Showing posts with label Hotel ITC Maurya. Show all posts
Showing posts with label Hotel ITC Maurya. Show all posts

Tuesday, March 29, 2011

भारत का सबसे महंगा होटल दिल्ली में


भारत में एक से बढ़कर एक होटल हैं कुछ पुराने तो कुछ नए लेकिन अब इनमें सबसे महंगे होटल का भी नाम जुड़ गया है जिसका नाम है लीला पैलेस कैंपिंस्की।

राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में स्थित इस होटल को बनवाया है लीला ग्रुप ने। इसे एक महल का रुप दिया गया है। इसका म्यूल नामी गिरामी कलाकर सतीश गुजराल ने बनाया है उन्होंने वहां एक हजार पीतल के कमल बनाए हैं जिन पर 22 कैरट सोने का पानी चढ़ाया गया है। भारत के कई नामी कलाकारों ने इस होटल के लिए काम किया है इसलिए इस होटल को आधुनिक कला का अनूठा उदाहरण माना जा सकता है।

लीला होटल समूह के प्रवर्तक कैप्टन नायरन ने इस होटल के निर्माण पर 1700 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 200 कमरे और सुइट हैं। कमरों और कुल लागत की दृष्टि से यह भारत का सबसे महंगा होटल है क्योंकि इसके एक कमरे पर निर्माण लागत 6.53 करोड़ आई है।

इस होटल के साधारण कमरे में ठहरने का एक रात का किराया कम से कम 20,000 रुपए है जो दिल्ली के ओबरॉय और आईटीसी मौर्य के साधारण कमरों से भी कहीं ज्यादा है। इस होटल के निर्माण पर जो लोन लिया गया है उसका सालाना ब्याज 125 करोड़ रुपए होगा। यह एक बहुत बडी रकम है और इसे पूरा करना आसान नहीं है।

Tuesday, October 26, 2010

ओबामा के लिये मौर्या, ताज में विशेष तैयारियां

राष्ट्रपति ओबामा भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पसंदीदा होटल मौर्या में ठहरेंगे। ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ इस होटल के प्रेसीडेंशियल सुइट में रुकेंगे। इस सुइट में डाइनिंग रुम के अलावा सोना स्टीम बाथ की भी व्यवस्था है। आईटीसी समूह का यह होटल मौर्या अपने शानदार व्यंजनों के लिए जाना जाता है। इस बार भी यहां के बावर्ची ओबामा के लिए एक खास डिश बनाएंगे और उसका नाम ओबामा पर होगा। दरअसल राष्ट्रपति ने खुद ही इसकी इच्छा जाहिर की है क्योंकि इसके पहले बिल क्लिंटन के नाम पर ऐसा डिश बन चुका है।

वहीं ओबामा ने मुंबई में ठहरनें के लिये ताज होटल को चुना है। उनके लिये इस होटल के खास कमरे ‘टाटा सुइट ‘ को चुना गया है और वहां इसके लिए जरुरी तैयारियां भी शुरु हो गई है। टाटा सुइट 5000 वर्गफुट में फैला हुआ है और इसके एक रात का किराया सात लाख रुपए है। इस कमरे में शयन कक्ष , ड़ाइनिंग हॉल, ड्राइंग रुम, के अलावा कई बाथरुम भी हैं। इसमें वाईफाई सहित तमाम तरह की सुविधाएं हैं। इसमें अपनी तरह की अदभुत कलाकृतियां भी हैं जिन्हें हमले के बाद फिर से तैयार किया गया है। यही नहीं इसकी खिड़की से अरब सागर और गेटवे ऑफ इंडिया भी दिखता है।

अगर किसी वजह से ओबामा टाटा सुइट में नहीं ठहर पाए तो वे राजपूत सुइट में ठहरेंगे। ’राजपूत’ सुइट भी उतना ही आलीशान है जितना की ’टाटा सुइट’। होटल ताज में 285 कमरे और 42 सुइट हैं जिनका एक रात का किराया 85,000 रुपए से सवा लाख रुपए तक है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York