Showing posts with label Tickets. Show all posts
Showing posts with label Tickets. Show all posts

Saturday, April 2, 2011

विश्व कप: डेढ़ लाख तक बिके टिकट


मुंबई: विश्व कप फाइनल के चलते लोगों में टिकटों को लेकर काफी मारा-मारी रही। स्टेडियम काउंटर पर तो टिकट थे ही नहीं, लेकिन बाहर टिकटों को काफी ऊंचे दामों पर आसानी से बेचा-खरीदा गया। इतना ही नही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी ऊंचे दामों पर टिकट बेचे गए।

ऐसी ही एक साइट पर टिकट 1.50 लाख रुपए में बेचे गए। बिचौलिए भी इस तरह की कालाबाजारी करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने 20 हजार रुपए की टिकट लगभग एक लाख रुपए में बेची। इतना ही नहीं स्टेडियम के आसपास टिकटों की कालाबाजारी करते कुछ लोग तो 15-20 गुना अधिक कीमत पर टिकट बेच रहे हैं।

माना जा रहा है कि आम जनता के लिए केवल 3000 हजार टिकट ही रखे गए थे, और उन्हें भी ऑन लाइन "लॉटरी सिस्टम" के जरिए बेचा गया।

Sunday, November 14, 2010

प्रगति मैदान में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर आज से

नई दिल्ली: प्रगति मैदान में आज से इंटरनेशनल ट्रेड फेयर शुरू हो रहा है। जिसके लिये टिकट मेट्रों स्टेशन पर मिलेंगे। डीएमआरसी के मुताबिक 14 नवंबर से रिठाला, दिलशाद गार्डन, जहांगीरपुरी, हुडा सिटी सेंटर, नोएडा सिंटी सेंटर, द्वारका-21, आनंद विहार, इंद्रलोक, मुंडका, कश्मीरी गेट और राजीव चौक स्टेशनों पर मेले के टिकट उपलब्ध होंगे।

मेले का उद्घाटन केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा करेंगे। इस बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के थीम राज्य महाराष्ट्र और राजस्थान होंगे। मेले में चीन, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, ब्राजील समेत 24 देश हिस्सा ले रहे हैं।

इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुभाष पाणि ने कहा कि मेले के साथ फिल्मोंत्सव का भी आयोजन किया है, 14 नवंबर से 27 नवंबर तक शाकुंतलम थियेटर में दो बजे और पांच बजे फिल्में भी दिखाई जांएगी जिसके लिए दर्शकों को अलग से टिकट लेने की आवश्यकता नही होगी। मेला टिकट से ही पहले आओ पहले पाओं के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York