Showing posts with label Washington. Show all posts
Showing posts with label Washington. Show all posts

Saturday, June 18, 2011

समलैंगिकों को अधिकार मिलने से हिलेरी खुश




वॉशिंगटन: समलैंगिकों के अधिकार को लेकर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

उन्होंने कहा कि इससे इस बात की पुष्टि होती है कि मानव अधिकार सार्वभौमिक हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने जेनेवा में इस प्रस्ताव को 19 के मुकाबले 23 मतों से इसे पारित किया। इस प्रस्ताव में लैंगिक झुकाव का भेदभाव किए बगैर सभी के लिए समान अधिकार की बात की गई है।

Sunday, May 8, 2011

अब भी खतरनाक आतंकी संगठन है अलकायदा


वॉशिंगटन: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की मौत से अलकायदा को झटका तो लगा है लेकिन अब भी अमेरिका तथा शेष दुनिया के लिए खतरनाक आतंकी संगठन बना हुआ है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने यह निष्कर्ष पाकिस्तान के ऐबटाबाद में एक अमेरिकी अभियान में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद वहां से एकत्र सामग्री से मिली सूचना के प्राथमिक आकलन के बाद निकाला है। वहीं एक वरिष्ठ अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मिली इस बड़ी सफलता के संदर्भ में खुफिया एजेंसियों ने अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा पर अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित कर रखा है। हम अलकायदा और अन्य आतंकी संगठनों पर गहरा दबाव बनाए रखेंगे।


अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि उन्हें अलकायदा तथा उससे जुड़े संगठनों के बारे में कुछ जानकारी मिली है, उनकी योजनाओं, इरादे तथा उनसे होने वाले अन्य खतरों के बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यदि बड़े खतरे की सूचना मिलती है तो अमेरिकी सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के एबटाबाद में अलकायदा प्रमुख लादेन की उसके ठिकाने पर अमेरिकी हवाई हमले में मौत हो गई थी। इस ठिकाने से अमेरिका को आतंकवादी सामग्री का बड़ा भंडार मिला था जिसमें दस्तावेज, सीडी आदि थे। फिलहाल इस सामग्री का अध्ययन किया जा रहा है।

बहरहाल, अधिकारी ने कहा कि लादेन के ठिकाने से जो सामग्री मिली है वह बहुत ज्यादा है और उसके अध्ययन में समय लगेगा। अन्य सवालों के जवाब में अधिकारी ने कहा कि अभी उनके लिए यह बता पाना मुमकिन नहीं है कि क्या यमन में रह रहे अमेरिकी मूल के उलेमा और संदिग्ध आतंकवादी अनवर अल अवलाकी के लादेन से संबंध थे क्योंकि इसके बारे में लादेन के ठिकाने से मिली सामग्री में कोई जानकारी है।

Wednesday, May 4, 2011

हॉलीवुड बनाएगा ओसामा की मौत पर फिल्म



वाशिंगटन: हॉलीवुड में अमेरिका द्वारा अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की पूरी प्रक्रिया पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

वेबसाइट वेराइटी डॉट कॉम के मुताबिक ऑस्कर पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक मार्क बोएल इस फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं बोएल इससे पहले खोजी पत्रकार रह चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता कैथरीन बिगेलो करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, लेखक और निर्देशक ओसामा की मौत पर अरब देशों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बोएल और कैथरीन 2008 में इराक में अमेरिकी हमले पर बनी फिल्म द हर्ट लॉकर के निर्देशन और पटकथा लेखन में साथ काम कर चुके हैं और इस फिल्म को छह ऑस्कर पुरस्कार मिले थे।

Monday, May 2, 2011

अब बना सौरमंड़ल का सबसे बड़ा त्रिआयामी नक्शा



वाशिगटन: खगोलशास्त्रियों ने सुदूर ब्रह्माड का अब तक का सबसे बड़ा त्रिआयामी नक्शा बनाने का दावा किया है। उनका कहना है कि ब्रह्माड के इस हिस्से से प्रकाश के आने में अरबों साल लगते हैं, उनका यह नक्शा दिखाता है कि 11 अरब साल पहले ब्रह्माड कैसा दिखता था।

वैज्ञानिकों के मुताबिक उन्होंने यह नक्शा तीसरे सोलान डिजिटल स्काई सर्वे [एसडीएसएस-3] की मदद से बनाया है और उन्होंने इसे बनाने के लिये 14000 कसार से आए प्रकाश का भी सहारा लिया है। आकाश गंगाओं के केंद्र में रहने वाले बेइंतहा वजन वाले ब्लैक होल को कसार हैं।

यह नक्शा बैरियोन ओसिलेशन स्पेक्ट्रोस्कोपिक सर्वे [बीओएसएस] एसडीएसएस-3 के सबसे बड़े सर्वेक्षण का नतीजा है।

Wednesday, March 23, 2011

लीबिया: 14 तेल कंपनियों पर प्रतिबंध



वाशिगटन: लीबिया सरकार के नियंत्रण वाली 14 तेल कंपनियों को अमेरिका ने प्रतिबंधित कर दिया है। लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी के आय का स्रोत मानकर इन कंपनियों पर यह कार्रवाई की गई।

अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय [ओएफएसी] के निदेशक एडम जे जुबिन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1973 के मद्देनजर सभी सरकारों को इस लीबियाई कंपनी की संपत्तिया जब्त कर लेनी चाहिए, ताकि गद्दाफी कंपनियों के नेटवर्क का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों में न कर सकें।

जुबिन के मुताबिक लीबियन नेशनल ऑयल कार्पोरेशन गद्दाफी प्रशासन के लिए आय का बुनियादी स्रोत रही है।

लीबियन नेशनल ऑयल कार्पोरेशन के तहत शोधन, उत्पादन और ब्रिकी के क्षेत्र में 14 कंपनिया संचालित की जा रही हैं। इन सभी पर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें 'अरबियन गल्फ ऑयल कंपनी', 'अजाविया ऑयल रिफाइनिंग कंपनी', 'ब्रेगा पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी' और 'मेडिटरेनियन ऑयल सर्विसेज' प्रमुख हैं।

Monday, March 7, 2011

अमेरिकी सेना ने ’योग’ को बनाया ट्रेनिंग का हिस्‍सा


वाशिंगटन : जहां एक ओर बाबा रामदेव ने अपने योग से दुनिया भर के लोगों को लाभ पहुंचाया है। बाबा के इस योग से दुनिया के लोगों को घातक बीमारियों से भी निजात दिलाई है और लोगों को अपनी ज़िंदगी को तनाव से मुक्त रखने का सरल उपाय मिल चुका है। अब, अमेरिका ने युद्ध के मोर्चे पर डटने वाले सैनिकों को चुस्‍त-दुरुस्‍त रखने के लिए योग को बाकायदा सैनिकों के ट्रेनिंग कोर्स का हिस्‍सा बनाया है। अपने योग से दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुके बाबा रामदेव का लोहा अमेरिकी सेना ने भी मान लिया है।

अमेरिकी सेना ने पहली बार सैनिकों की शारीरिक फिटनेस के लिए योग को अपने ट्रेनिंग में शामिल किया है। पिछले 30 सालों में पहली बार फिटनेस प्रोग्राम में शामिल 'कॉम्बेट रेडीनेस टेस्ट' के अंतर्गत इस बदलाव को लाया गया है। इसे चरणबद्ध तरीके से लगातार मजबूती से अमल में लाए जाने की योजना है।

अमेरिकी सेना की ट्रेनिंग से जुड़े अफसर, उप कमांडिंग जनरल मार्क हर्टलिंग ने बताया कि सैनिकों को काफी कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान उन्‍हें कई बार गंभीर चोट भी लग जाती है। योग के जरिए उन्‍हें तनाव से मुक्ति मिल सकेगी और चोट आदि का खतरा भी कम होगा।

मार्क ने कहा 'पिछले 30 सालों से हम पुश-अप्स, सिट-अप्स आदि ट्रेनिंग देते आ रहे हैं पर इनमें से कुछ भी सैनिकों को लड़ाई के समय काम में नहीं आता है। इस कमी को पूरा करने के लिए फिटनेस प्रोग्राम में शटल दौड़ और लंबी कूद को भी शामिल किया गया है'।

Friday, February 25, 2011

अगले महीने भारत यात्रा पर आएंगी सारा


वांशिगटन: अलास्का की पूर्व गवर्नर और अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की नेता साराह पालिन मार्च में भारत आ रही हैं। अगले महीने पहली बार भारत की यात्रा पर आने वाली सारा राजधानी में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगी, जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी होंगे।

सारा ने संकेत दिए हैं कि वह 2012 का राष्ट्रपति चुनाव रिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर लड़ना चाहती है इसलिए इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है। वह 19 मार्च को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए यह यात्रा करने वाली हैं। इस सम्मेलन को संबोधित करने वालों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। पालिन के शीर्ष सलाहकार रेबेक्का मनसोर ने ट्विटर पर भेजे एक संदेश में इस कार्यक्रम का खुलासा किया है। इस मौके पर आयोजित रात्रि भोज में सारा मुख्य अतिथि होंगी।

गौरतलब है कि सारा की विदेशी नीति से जुड़े विषयों पर कम समझ रखने के लिए अक्सर आलोचना की जाती है। लेखक और वक्ता के तौर पर भी सारा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

Thursday, February 17, 2011

रेडियो कॉलर से तीन और छात्र मुक्त





वॉशिंगटन: अमेरिका के आव्रजन प्रवर्तन विभाग ने कैलिफोर्निया स्थित ट्राई वैली विश्वविद्यालय के तीन और भारतीय छात्रों से रेडियो कॉलर हटाकर उनका पासपोर्ट लौटा दिया है।

सान फ्रांसिस्को के भारतीय वाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत सुष्मिता गांगुली थॉमस के मुताबिक आईसीई ने इन तीनों छात्रों का पासपोर्ट लौटा दिया है। साथ ही उन दो छात्रों का पासपोर्ट भी लौटा दिया गया है, जिनका रेडियो कॉलर पिछले सप्ताह हटाया गया था।

