Showing posts with label Flood in Pakistan. Show all posts
Showing posts with label Flood in Pakistan. Show all posts

Friday, September 10, 2010

बाढ़ में सैंकड़ों बच्चे लापता


इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आई बाढ़ की वजह से सैंकड़ों बच्चे लापता हो गए हैं। यह खबर पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ की सबसे बुरी खबर है। क्योंकी इस बाढ़ के कई मां-बाप अपने बच्चों से अलग हो गए थे और सबसे चौकाने वाली बात है कि इनमें से कई के बच्चों के बारे में अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल गुम हुए बच्चों की वास्तविक संख्या का पता लगाना भी बेहद मुश्किल है।
वहीं अंग्रेजी अखबार 'डेली टाइम्स' के अनुसार बाढ़ के चलते करीब एक करोड़ मां-बाप अपने बच्चों से अलग हो गए थे जिनमें से कई बच्चों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है।

Wednesday, August 18, 2010

बाढ़ पीडि़तों के लिए भी आतंकी संगठनों से मदद

इस वक्त पाकिस्‍तान के कुछ क्षेत्रों में आई बाढ़ के कारण वहां रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी दोहरी मानसिकता के लिए यहां भी पाकिस्‍तान सरकार आतंकी संगठनों की मदद ले रही है। हालांकि भारत सरकार ने मदद की पेशकश की लेकिन पाकिस्‍तान ने भारत की इस पेशकश पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। बाढ़ पीडि़त क्षेत्रों में आतंकी संगठन लोगों की मदद कर रहें है। वहीं पूरे मामले में पाकिस्‍तान सरकार का रवैया खामोशी भरा है। आतंकवाद की नर्सरी के नाम से मशहूर हो चुका पाकिस्‍तान अब प्राकृतिक आपदा में भी आतंकी संगठनों का सहारा ले रहा है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York