Showing posts with label Preity Zinta. Show all posts
Showing posts with label Preity Zinta. Show all posts

Friday, March 25, 2011

अब पत्रकार की भूमिका में दिव्या दत्ता



नई दिल्ली: प्रीति जिंटा, कोंकणा सेन शर्मा और रानी मुखर्जी के बाद अब दिव्या दत्ता फिल्मों में पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी।

अभिनेत्री दिव्या दत्ता का कहना है कि उनकी फिल्म मोनिका में प्रिंट माध्यम के पत्रकार की भूमिका निभाना उनके लिये अब तक का सबसे कठिन अभिनय है। उन्होंने कहा कि वह नो वन किल्ड जेसिका की रानी को बहुत पसंद करती है और पेज थ्री की कोंकणा से आकर्षित है, लेकिन उनका अभिनय इन सभी अभिनय से ज्यादा कठिन है। उनका कहना है कि इससे पहले भी कई अन्य अभिनेत्रियां फिल्मों में पत्रकार की भूमिका निभा चुकी हैं लेकिन इस फिल्म में मेरी भूमिका निश्चित तौर पर सबसे कठिन है।

Saturday, November 13, 2010

शिल्पा के बाद प्रिटी जिंटा भी पहुंची कोर्ट



मुंबई: किंग्स इलेवन, पंजाब ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले को चुनौती देते हुए बांबे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

किंग्स इलेवन, पंजाब ने उसके आईपीएल फ्रेंचाइजी अनुबंध रद्द करने की वजह से यह याचिका दायर की है।हाल ही में शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने अनुबंध को रद्द करने के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। किंग्स इलेवन का स्वामित्व फिल्म अभिनेत्री प्रिटी जिंटा और उद्योगपति नेस वाडिया के नेतृत्व वाली फर्म के पास है।

2008 में मोहाली की नीलामी में प्रिटी, वाडिया के साथ मोहित बर्मन और करण पॉल ने किंग्स इलेवन की फ्रेंचाइजी 76 करोड़ रुपए में हासिल की थी। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल को सूचना दिए बगैर शेयरों के स्वामित्व में बदलाव किये जाने को लेकर बोर्ड ने दोनों का अनुबंध निरस्त किया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York