Showing posts with label Court. Show all posts
Showing posts with label Court. Show all posts

Wednesday, April 6, 2011

बेनजीर हत्याकाड: दो अधिकारियों को जमानत


इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के दिन उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरतने में मामले में एक अदालत ने दो पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जमानत दे दी है।

लाहौर हाई कोर्ट ने रावलपिंडी के पूर्व पुलिस प्रमुख सौद अजीज और पूर्व पुलिस अधीक्षक खुर्रम शहजाद को कल जमानत दे दी। मुख्य न्यायाधीश इयाज अहमद चौधरी की अगुवाई वाली पीठ ने दोनों को 10-10 लाख रुपये का मुचलका भरने को कहा। साथ ही हाई कोर्ट ने दोनों के पासपोर्ट इस हत्याकांड के संदिग्धों की सुनवाई कर रही आतंकवाद निरोधक अदालत में सौंपे जाने का भी आदेश दिया ताकि वे अंतिम फैसला आने तक देश छोड़कर कहीं नहीं जा पाएं।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में दिसंबर, 2007 को आत्मघाती बम हमले में जब भुट्टो की हत्या हुई थी तो उससे महज कुछ देर पहले ही इन दोनों अधिकारियों को लियाकत बाग में पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भुट्टो ने इसी बाग में सभा को संबोधित किया था। उधर, दोनों अधिकारियों ने फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

Saturday, April 2, 2011

2जी स्पेक्ट्रम:सीबीआई का पहला आरोपपत्र दायर

नई दिल्ली: 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के मामले में सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत में अपना पहला आरोपपत्र दायर किया और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को अदालत लाया गया।

लगभग 80,000 पृष्ठों का आरोपपत्र को स्टील के सात ट्रंकों में पटियाला हाउस अदालत लाया गया। इस आरोपपत्र में तीन कंपनियों का नाम भी जुड़ा है। इन तीन कंपनियों में यूनिटेक, रिलायंस कम्युनिकेशंस और स्वान टेलीकॉम का नाम शामिल किया गया है। ए राजा और तीन कंपनियों समेत नौ लोगों के खिलाफ यह आरोपपत्र दायर किया गया।

आरोपपत्र में 125 गवाहों के नाम और 654 दस्तावेज शामिल किए गए। एडीएजी के अधिकारियों में गौतम दोषी, वीरेंद्र तितारा और हरि नायर, स्वान टेलीकॉम के निदेशक विनोद गोयनका और यूनिटेक वायरलैस के निदेशक संजय चंद्रा का नाम शामिल है।

आरोपपत्र में नौ व्यक्तियों और तीन कंपनियों पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप है। इतना ही नहीं आरोपपत्र में राजा के निजी सचिव आरके चंदोलिया, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा और स्वान टेलीकॉम के प्रचारक शाहिद बलवा का नाम भी शामिल है।

Tuesday, February 22, 2011

दारोगा की हत्या कर, साथी को छुड़ा ले गए डकैत


पलवल : राष्ट्रीय राजमार्ग पर होडल स्थित डबचिक पर्यटन स्थल के सामने ढाबे पर कुछ दबंग बदमाश, एक ख़तरनाक घटना को अंजाम देकत फ़रार हो गये। दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए पांच बदमाश हरियाणा पुलिस के दारोगा को गोली मारकर बच्चू डकैत को पुलिस की गिरफ़्त से छुड़ा ले गए। बदमाश अपने साथ दारोगा की पिस्टल, कारतूस व एक सिपाही की कारबाइन भी लूट ले गए। गोली लगने से घायल दारोगा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिसकर्मी उसे कोर्ट में पेशी के लिए मथुरा ले जा रहे थे।

मथुरा के कोसीकलां थाना अंतर्गत गांव खर्रोट निवासी बच्चू सिंह पर हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कई थानों में लूट, डकैती, हत्या व हत्या के प्रयास के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों बच्चू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बच्चू गुड़गांव के भोंडसी जेल में बंद था। सोमवार को पलवल कोर्ट गारद में तैनात दारोगा ओमप्रकाश, सिपाही रामप्रसाद व अमित कुमार बच्चू को हरियाणा रोडवेज की बस से मथुरा की अदालत में पेशी के लिए ले जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के गोव‌र्द्धन थाने में हत्या के प्रयास के मुकदमे में बच्चू डकैत को पेश होना था। इस दौरान बस होडल में डबचिक पर्यटन स्थल के सामने पर्यटन विभाग के फास्ट फूड काउंटर पर रुकी। पुलिस कर्मी बच्चू को लेकर बस से नीचे उतर गए। अन्य यात्री ढाबे पर चाय नाश्ता करने लगे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच बदमाशों ने वहां पहुंचते ही पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दारोगा ओमप्रकाश ने अपनी पिस्टल से जवाबी फायरिंग करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। उसके पेट व छाती में दो गोलियां लगीं। सिपाही अमित कुमार के भी सिर में गहरी चोट आई। वहीं, दूसरा सिपाही राम प्रसाद भी घायल है।