रेडियो टैग लगाए गए कुल 18 भारतीय छात्रों में से पाँच से यह टैग हटा लिया गया है। इस सकारात्मक घटनाक्रम से उत्साहित थॉमस ने कहा कि अगले सप्ताह आईसीई में दोनों अप्रवासी अटार्नी 10 और भारतीय छात्रों का मामला पेश करेंगे और उन्होंने आगे भी इसी तरह के सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

Wednesday, February 16, 2011

ईरान में और विरोध प्रदर्शन चाहते हैं ओबामा


वाशिंगटन/तेहरान : मिस्र के बाद ईरान में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के ऊपर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान ने शायद इस मुद्दे को हवा दी है। ईरान के प्रेस टीवी द्वारा वाशिंगटन से जारी एक रपट के मुताबिक़ ओबामा, ईरान में और विरोध प्रदर्शन देखना चाहते हैं।

ओबामा ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "हमारी आशा एवं आकांक्षा यह है कि हम लगातार यह देखना चाहते हैं कि ईरान की जनता के पास अधिक आजादी और अपेक्षाकृत अधिक प्रतिनिधित्व वाली सरकार के लिए अपनी उत्कंठा जाहिर करने का साहस है।"

प्रेस टीवी ने कहा है कि ओबामा की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इसके पहले सोमवार को, 2009 के राष्ट्रपति चुनाव में पराजित हुए उम्मीदवारों- मीर हुसैन मौसावी और मेहदी करौबी के समर्थक ईरान की राजधानी तेहरान में विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हो गए थे और उन प्रदर्शनकारियों ने जमकर उतपात मचाया था।

मौसावी और करौबी ने मिस्र एवं ट्यूनिशिया में हुए विद्रोहों के समर्थन में सोमवार को रैली का आयोजन किया था। दोनों विपक्षी नेता फिलहाल नज़रबंद हैं और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने में अक्षम हैं। ईरानी संसद के अध्यक्ष अली लारिजानी ने इन विरोध प्रदर्शनों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका का हाथ है। उन्होंने आगे कहा कि वाशिंगटन, मध्य पूर्व में चल रहे आजादी के आंदोलनों को ईरान के समर्थन से खफा है।

लारिजानी ने कहा, "मुख्य मकसद विरोध प्रदर्शनों को खड़ा करने का था, ताकि वे दावा कर सकें कि क्षेत्र में अमेरिका समर्थित तानाशाहों के यहां संकट फैल रहा है और ईरान जो कि क्षेत्र में लोकतंत्र का अगुआ रहा है, उसके यहां भी अंदरूनी समस्याएं हैं।"

ज्ञात हो कि ईरानी सांसदों ने मौसावी और करौबी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है और अनधिकृत रैलियों के लिए उनकी निंदा की है। इन रैलियों में दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।

Tuesday, October 26, 2010

अब रोबोट होंगे और ज्यादा एडवांस...



वाशिंगटन: रोबोट के जरिए मानवों के काम को आसान बनाने के बाद वैज्ञानिक इन रोबोटों को और ज्यादा एडवांस करने की दिशा में काम कर रहे हैं। वैज्ञानिक एक ऐसे सॉफ्टवेयर का निर्माण कर रहे हैं जिसके माध्यम से स्वतंत्र रोबोटों को और ज्यादा आसानी और बिना गलतियों के मार्गदर्शित करने में सहायता मिलेगी।

एक अंतरराष्ट्रीय दल न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के मार्क विट्टी के नेतृत्व में एक ऐसी प्रणाली पर काम कर रहा है जिससे स्वतंत्र रोबोट मैपिंग और स्कैनिंग में बहुत शीघ्रता से अपने काम का अंदाजा लगा लेंगे और इससे समुद्री परिवहन संबंधित गलतियों की संभावना बहुत कम हो जाएगी।

वैज्ञानिकों के अनुसार यह सॉफ्टवेयर बड़े नक्शे को कई छोटे-छोटे भागों में बांट देता है और फिर इस बात की जाँच करता है कि स्कैनिंग और मैपिंग के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है। इसके बाद यह रोबोट को उसके रास्ते के पुन आकलन की इजाजत देता है ताकि गलतियों को दूर किया जा सके। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक का सबसे ज्यादा लाभ उस स्थिति में ज्यादा होगा जब बहुत सारे रोबोट एक साथ काम करेंगे।

Friday, October 22, 2010

'सेक्स डॉट कॉम' बना सबसे महंगा डोमेन

This summary is not available. Please click here to view the post.

Monday, August 30, 2010

90 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

वाशिंगटन: युवाओं पर हावी होती जा रही सेक्स की हवस का ये अंजाम भी हो सकता है ऐसा तो शायद ही किसी ने सोचा हो। अमेरिका के वॉशिंगटन में 15 से 18 वर्ष के तीन युवकों ने मिलकर एक 90 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। इन युवकों ने गत 12 अगस्त को महिला के साथ उस समय बलात्कार किया, जब वो अपने घर पर सो रही थी। फिलहाल आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से दो की पहचान मॉरिस रेंडेल (17) और एंथनी हार्डी (18) के रुप में हुई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York