Showing posts with label 25-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 25-10-2010. Show all posts

Monday, October 25, 2010

अब राजधानी में नहीं चलेंगी ब्लूलाइन

दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 14 दिसंबर तक राजधानी की सड़कों से सभी ब्लूलाइन बसें हटा ली जाएंगी। सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान इन बसों को सड़कों से हटा दिया था। सरकार ने सितंबर में कॉमनवेल्थ के बहाने नई दिल्ली और लुटियन जोन के 137 रूटों से ब्लू लाइन को एक माह का विराम दिया था। इसकी डेडलाइन आज खत्म हो रही थी, लेकिन अब इन बसों को कभी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ब्लूलाइन बसों को दो चरणों में हटाया जाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले 1600 ब्लूलाइन बसों को हटाया गया था। ये बसें अब स्थायी तौर पर बंद कर दी गई हैं। बाकी बसों को भी 14 दिसंबर तक हटा दिया जाएगा। इन बसों का परमिट आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस तरह दिल्ली के 139 रूट से ब्लूलाइन बसें गायब हो जाएंगी। लेकिन इस वजह से दिल्लीवालों को सफर में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।


दरगाह के बाहर विस्फोट, छह की मौत, 15 घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज सुबह एक सूफी दरगाह के बाहर हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 15 घायल हैं।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है, कि दो अज्ञात युवकों ने सुबह लगभग छह बज कर 20 मिनट पर पाकपत्तन स्थित हजरत बाबा फरीद गांग-ए-शक्कर की दरगाह के बाहर एक मोटरसाइकिल खड़ी की और वहां से चले गये। उसके कुछ ही देर बाद ही वहां विस्फोट हो गया। दरगाह में उस समय लगभग 300 लोग मौजूद थे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में दो और घायलों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए लाहौर भेजा गया है। विस्फोट के कारण दरगाह की दीवारों और उसके कुछ भागों को काफी नुकसान पहुँचा है। विस्फोट के बाद पुलिस ने दरगाह को खाली कराकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में लगभग 10 किग्रा विस्फोटक का उपयोग किया गया।

यहां इस्तेमाल होते हैं प्लास्टिक के सिक्के

वैसे तो हमारे देश में उन सिक्कों का इस्तेमाल होता है जिन्हें रिजर्व बैंक की तरफ से जारी किया जाता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की देश में एक ऐसा क्षेत्र भी है। जहां अब प्लास्टिक के सिक्के चलन में आ गए हैं। छत्तीसगढ़ के विलासपुर जिले में मंगेली क्षेत्र के व्यापारियों ने इन सिक्कों को जारी किया है। करीब 200 स्थानीय व्यापारियों ने यहां अपने अपने नाम से 2 रुपए और 5 रुपए के प्लास्टिक के सिक्के जारी कर दिए हैं। और यहां के लोग रोजमर्रा की खरीद बिक्री के लिए इन्ही सिक्कों का इस्तेमाल करने के लिए मबजूर हैं।

जहां स्थानीय प्रशासन ने भारतीय रिजर्व बैंक को चुनौती देने वाले इस कदम के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि बाजार में सिक्कों की भारी कमी के चलते ही उन्हें मजबूर होकर प्लास्टिक के सिक्के जारी करने पड़े हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York