Wednesday, May 4, 2011

हॉलीवुड बनाएगा ओसामा की मौत पर फिल्म



वाशिंगटन: हॉलीवुड में अमेरिका द्वारा अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की पूरी प्रक्रिया पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

वेबसाइट वेराइटी डॉट कॉम के मुताबिक ऑस्कर पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक मार्क बोएल इस फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं बोएल इससे पहले खोजी पत्रकार रह चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता कैथरीन बिगेलो करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, लेखक और निर्देशक ओसामा की मौत पर अरब देशों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बोएल और कैथरीन 2008 में इराक में अमेरिकी हमले पर बनी फिल्म द हर्ट लॉकर के निर्देशन और पटकथा लेखन में साथ काम कर चुके हैं और इस फिल्म को छह ऑस्कर पुरस्कार मिले थे।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York