साथ ही बदमाशों ने ओमप्रकाश की पिस्तौल व 20 जिंदा कारतूस लूट ली। इसके बाद उन लोगों ने सिपाही अमित कुमार से कारबाइन लूट ली तथा मोटरसाइकिल पर सवार होकर बच्चू डकैत को अपने साथ लेकर चले गए। सूचना मिलते ही एसपी अनिल धवन अतिरिक्त पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए।

ओमप्रकाश व घायल सिपाहियों को फरीदाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दारोगा ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश व हरियाणा के गांवों में दबिश दे रही हैं।

Thursday, February 17, 2011

ए राजा भेजे गए तिहाड़ जेल


केंद्र सरकार के नाक में दम करने वाले 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के मामले में कथित धांधली में सीबीआई द्वारा गिरफ़्तार किये गये प्रमुख आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को दिल्ली की एक अदालत ने 3 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनकी सीबीआई हिरासत की अवधि गुरुवार को समाप्त हुई थी।

ग़ौरतलब है कि इस घोटाले ने केंद्र सरकार को विपक्ष के निशाने पर ला खडा किया था। इस घोटाले के कारण सरकार की किरकिरी हो गई थी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आनन-फ़ानन में पूर्व मंत्री ए. राजा से इस्तीफ़ा ले लिया था। इन घोटालों ने संप्रग सरकार को जनता की नज़रों में नाकाम साबित कर दिया है।

ए राजा को २ फ़रवरी को गिरफ़्तार किया गया था। इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान ए राजा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह निर्दोष हैं और अपनी ईमानदारी को साबित करेंगे। विशेष जज ओपी सैनी ने सुनवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में राजा को तिहाड़ जेल भेज दिया।

Saturday, February 12, 2011

गेम्स ओवरलेज घोटाला, कलमाड़ी का पीए गिरफ्तार




नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के विशेष कार्याधिकारी रहे शेखर देवरुखर को गेम्स ओवरलेज घोटाले के केस में पुणे से गिरफ्तार किया।

15 साल से भी ज्यादा समय से कलमाड़ी का पीए रहें शेखर को भारतीय दंड संहित की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 ब (आपराधिक साजिश रचने) के तहत कोठरुड क्षेत्र स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। राष्ट्रमंडल खेलो के दौरान हुए घोटाले की जांच के मामले में सीबीआई ने शेखर को ट्रांजिट रिमांड के लिए पुणे स्थित एक अदालत में पेश किया गया। सीबीआई की उप महानिरीक्षक विनिता ठाकुर ने आईएएनएस के मुताबिक शनिवार को शेखर को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जायेगा। इससे पहले 24 जनवरी को नए खेल मंत्री माकन ने सुरेश कलमाडी को आयोजन समिति के प्रमुख पद से हटा दिया था। यह कदम इसलिए उठाया गया था जिससे जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष हो सके। सुरेश कलमाडी के साथ-साथ आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट को भी हटा दिया गया था।

गौरतलब है कि शेखर की गिरफ्तारी इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले टीएस दरबारी, एम जयचंद्रन और संजय महिंदूर को गिरफ्तार किया गया था लेकिन सीबीआई उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई थी, अब वे जमानत पर छूट चुके है|

Thursday, February 3, 2011

ए राजा 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर


नई दिल्ली : 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में कोर्ट में पेशी के बाद पूर्व संचार मंत्री ए राजा को पांच दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया गया है। अदालत ने राजा के अलावा 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपी, राजा के पूर्व पर्सनल सेक्रेटरी आरके चंदोलिया और पूर्व टेलीकॉम सचिव सिद्धार्थ बेहुरिया को भी पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

सीबीआई के वकील द्वारा अदालत को दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों आरोपियों के कारण सरकारी खजाने को कई करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। मामले की तह तक जाने के लिए इन तीनों से ही पूछताछ की जाने की जरुरत है। वकील के अनुसार राजा ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में स्वान और यूनिटेक कंपनियों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया है। सीबीआई ने अदालत से पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड मांगा था, जिसे अदालत द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

