Showing posts with label Businessman. Show all posts
Showing posts with label Businessman. Show all posts

Tuesday, April 5, 2011

ममता की पेंटिंग पचास लाख की



कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के चुनावी खर्चे की खातिर कोष जुटाने के लिए अपनी पेंटिंग का प्रदर्शन किया। कई दिग्गज कलाकारों ने उनकी कला की तारीफ की और आयोजकों ने उनकी पेंटिंग से 50 लाख रुपए जुटाए।

एक निजी आर्ट गैलरी में प्रदर्शन के लिए रखी गई 98 पेंटिंग में से 20 पेंटिंग तीन दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन बिक गईं जिसमें से तीन पेंटिंग बिकने के लिए नहीं थीं। इन पेंटिंग्स को खरीदने वालों में उद्योगपति हर्ष नियोटिया, आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक जय मेहता और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया शामिल थे।

Friday, March 11, 2011

पति से तलाक लेकर फिल्में करेंगी आयशा


कई फिल्मों शानदार अभिनय कर चुकी अभिनेत्री आएशा टाकिया ने होटल व्यवसायी फरहान आज़मी से शादी कर अपने फ़िल्मी करियर की तिलांजलि दे दी थी। लेकिन अब वह अपने इस फैसले पर पछता रही है क्योंकि वह फिल्मों में वापसी करना चाहती है। उनके पति इस फैसले के खिलाफ हैं और वह नहीं चाहते कि आएशा फिल्मों में काम करें।

पति के इस तरह से विरोध करने पर गुस्से में आई आएशा अपने पति को तलाक देने का मन बना रही हैं और उसके बाद फिल्मों में काम करेंगी। हाल ही में जब मीडिया ने आएशा से पति से अनबन की बात पूछी तो वह भड़क गईं और गुस्से में उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे पहले कुछ अख़बार भी आएशा की फिल्मों में वापसी की बात कह चुके हैं।

गौरतलब है कि नागेश कुकुनूर की फिल्म डोर में काम कर चुकी आएशा कि एक फिल्म को लेकर नागेश से दोबारा बात चल रही है, और अब वह अगले महीने उनके साथ नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही है।

Sunday, February 6, 2011

सेलिना रचायेंगी ब्याह...?




अभिनेत्री सेलिना जेटली 23 सितम्बर को आस्ट्रेलियाई व्यवसायी पीटर हैग के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं।

सेलिना का कहना है कि वह अपने विवाह की कस्में मिस्र में ही खाएंगे, कहीं और नहीं। क्योंकि पीटर मिस्र में दुबई में कार्यरत है, और जब हमने शादी का फैसला लिया तभी यह फैसला भी ले लिया था।

गौरतलब है कि इन दिनों मिस्र में विरोध-प्रदर्शनों का माहौल है। हजारों मिस्रवासी राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की उनके पद से बेदखली चाहते हैं। लेकिन सेलिना का कहना है कि "मुझे पूरा विश्वास है कि सितम्बर तक मिस्र में सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस तरह के संघर्ष कुछ दिनों तक ही चलते हैं।

Saturday, November 13, 2010

शिल्पा के बाद प्रिटी जिंटा भी पहुंची कोर्ट



मुंबई: किंग्स इलेवन, पंजाब ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले को चुनौती देते हुए बांबे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

किंग्स इलेवन, पंजाब ने उसके आईपीएल फ्रेंचाइजी अनुबंध रद्द करने की वजह से यह याचिका दायर की है।हाल ही में शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने अनुबंध को रद्द करने के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। किंग्स इलेवन का स्वामित्व फिल्म अभिनेत्री प्रिटी जिंटा और उद्योगपति नेस वाडिया के नेतृत्व वाली फर्म के पास है।

2008 में मोहाली की नीलामी में प्रिटी, वाडिया के साथ मोहित बर्मन और करण पॉल ने किंग्स इलेवन की फ्रेंचाइजी 76 करोड़ रुपए में हासिल की थी। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल को सूचना दिए बगैर शेयरों के स्वामित्व में बदलाव किये जाने को लेकर बोर्ड ने दोनों का अनुबंध निरस्त किया है।

Monday, October 25, 2010

यहां इस्तेमाल होते हैं प्लास्टिक के सिक्के

वैसे तो हमारे देश में उन सिक्कों का इस्तेमाल होता है जिन्हें रिजर्व बैंक की तरफ से जारी किया जाता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की देश में एक ऐसा क्षेत्र भी है। जहां अब प्लास्टिक के सिक्के चलन में आ गए हैं। छत्तीसगढ़ के विलासपुर जिले में मंगेली क्षेत्र के व्यापारियों ने इन सिक्कों को जारी किया है। करीब 200 स्थानीय व्यापारियों ने यहां अपने अपने नाम से 2 रुपए और 5 रुपए के प्लास्टिक के सिक्के जारी कर दिए हैं। और यहां के लोग रोजमर्रा की खरीद बिक्री के लिए इन्ही सिक्कों का इस्तेमाल करने के लिए मबजूर हैं।

जहां स्थानीय प्रशासन ने भारतीय रिजर्व बैंक को चुनौती देने वाले इस कदम के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि बाजार में सिक्कों की भारी कमी के चलते ही उन्हें मजबूर होकर प्लास्टिक के सिक्के जारी करने पड़े हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York