Showing posts with label muzaffarnagar. Show all posts
Showing posts with label muzaffarnagar. Show all posts

Wednesday, April 6, 2011

सहारनपुर में बस पलटने से 10 की मौत



सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्राइवेट बस पलटने से 10 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 16 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। हादसा बस के एक अन्य वाहन को ओवर टेक करते वक्त हुआ।

घटना देवबन्द के घलहोली चैक पोस्ट के पास उस वक्त हुई जब तेज गति से जा रही इस बस ने एक अन्य वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। बस की गति इतनी तेज थी कि वह सड़क किनारे एक खाई में जा पलटी। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जा रही इस प्राइवेट बस के पलटने से 10 लोगों की मौत की खबर है जबकि अन्य 16 घायल हुए हैं। मृतकों में 4 महिलायें और 1 बच्चा भी शामिल है।

गौरतलब है कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे की सड़क बदहाल अवस्था में है। घायलों को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Tuesday, November 23, 2010

लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर पंचायत की पाबंदी



मुजफ्फरनगर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सगोत्र विवाह के लिए संवेदनशील माने जाने वाले मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम लाक में एक सर्वजातीय पंचायत ने लड़कियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।

मुजफ्फरनगर जिले के लांक गांव में हुई सर्वजातीय पंचायत में यह फरमान सुनाया गया। इसमें गांव की मोघा, भितरवाल, सुधान, सालान और लांधड़ा पट्टी के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। ढाई घंटे तक चलने वाली इस पंचायत में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जिसके बाद पंचायत के संचालक राजेंद्र मलिक आर्य ने बताया कि पंचायत ने लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल को जायज नहीं माना क्योंकि मोबाइल इस्तेमाल से लड़कियां गलत रास्ते पर जा सकती हैं।

जिला मुख्यालय पर मिली सूचना के अनुसार सोमवार को गाँव में एक सर्वजातीय पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें मोबाइल के चलते लड़कियों पर पड़ रहे बुरे प्रभाव को देखते हुए इनके द्वारा मोबाइल फोन के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गई। इसके अलावा पंचायत ने गांवों की चौपाल पर होने वाली रागिनी प्रतियोगिता में महिला डांसर के ठुमकों को भी सामाजिक पतन का कारण बताते हुए उस पर रोक लगा दी।

Sunday, June 6, 2010

" पैसों के विवाद में मार-पीट, महिला की मौत "

मुज़फ़्फ़रनगर: थाना कांधला के खेल मौहल्ले में पैसों के विवाद में परिवार के साथ मार-पीट. महिला की मौत. पति और बच्ची घायल. हमलावर फ़रार | Newsline Muzaffarnagar Bureau

Friday, June 4, 2010

कूड़े के ढेर में धमाके से २ बच्चे घायल: मुज़फ़्फ़र नगर

मुज़फ़्फ़रनगर: थानाभवन के शाह विलायत मोहल्ले में कूड़े के ढेर में विस्फ़ोट, २ बच्चे गंभीर रूप से घायल। पुलिस जांच में जुटी। रिपोर्ट न्यूज़लाईन- मुज़फ़्फ़रनगर ब्यूरो.

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York