Showing posts with label 26-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 26-10-2010. Show all posts

Tuesday, October 26, 2010

यश चोपड़ा, स्विस सम्मान से सम्मानित


नई दिल्ली: स्विटजरलैंड की सरकार ने बॉलीवुड के कुछ गिने चुने निर्देशकों में शुमार यश चोपड़ा को स्विस एंबेसडर पुरस्कार 2010 से सम्मानित किया है। अपनी फिल्मों के जरिये स्विट्जरलैंड को प्रचारित करने के उपलक्ष्य में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। गौरतलब है कि यश चोपड़ा ने अपनी अधिकांश फिल्मों की शूटिंग स्विट्जरलैंड में की है। यश चोपड़ा जब अपना हनीमून मनाने स्विटजरलैंड आए थे तब से यह शहर उनके जेहन में बस सा गया और यही वजह है कि उन्होंने अपनी अधिकांश फिल्मों की शूटिंग यहाँ की।

इस मौके पर यश चोपड़ा ने कहा कि भारत से बाहर मेरे लिए शूटिंग करने का मतलब है स्विट्जरलैंड। यह मेरी पहली प्राथमिकता में हमेशा बना रहता है। यहाँ का मौजूदा परिवेश हर लिहाज से महत्वपूर्ण है। मसलन हरे भरे मैदान और बर्फ से ढके पहाड़। ये कुछ ऐसे है जो वाकई में धरती पर स्वर्ग का एहसास कराते है। यही वजह है कि मेरी फिल्मों में लिया जाने वाला प्रत्येक शाट, प्रत्येक फ्रेम लोगों के जेहन में दर्ज हो जाता है। स्विट्जरलैंउ के राजदूत ने यश चोपड़ा निर्मित फिल्म ‘वक्त’ के गाने 'आगे भी जाने ना तू' से समारोह की शुरुआत की।


मौज-मस्ती से भरपूर होगा, केबीसी का दिवाली हफ्ता

दिवाली के रंग में रंगने के लिए तैयार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। केबीसी का ‘दिवाली हफ्ता’ मौज-मस्ती से सरोबार रहने वाला है।
अमिताभ बच्चन ने इस बारे में अपने ब्लॉग पर लिखा है कि केबीसी अब दिवाली सीजन की मस्ती में रंगने वाला है। पूरा सप्ताह मौज-मस्ती को समर्पित रहेगा इसके लिए गेम प्लान में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। कार्यक्रम की सेटिंग वैसी ही रहेगी, लेकिन खेलने का तरीका बदलेगा, जिसके बारे में आशा है कि वह और भी उत्साहजनक होगा।

कार्यक्रम के इन स्पेशल एपिसोड्स के बारे में उन्होंने लिखा है कि इस दौरान केबीसी में मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों से देश की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल होंगी। ये हस्तियाँ वंचित, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए साथ आएँगी।


टैलेंट और मेहनत से हासिल की सक्सेस

फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी ख़ासी जगह बनाने वाली कंगना राणाउत का कहना है कि उन्होंने बिना किसी गॉडफ़ादर के अपने टैलंट के दम पर सक्सेस हासिल की है।

कंगना ने कहा, कि वो किसी एक तरह की इमेज में ना बंधकर, हर तरह के रोल्स में हाथ आजमाना चाहती हैं। कंगना का मानना हैं कि अलग तरह के रोल्स करने के लिए अलग-अलग तरह के स्किल्स की ज़रूरत होती है।

तेज़ रफ़्तार वाली कार ने दो को रौंदा

दिल्ली की सड़क पर आये दिन हो रहे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कल रात एक तेज़ रफ़्तार वाली कार ने फ़ुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल डाला।

घटना तिलकनगर की है, जहां एक तेज़ रफ़्तार वाली कार ने फ़ुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को रौंद दिया। वहां पर मौजूद लोगों का कहना है, कि आरोपी किसी दूसरी गाड़ी के साथ रेस लगा रहा था और जब उसने ओवरटेक करने की कोशिश की तो तेज़ रफ़्तार की वजह से वह संतुलन खो बैठा और कार रेलिंग तोड़ती हुई दूसरी ओर निकल गई। जानकारी के मुताबिक कार चालक अंकित अरोड़ा जनकपुरी में बिल्डिंग मेटेरियल का क़ारोबारी है।

अगले महीने लांच होगी ’किजाशी’

अब दमदार और स्टाइलिश कारों के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर है, कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड भारत में अपनी बेहतरीन लग्जरी सेडान किजाशी को अगले महीने लांच करने की तैयारी कर रही है।

किजाशी में सुजुकी 2,400 सीसी यूरो-4 पेट्रोल इंजन लगा है। 21 इंच का खास टायर वाली यह कार सड़कों पर आपको बेहतर ग्रिप देगी। साथ ही किजाशी का इंटीरियर भी काफी आकर्षक है। भारतीय सड़कों पर इसका मुकाबला होंडा अकॉर्ड, टोयोटा कोरोला, ह्युंडई सोनाटा, और फोक्सवैगन जेट्टा से होगा। मारुति सुजुकी, किजाशी को स्पोर्ट्स क्रॉसओवर के तौर पर उतारेगी, जिसके फीचर एसयूवी के होंगे, लेकिन इसे कार के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

