Showing posts with label SM Krishna. Show all posts
Showing posts with label SM Krishna. Show all posts

Friday, July 16, 2010

वार्ता के लिए तैयार नहीं था भारत : क़ुरैशी


पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने भारत-पाकिस्तान वार्ता के संदर्भ में कहा है कि ‘भारत बातचीत के लिए ज़हनी तौर पर तैयार नहीं था.’

गुरुवार को विदेश मंत्री स्तर की बातचीत के बाद इस्लामाबाद में अपने विचार व्यक्त करते हुए विदेश मंत्री क़ुरैशी ने कहा, 'मैं पूरे अधिकार के साथ पाकिस्तान का नेतृत्व कर रहा था और पाकिस्तान के नेतृत्व को मुझ पर विश्वास था. मैं सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार था...मुझे आश्चर्य है कि जब बात हो रही थी तो मैंने एक बार भी अपने नेतृत्व से बात नहीं की लेकिन भारतीय प्रतिनिधिमंडल बार-बार दिल्ली फ़ोन कर निर्देश ले रहा था....."

क़ुरैशी ने आगे कहा, "मैं समझता हूँ कि भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की सोच सकारात्मक है और वे चाहते हैं कि बात आगे बढ़े लेकिन हो सकता है कि उनके सामने कोई दिक्कतें हैं....मैं समझता हूँ कि भारत बातचीत के लिए ज़हनी तौर पर तैयार नहीं था."

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने बताया, "इस बातचीत में भारत कुछ मुद्दों पर बातचीत करना चाहता था और मैं समझता हूँ कि शांति वार्ता में सभी मुद्दों पर बात करनी चाहिए." उनके अनुसार, "पाकिस्तान की ओर से कोई अड़चन नहीं थी….भारत बातचीत को आगे नहीं बढ़ाना चाहता था और न ही उसके पास कोई रोड मेप था…"


: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Thursday, July 15, 2010

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत


भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच आज इस्लामाबाद में हुई वार्ता में पाकिस्तान ने भारत से, आतंकवाद से लड़ने में साथ मिलकर काम करने और खुफिया जानकारी देने की अपील की है | यह बात भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों एसएम कृष्णा और शाह महमूद क़ुरैशी के बीच बातचीत के दौरान कही गई |

दोनों पक्षों ने मुलाक़ात को अच्छा बताया है, इस बैठक का मकसद नवंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद से ख़राब संबंधों को फिर से पटरी पर लाना है | 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे | भारत का आरोप है कि मुंबई हमले की योजना पाकिस्तान में ही बनाई गई थी । हमले के बाद पकड़ा गया एकमात्र हमलावर पाकिस्तानी है | पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि बैठक हार्दिक और दोस्ताना माहौल में हो रही है |

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York