी से बडी घटना को धडल्ले से अंजाम देकर अपने ठिकानों में वापस लौट जाते हैं। लेकिन पाकिस्तानी सरकार कोई भी कार्रवाई करने में बेहद नाक़ाम रहती है। इन आतंकियों के सामने पाकिस्तानी सरकार बिलकुल लाचार और बेबस साबित होती है।
Monday, February 7, 2011
अब लंदन में मुशर्रफ पर फेंका जूता

इस्लामाबाद: रविवार को लंदन में एक बैठक के दौरान पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर जूता फेंका गया, लेकिन मीडिया की खबरों के अनुसार जूता उनसे दूर गिरा।
इस बैठक का आयोजन मुशर्रफ की पार्टी आल पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने किया था और सभा में करीब 1500 लोग मौजूद थे। जब बैठक में मुशर्रफ का भाषण शुरू हुआ तो उसके करीब पाँच मिनट बाद ही एक व्यक्ति उठा और पूर्व सैन्य शासक को निशाना बनाते हुए जूता फेंक दिया।
हांलाकि जियो न्यूज चैनल का कहना है कि जूता मंच तक नहीं पहुँचा और पहली कतार में गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को वहाँ से हटा दिया। किसी हस्ती पर जूता फेंकने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं।
Monday, October 25, 2010
दरगाह के बाहर विस्फोट, छह की मौत, 15 घायल
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज सुबह एक सूफी दरगाह के बाहर हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 15 घायल हैं।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है, कि दो अज्ञात युवकों ने सुबह लगभग छह बज कर 20 मिनट पर पाकपत्तन स्थित हजरत बाबा फरीद गांग-ए-शक्कर की दरगाह के बाहर एक मोटरसाइकिल खड़ी की और वहां से चले गये। उसके कुछ ही देर बाद ही वहां विस्फोट हो गया। दरगाह में उस समय लगभग 300 लोग मौजूद थे।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में दो और घायलों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए लाहौर भेजा गया है। विस्फोट के कारण दरगाह की दीवारों और उसके कुछ भागों को काफी नुकसान पहुँचा है। विस्फोट के बाद पुलिस ने दरगाह को खाली कराकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में लगभग 10 किग्रा विस्फोटक का उपयोग किया गया।
Friday, September 10, 2010
बाढ़ में सैंकड़ों बच्चे लापता

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आई बाढ़ की वजह से सैंकड़ों बच्चे लापता हो गए हैं। यह खबर पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ की सबसे बुरी खबर है। क्योंकी इस बाढ़ के कई मां-बाप अपने बच्चों से अलग हो गए थे और सबसे चौकाने वाली बात है कि इनमें से कई के बच्चों के बारे में अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल गुम हुए बच्चों की वास्तविक संख्या का पता लगाना भी बेहद मुश्किल है।
वहीं अंग्रेजी अखबार 'डेली टाइम्स' के अनुसार बाढ़ के चलते करीब एक करोड़ मां-बाप अपने बच्चों से अलग हो गए थे जिनमें से कई बच्चों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है।
Monday, August 23, 2010
पाकिस्तान में दो हमलों में 27 की मौत
pppppaaaaaaakkkkkkkkk.jpg)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में दो अलग अलग हमलों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पहला हमला दक्षिण वजीरिस्तान के शहर वना में एक मस्जिद के सामने हुआ जहां 20 लोग मारे गए, और अन्य 25 घायल हो गए। आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद के द्वार के सामने अपने आप को उस वक्त उड़ा लिया जब सरकार के समर्थक मौलाना नूर मोहम्मद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।
दूसरी घटना कुर्रम जिले में हुई, जहां एक धमाके में सात लोग मारे गए। यह धमाका रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया। अधिकारियों के मुताबिक धमाका एक स्कूल में हुआ जहां कई कबायली नेता एक बैठक के लिए जमा हुए थे। माना जा रहा है कि नेताओं के बीच स्कूल को लेकर झगड़ा चल रहा था| लेकिन हमले और नेताओं के बीच झगड़े के संबंध की पुष्टि नहीं हो पाई है|
Wednesday, August 18, 2010
बाढ़ पीडि़तों के लिए भी आतंकी संगठनों से मदद

