Showing posts with label 02-04-2011. Show all posts
Showing posts with label 02-04-2011. Show all posts

Saturday, April 2, 2011

2जी स्पेक्ट्रम:सीबीआई का पहला आरोपपत्र दायर

नई दिल्ली: 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के मामले में सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत में अपना पहला आरोपपत्र दायर किया और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को अदालत लाया गया।

लगभग 80,000 पृष्ठों का आरोपपत्र को स्टील के सात ट्रंकों में पटियाला हाउस अदालत लाया गया। इस आरोपपत्र में तीन कंपनियों का नाम भी जुड़ा है। इन तीन कंपनियों में यूनिटेक, रिलायंस कम्युनिकेशंस और स्वान टेलीकॉम का नाम शामिल किया गया है। ए राजा और तीन कंपनियों समेत नौ लोगों के खिलाफ यह आरोपपत्र दायर किया गया।

आरोपपत्र में 125 गवाहों के नाम और 654 दस्तावेज शामिल किए गए। एडीएजी के अधिकारियों में गौतम दोषी, वीरेंद्र तितारा और हरि नायर, स्वान टेलीकॉम के निदेशक विनोद गोयनका और यूनिटेक वायरलैस के निदेशक संजय चंद्रा का नाम शामिल है।

आरोपपत्र में नौ व्यक्तियों और तीन कंपनियों पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप है। इतना ही नहीं आरोपपत्र में राजा के निजी सचिव आरके चंदोलिया, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा और स्वान टेलीकॉम के प्रचारक शाहिद बलवा का नाम भी शामिल है।

मॉडल पूनम पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज



नई दिल्ली: आज वर्ल्ड कप में भारत की श्रीलंका के खिलाफ खिताबी जीत पर नग्न होने का बयान देने वाली किंग फिशर कैलेंडर फेम म़ॉडल पूनम पाण्डेय के खिलाफ बलरामपुर पुलिस ने अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट सुभाष चंद्रा के शिकायत पर बलरामपुर देहात पुलिस ने मॉडल पूनम पर केस दर्ज किया है। बलरामपुर पुलिस के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट और कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट का कहना है कि पूनम पाण्डेय ने जो मीडिया में बयान दिया है वो अश्लील है और महिलाओं के लिए घातक है। इसलिये मॉडल पर अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मॉडल पूनम पाण्डेय का कहना है कि टीम इंडिया की जीत के लिए ये उनका टीम को सपोर्ट करने का अपना तरीका है।

गौरतलब है कि पूनम ने कहा था कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड के फाइनल में आज श्रीलंका को हराकर कप पर खिताबी जीत दर्ज करती है तो वो सारे कपड़े उतार देंगी।

विश्व कप: डेढ़ लाख तक बिके टिकट


मुंबई: विश्व कप फाइनल के चलते लोगों में टिकटों को लेकर काफी मारा-मारी रही। स्टेडियम काउंटर पर तो टिकट थे ही नहीं, लेकिन बाहर टिकटों को काफी ऊंचे दामों पर आसानी से बेचा-खरीदा गया। इतना ही नही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी ऊंचे दामों पर टिकट बेचे गए।

ऐसी ही एक साइट पर टिकट 1.50 लाख रुपए में बेचे गए। बिचौलिए भी इस तरह की कालाबाजारी करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने 20 हजार रुपए की टिकट लगभग एक लाख रुपए में बेची। इतना ही नहीं स्टेडियम के आसपास टिकटों की कालाबाजारी करते कुछ लोग तो 15-20 गुना अधिक कीमत पर टिकट बेच रहे हैं।

माना जा रहा है कि आम जनता के लिए केवल 3000 हजार टिकट ही रखे गए थे, और उन्हें भी ऑन लाइन "लॉटरी सिस्टम" के जरिए बेचा गया।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York