हालांकि कंपनी की तरफ से अबतक किजाशी की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 12 लाख रुपए से ज्यादा होगी। किजाशी को सबसे पहले साल 2007 में फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पेश किया गया था। इसके बाद इसी साल दिल्ली ऑटो एक्सपो में भी इसे डिस्प्ले किया गया। जिसके बाद से ही लोग बेसब्री से भारत इसके लांच का इंतजार कर रहे हैं।




ओबामा के लिये मौर्या, ताज में विशेष तैयारियां

राष्ट्रपति ओबामा भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पसंदीदा होटल मौर्या में ठहरेंगे। ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ इस होटल के प्रेसीडेंशियल सुइट में रुकेंगे। इस सुइट में डाइनिंग रुम के अलावा सोना स्टीम बाथ की भी व्यवस्था है। आईटीसी समूह का यह होटल मौर्या अपने शानदार व्यंजनों के लिए जाना जाता है। इस बार भी यहां के बावर्ची ओबामा के लिए एक खास डिश बनाएंगे और उसका नाम ओबामा पर होगा। दरअसल राष्ट्रपति ने खुद ही इसकी इच्छा जाहिर की है क्योंकि इसके पहले बिल क्लिंटन के नाम पर ऐसा डिश बन चुका है।

वहीं ओबामा ने मुंबई में ठहरनें के लिये ताज होटल को चुना है। उनके लिये इस होटल के खास कमरे ‘टाटा सुइट ‘ को चुना गया है और वहां इसके लिए जरुरी तैयारियां भी शुरु हो गई है। टाटा सुइट 5000 वर्गफुट में फैला हुआ है और इसके एक रात का किराया सात लाख रुपए है। इस कमरे में शयन कक्ष , ड़ाइनिंग हॉल, ड्राइंग रुम, के अलावा कई बाथरुम भी हैं। इसमें वाईफाई सहित तमाम तरह की सुविधाएं हैं। इसमें अपनी तरह की अदभुत कलाकृतियां भी हैं जिन्हें हमले के बाद फिर से तैयार किया गया है। यही नहीं इसकी खिड़की से अरब सागर और गेटवे ऑफ इंडिया भी दिखता है।

अगर किसी वजह से ओबामा टाटा सुइट में नहीं ठहर पाए तो वे राजपूत सुइट में ठहरेंगे। ’राजपूत’ सुइट भी उतना ही आलीशान है जितना की ’टाटा सुइट’। होटल ताज में 285 कमरे और 42 सुइट हैं जिनका एक रात का किराया 85,000 रुपए से सवा लाख रुपए तक है।

अब रोबोट होंगे और ज्यादा एडवांस...



वाशिंगटन: रोबोट के जरिए मानवों के काम को आसान बनाने के बाद वैज्ञानिक इन रोबोटों को और ज्यादा एडवांस करने की दिशा में काम कर रहे हैं। वैज्ञानिक एक ऐसे सॉफ्टवेयर का निर्माण कर रहे हैं जिसके माध्यम से स्वतंत्र रोबोटों को और ज्यादा आसानी और बिना गलतियों के मार्गदर्शित करने में सहायता मिलेगी।

एक अंतरराष्ट्रीय दल न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के मार्क विट्टी के नेतृत्व में एक ऐसी प्रणाली पर काम कर रहा है जिससे स्वतंत्र रोबोट मैपिंग और स्कैनिंग में बहुत शीघ्रता से अपने काम का अंदाजा लगा लेंगे और इससे समुद्री परिवहन संबंधित गलतियों की संभावना बहुत कम हो जाएगी।

वैज्ञानिकों के अनुसार यह सॉफ्टवेयर बड़े नक्शे को कई छोटे-छोटे भागों में बांट देता है और फिर इस बात की जाँच करता है कि स्कैनिंग और मैपिंग के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है। इसके बाद यह रोबोट को उसके रास्ते के पुन आकलन की इजाजत देता है ताकि गलतियों को दूर किया जा सके। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक का सबसे ज्यादा लाभ उस स्थिति में ज्यादा होगा जब बहुत सारे रोबोट एक साथ काम करेंगे।

एनिस्टन को सुंदर काया सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान


लंदन: सुंदर काया को लेकर कराए गए नए सर्वेक्षण में स्वप्न सुंदरी मर्लिन मुनरो, चार्ले कोले और हैली बेरी को पीछे छोड़ते हुए हॉलीवुड सुंदरी जेनिफर एनिस्टन ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

कांटैक्ट म्यूजिक की रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर को बड़ी संख्या में वोट मिले। मर्ले एंड मी फिल्म में काम करने वाली एनिस्टन को 35 से 50 साल के लोगों ने सबसे ज्यादा वोट दिया। इस बीच कई विशेषज्ञों ने इस उपलब्धि के लिए उनके शानदार नैन नक्श और शरीर की उचित देखरेख को श्रेय दिया|

शीर्ष 10 हालीवुड सुंदरियों में केट विन्सलेट, कैमरन डियाज, सोफिया लारेन, राचेल मैकएडम्स और एलीजाबेथ टेलर शामिल हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York