इस वक्त पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में आई बाढ़ के कारण वहां रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी दोहरी मानसिकता के लिए यहां भी पाकिस्तान सरकार आतंकी संगठनों की मदद ले रही है। हालांकि भारत सरकार ने मदद की पेशकश की लेकिन पाकिस्तान ने भारत की इस पेशकश पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। बाढ़ पीडि़त क्षेत्रों में आतंकी संगठन लोगों की मदद कर रहें है। वहीं पूरे मामले में पाकिस्तान सरकार का रवैया खामोशी भरा है। आतंकवाद की नर्सरी के नाम से मशहूर हो चुका पाकिस्तान अब प्राकृतिक आपदा में भी आतंकी संगठनों का सहारा ले रहा है।
Thursday, July 15, 2010
भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत

भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच आज इस्लामाबाद में हुई वार्ता में पाकिस्तान ने भारत से, आतंकवाद से लड़ने में साथ मिलकर काम करने और खुफिया जानकारी देने की अपील की है | यह बात भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों एसएम कृष्णा और शाह महमूद क़ुरैशी के बीच बातचीत के दौरान कही गई |
दोनों पक्षों ने मुलाक़ात को अच्छा बताया है, इस बैठक का मकसद नवंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद से ख़राब संबंधों को फिर से पटरी पर लाना है | 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे | भारत का आरोप है कि मुंबई हमले की योजना पाकिस्तान में ही बनाई गई थी । हमले के बाद पकड़ा गया एकमात्र हमलावर पाकिस्तानी है | पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि बैठक हार्दिक और दोस्ताना माहौल में हो रही है |
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़
Sunday, July 11, 2010
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान से 170 आतंकी गिरफ़्तार

इस्लामाबाद - पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाक़ा खायबेर पख्तुन्ख्वा से पुलिस ने अपनी चेकिंग के दौरान 85 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है । शुक्रवार के दिन मोहमंद एजेंसी के इलाक़े में हुए बम विस्फोट में 100 लोग मारे गये थे और 120 से ज़्यादा लोग मारे गये थे ।
साथ ही पुलिस ने मोहमंद एजेंसी से सटे चरसद्दा ज़िले से भी 24 आतंकवादियों को गिरफ़तार किया है । गिरफ़्तार हुए आतंकवादियों में से एक आतंकवादी, कथित ’स्वात तालिबानी प्रमुख’ "फ़ज़लुल्लाह" का क़रीबी रिश्तेदार है । बाक़ी 61 आतंकवादियों को उत्तर पश्चिम के अलग-अलग इलाक़ो से गिरफ़्तार किया है ।
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़
Wednesday, June 9, 2010
अभी अभी: नाटो के कंटेनरों पर आतंकी हमला, 8 की मौत

इस्लामाबाद से अफगानिस्तान जा रहे नाटो (NATO) के कंटेनरों पर आतंकियों ने हमला कर करीब तीस कंटेनरों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 8 लोगों मे मारे जाने और करीब 6 के घायल होने की खबर है। इन कंटेनरों में रसद ले जायी जा रही थी। इस घटना के पीछे तहरीक- ए- तालिबान के शामिल होने का शक है। घटना को आतंकियों ने उस वक़्त अंजाम दिया जब यह कंटेनर्स इस्लामाबाद मेन एंट्री पार कर रहे थे। आतंकियों ने ताबड़-तोड़ गोली बारी शुरु कर दी। सूत्रो के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के लिये, आतंकियों को ज़्यादा मशक्कत नही करनी पड़ी और वे आराम से हमले को अंजाम दे कर फ़रार हो गये। समाचार लिखे जाने तक कंटेनरों में लगे आग पर काबू पाया जा चुका था। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Newsline Desk
Subscribe to:
Posts (Atom)
