
Friday, July 16, 2010
आज तक के दफ़्तर पर 'आर एस एस' का हमला

आज तक पर नहीं, लोकतंत्र पर हमला

सरकार से अपील कि ऐसे लोगों के खिलाफ़ जल्द सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाये ।
नोएडा : नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी फरार
नोएडा - ग्रेटर नोएडा के दादर इलाके में एक 12वीं कक्षा की छात्रा का आल्टो कार में अपहरण करने के बाद तीन लोगों ने गैंगरेप किया। लड़की के साथ गैंगरेप करने वालों में उसका एक पड़ोसी भी शामिल है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं । आरोपियों ने इस घटना को अजाम देकर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की धज्जियां उडा दी हैं । मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की गुरुवार दोपहर स्वयं नोयडा पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पुहंची ।पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वो अपनी कोचिंग से लौट रही थी तभी तीन लोगों ने आल्टो कार में उसका अपहरण किया और एकांत में ले जाकर बारी-बारी से उसका रेप कर डाला । लड़की ने पुलिस को बताया कि वो वेहोश हो गई थी और अगले दिन गुरुवार को होश आने पर वो सबसे पहले पुलिस के दफ्तर पहुंची ।
फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस ने आईपीसी की धारा 376जी (गैंगरेप) और 364 (अपहरण) और अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है ।वार्ता के लिए तैयार नहीं था भारत : क़ुरैशी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने भारत-पाकिस्तान वार्ता के संदर्भ में कहा है कि ‘भारत बातचीत के लिए ज़हनी तौर पर तैयार नहीं था.’
गुरुवार को विदेश मंत्री स्तर की बातचीत के बाद इस्लामाबाद में अपने विचार व्यक्त करते हुए विदेश मंत्री क़ुरैशी ने कहा, 'मैं पूरे अधिकार के साथ पाकिस्तान का नेतृत्व कर रहा था और पाकिस्तान के नेतृत्व को मुझ पर विश्वास था. मैं सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार था...मुझे आश्चर्य है कि जब बात हो रही थी तो मैंने एक बार भी अपने नेतृत्व से बात नहीं की लेकिन भारतीय प्रतिनिधिमंडल बार-बार दिल्ली फ़ोन कर निर्देश ले रहा था....."
क़ुरैशी ने आगे कहा, "मैं समझता हूँ कि भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की सोच सकारात्मक है और वे चाहते हैं कि बात आगे बढ़े लेकिन हो सकता है कि उनके सामने कोई दिक्कतें हैं....मैं समझता हूँ कि भारत बातचीत के लिए ज़हनी तौर पर तैयार नहीं था."
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने बताया, "इस बातचीत में भारत कुछ मुद्दों पर बातचीत करना चाहता था और मैं समझता हूँ कि शांति वार्ता में सभी मुद्दों पर बात करनी चाहिए." उनके अनुसार, "पाकिस्तान की ओर से कोई अड़चन नहीं थी….भारत बातचीत को आगे नहीं बढ़ाना चाहता था और न ही उसके पास कोई रोड मेप था…"
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़
अब 'आज़ादी' से घूम सकेंगे क्रिकेटर्स

दुबई - ‘व्हेयरएबाउट्स’ उपनियम पर मतभेद के बाद आईसीसी ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) से करार तोड़कर क्रिकेटरों के लिए खुद ही, अपना एंडी डोपिंग कोड बना लिया है । इसके साथ ही क्रिकेटरों को अब किसी को अपना महीनों पहले का कार्यक्रम नहीं बताना पड़ेगा ।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की हाल ही में सिंगापुर में हुई बैठक में एंटी डोपिंग कोड पर चर्चा की गई थी । इसके बाद इसे अंतिम रूप देकर आईसीसी ने इसकी कापी सभी सदस्य क्रिकेट बोर्डे को भेज दी है । माना जा रहा है कि इससे सभी क्रिकेट बोर्ड सहमत हैं और यह 1 अगस्त से लागू हो सकता है ।
कोड के मुताबिक, क्रिकेट बोर्डे को अपने शीर्ष 11 खिलाड़ियों (5 बल्लेबाज, 5 गेंदबाज, 1 विकेटकीपर) को डोप टेस्ट के लिए नामांकित करना होगा । सामान्य परिस्थितियों में डोप टेस्ट क्रिकेट सीरीज जारी रहने के दौरान ही लिए जाएंगे । कोड के मुताबिक, चार में से कोई एक कारण होने पर संबंधित क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ी के रोज के कार्यक्रम की जानकारी देनी होगी ।
2 - दो या अधिक देशों की सीरीज होने पर बोर्ड खिलाड़यों की प्रस्तावित यात्रा, ठहरने, अभ्यास के स्थान की जानकारी देगा ।
4 - यदि कोई खिलाड़ी डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध न हो और इसके बाद तीन महीने तक टीम में न चुना जाए ।
भारतीय क्रिकेटरों ने ही वाडा के ‘व्हेयरएबाउट्स’ उपनियम को अपनी निजता का हनन और सुरक्षा के लिए खतरनाक बताकर इसका विरोध किया था । बीसीसीआई के भी अपने खिलाड़ियों के पक्ष में उतरने के बाद आईसीसी को वाडा से दोबारा बात करनी पड़ी । सहमति नहीं बनने पर आईसीसी ने खुद की नियमावली बनाना ही उचित समझा ।
'नं. 1' से एक कदम दूर साइना

नई दिल्ली - भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल अपने लक्ष्य के और करीब बढ़ते हुए विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं है । किसी भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी द्वारा अर्जित की गई यह सबसे बड़ी रैंकिंग है । पिछले माह साइना ने खिताबी हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। इसके बाद विज्ञापन बाजार में भी साइना का भाव पांच गुना बढ़ गया था । अब निश्चित रूप से यह ग्राफ और ऊपर जाएगा ।
साइना के लगातार तीन बड़े टूर्नामेंट जीतने का फायदा उन्हें मिला है । उन्होंने इंडियन ओपन ग्रांप्री, सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज और इंडोनेशियन ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था । इस सफलता के बाद साइना के रेटिंग अंक 64791.2637 हो गए हैं । उनसे आगे अब सिर्फ चीन की यिहान वांग हैं ।
रूपए को मिली नई पहचान

नई दिल्ली - भारतीय मुद्रा रुपए को नई पहचान मिल गई है । सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने इसकी घोषणा की। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद, कैबिनेट ने भी रुपए के नए संकेत पर अपनी मुहर लगा दी ।
आईआईटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डी. उदय कुमार ने डॉलर, यूरो आदि की तर्ज पर जो रुपए का संकेत डिजाइन किया है, वो सरकार को पंसद आया है । पांच सदस्यों के एक पैनल ने इसे कई डिजाइनों में से चुना था । यह कुमार के लिए दोहरी खुशी की बात है, क्योंकि आईआईटी गुवाहाटी में बतौर फैकल्टी उनका पहला दिन भी है ।
कुमार ने जो डिजाइन तैयार किया है वह देवनागरी ‘र’ और रोमन के ‘आर’ का मिलाजुला रूप दिखता है। साथ ही, उन्होंने तिरंगा, अशोक च्रक्र जैसे भारतीय प्रतीकों को सांकेतिक रूप में शामिल करने की भी कोशिश की है ।
रुपए का सिंबल डिजाइन करने के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा गत 5 मार्च को एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी । अब रुपए का डिजाइन तैयार करने के लिए "डी. उदय कुमार" को 2.5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा ।
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़