अदालत में पेशी के दौरान, राजा और दो अन्य आरोपियों ने जज द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब नहीं दिए, हालांकि उनके वकील द्वारा तर्क पेश किया गया है कि सीबीआई द्वारा पेस किया गया नुकसान का आंकड़ा आधारहीन है।

Saturday, November 13, 2010

मौत की सजा के खिलाफ, सामाजिक कार्यकर्ताओं का टॉपलेस प्रदर्शन



ईरान की एक अदालत द्वारा सकीना मोहम्मदी को अश्लीलता फैलाने के आरोप में मौत की सजा सुनाने के बाद से पूरी दुनिया में इसके खिलाफ आवाज़ उठने लगी है।

यूक्रेन में कई महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा टॉपलेस होकर सकीना की सजा के खिलाफ अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया है। अंग्रेजी न्यूज़ वेबसाइट मेट्रो डॉट को डॉट यूके के मुताबिक यूक्रेन की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध प्रदर्शन यूक्रेनी हाउस कन्वेंशन सेंटर के बाहर किया गया है।

स्थानीय मीडिया की ख़बरों के मुताबिक जिस वक़्त यह विरोध प्रदर्शन हुआ उस समय कन्वेंशन सेंटर में ईरान और यूक्रेन के कई आला अधिकारी द्विपक्षीय बातचीत में मशगूल थे। सुरक्षा कर्मियों ने मौके की नजाकत को भांपते हुए तत्काल इन कार्यकर्ताओं को यहाँ से हटा दिया। महिला कार्यकर्ता इस सजा के खिलाफ यूक्रेनी हाउस कन्वेंशन सेंटर के बाहर इकठ्ठा हुईं और टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन कार्यकर्ताओं ने हाथ में बडे बडे बैनर ले रखे थे जिनमें इस सजा को घ्रणित और रूढ़िवादी मानसिकता का परिचायक बताया गया था।

Sunday, September 26, 2010

लॉस एंजिलस की अदालत करेगी फ़ैसला:बेशकीमती पन्ना किसका

लॉस एंजिलस: दुनिया के मूल्यवान रत्नों में शामिल बाहिया पन्ने पर
9 वर्षो से छिड़ी लड़ाई का समाधान अब लॉस एंजिलस की एक अदालत में होगा। इसकी खोज के बाद से ही इसके स्वामित्व को लेकर कई लोग अपना दावा पेश कर चुके हैं। पन्ने पर दावा करने वाले टोनी थॉम्स के मुताबिक उन्होंने इसे ब्राजील के एक जौहरी से 60 हजार डॉलर में खरीदा था। लेकिन जब इस पन्ने को घर भेजने की व्यवस्था की गई तब उस जौहरी ने उन्हें इसके चोरी होने की खबर दी उसने ऐसा इसलिए ताकि वह इसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच सके। फिलहाल टोनी का मामला अदालत में चल रहा है। लेकिन मामले में शामिल अन्य लोगों का कहना है कि यह मामला खारिज होना चाहिए क्योंकि टोनी को वह पन्ना कभी बेचा ही नहीं गया था।

ब्राजील से गायब होने के बाद 2005 में इसे न्यू ओरलीन्स के एक गोदाम में पाया गया। यह बेशकीमती पन्ना कैटरीना तूफान में बहने से बच गया। एक समय इसे इंटरनेट ऑक्शन साइट ईबे पर 7.5 करोड़ डॉलर में बिक्री के लिए भी रखा गया था। इसके बाद इसे लास वेगास के एक जौहरी के पास से जब्त किया गया। फिलहाल यह पन्ना लॉस एंजिलस शेरिफ्स डिपार्टमेंट की कस्टडी में है।
2001 में ब्राजील में खोदे गये 381 किलो के इस पन्ने की कीमत 40 करोड़ डॉलर है।

Thursday, July 22, 2010

ऐसा भी होता है???? धोखे से बलात्कार??

इसराइल में बलात्कार का दोषी ठहराए गए एक अरब व्यक्ति ने कहा है कि फ़ैसला 'नस्लवादी' है। तीस वर्षीय सब्बार कशूर पर आरोप है कि उन्होंने एक यहूदी महिला के साथ उसकी मर्ज़ी से यौन संबंध बनाए लेकिन उन्होंने स्वयं को यहूदी बताया था।
अदालत ने कशूर को धोखाधड़ी से बलात्कार का दोषी ठहराते हुए 18 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे दोनों 2008 में यरुशलम की एक सड़क पर मिले और फिर उसी दिन उन्होंने यौन संबंध बनाए, जब उन्हें पता चला कि कशूर यहूदी नहीं बल्कि अरब हैं तो वह पुलिस के पास गईं।कशूर को गिरफ़्तार कर लिया गया और उन पर बलात्कार और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए जिन्हें बाद में बदल कर धोखाधड़ी से बलात्कार का नाम दे दिया गया। कशूर का कहना है कि उन्होंने कभी भी स्वयं को यहूदी नहीं बताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनके दोस्त और परिवार उन्हें प्यार में डूडू के नाम से पुकारते हैं जो यहूदी आमतौर पर डेविड के लिए इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि उन्हें दो साल से घर में नज़रबंद किया हुआ है. एक स्थानीय समाचार पत्र ने उन्हें कहते बताया कि, "अगर मैं यहूदी होता तो मुझसे सवाल भी नहीं किया जाता". उन्होंने कहा, "इसे बलात्कार नहीं कहा जा सकता. ऐसा नहीं है कि मैंने जंगल में उसका बलात्कार किया और फिर उसे निर्वस्त्र छोड़ दिया. जो भी हुआ उसकी रज़ामंदी से हुआ". अदालत में न्यायाधीश ज़्वी सेगल ने अपने फ़ैसले में लिखाः अगर यह महिला अभियुक्त को गंभीर संबंध में रुचि रखने वाला यहूदी कुंवारा युवक नहीं समझती तो कभी राज़ी नहीं होती. फ़ैसले में कहा गयाः अदालत का दायित्व है कि वह आधुनिक दिखने वाले और चिकनी-चुपड़ी बातें करने वाले अपराधियों से रक्षा करे जो मासूम लोगों को धोखा देते हैं और इन लोगों को भारी क़ीमत चुकानी पड़ती है--अपने शरीर और आत्मा की पवित्रता. लेकिन कशूर का कहना है कि मामला कुछ और ही है. वह कहते हैं, "मैं तो यह कहूँगा कि उसने मुझे अपने जाल में फांसा. उसकी नज़र मेरी मोटरसाइकिल पर थी". इसराइल में इस तरह का मामला पहले भी हो चुका है जब एक पुरुष ने महिला के साथ संबंध बनाने से पहले कहा कि वह न्यूरोसर्जन है. उस पर भी धोखाधड़ी का मुक़दमा चल चुका है. वैसे बचाव पक्ष के एक वकील का कहना है कि अदालत ने हद ही कर दी. जब भी कोई व्यक्ति किसी महिला से कहेगा कि वह उसे प्यार करता है और इस आधार पर महिला उससे यौन संबंध बना ले, तो उस पर भी बलात्कार का आरोप लगाया जा सकता है.

गुलशन का हत्यारा बरी

मुंबई की एक अदालत ने कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या के प्रमुख आरोपी को बुधवार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। यह जानकारी उसके वकील ने दी। आरोपी अब्दुल कयूम शेख को वर्ष 2007 में दुबई से यहां लाया गया था। उस पर 12 मार्च 1997 को गुलशन कुमार की हुई हत्या और 12 मार्च, 1993 को मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में शामिल होने का आरोप था। वकील राम पावडे ने ने कहा कि शिव़डी त्वरित अदालत के न्यायाधीश एस.जी.कानबरकर ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं पेश कर सका और इस आधार पर उसे बरी कर दिया।"" पावडे ने कहा कि जिस एक गवाह को पुलिस ने प्रस्तुत किया था, वह मर गया और उसके बाद अभियोजन पक्ष हत्या की साजिश में शेख की संलिप्तता साबित नहीं कर सकी। इस कारण उसे संदेह का लाभ मिल गया। पावडे ने कहा कि सुनवाई के दौरान नौ गवाहों से पूछताछ की गई। अभियोजन का आरोप था कि शेख दुबई में हुई उस बैठक में मौजूद था, जिसमें गुलशन कुमार की हत्या की साजिश रची गई थी। बैठक संभवत: अनीस इब्राहिम कासकर के कार्यालय में हुई थी। अनीस माफिया डान दाऊद इब्राहिम कासकर का छोटा भाई है। पावडे ने कहा कि फिर भी चूंकि शेख (50) अभी भी मुंबई श्रृंखलाबद्ध विस्फोट मामले में आरोपी है, लिहाजा वह तत्काल मुक्त नहीं हो पाएगा। ज्ञात हो कि सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज के मालिक गुलशन कुमार की 13 वर्ष पहले अंधेरी में एक मंदिर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York