Showing posts with label 29-03-2011 "Newsline National News". Show all posts
Showing posts with label 29-03-2011 "Newsline National News". Show all posts

Tuesday, March 29, 2011

भारत का सबसे महंगा होटल दिल्ली में


भारत में एक से बढ़कर एक होटल हैं कुछ पुराने तो कुछ नए लेकिन अब इनमें सबसे महंगे होटल का भी नाम जुड़ गया है जिसका नाम है लीला पैलेस कैंपिंस्की।

राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में स्थित इस होटल को बनवाया है लीला ग्रुप ने। इसे एक महल का रुप दिया गया है। इसका म्यूल नामी गिरामी कलाकर सतीश गुजराल ने बनाया है उन्होंने वहां एक हजार पीतल के कमल बनाए हैं जिन पर 22 कैरट सोने का पानी चढ़ाया गया है। भारत के कई नामी कलाकारों ने इस होटल के लिए काम किया है इसलिए इस होटल को आधुनिक कला का अनूठा उदाहरण माना जा सकता है।

लीला होटल समूह के प्रवर्तक कैप्टन नायरन ने इस होटल के निर्माण पर 1700 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 200 कमरे और सुइट हैं। कमरों और कुल लागत की दृष्टि से यह भारत का सबसे महंगा होटल है क्योंकि इसके एक कमरे पर निर्माण लागत 6.53 करोड़ आई है।

इस होटल के साधारण कमरे में ठहरने का एक रात का किराया कम से कम 20,000 रुपए है जो दिल्ली के ओबरॉय और आईटीसी मौर्य के साधारण कमरों से भी कहीं ज्यादा है। इस होटल के निर्माण पर जो लोन लिया गया है उसका सालाना ब्याज 125 करोड़ रुपए होगा। यह एक बहुत बडी रकम है और इसे पूरा करना आसान नहीं है।

विलियम-केट के सम्मान में टिकट जारी


लंदन: ब्रिटेन के रॉयल मेल ने प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी से एक महीने पहले उन दोनों के सम्मान में टिकट जारी करने का फैसला किया है। इससे पहले ऐसे ही दो टिकट 1981 में चार्ल्स और डायना की शादी के समय उनके सम्मान में जारी किए गए थे।

शाही युगल के सम्मान में जारी होने वाले टिकट दो तरह के होंगे जिन पर यह जोड़ी आलिंगनबद्ध दिखाई देगी। इसके लिए फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो द्वारा खींची गई तस्वीर का इस्तेमाल किया जाएगा।

ब्रिटिश राजसिंहासन के दूसरे नंबर के दावेदार विलियम इससे पहले दो बार डाक टिकटों पर दिख चुके हैं। पहली बार महारानी के 100वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में तथा दूसरी बार खुद विलियम के 21वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में डाक टिकट पर उनकी तस्वीर छपी थी।

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को दोनों वेस्टमिनिस्टर एबी में परिणय सूत्र में बंधने वाले प्रिंस विलियम (28) और केट (29) ने अक्तूबर में सगाई की थी।

गायब हुए हवाई अड्डे के 30 सुरक्षा पास



मुंबई: छत्रपति शिवाजी टर्मिनल हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए दिये जाने वाले 30 सुरक्षा पास पिछले दो माह से गायब हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य किरन पावस्कर ने परिषद को इस बात से अवगत कराते हुए कहा कि यदि यह पास आतंकवादियों के हाथ में पड़ जाए तो हवाई अड्डे की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने पुलिस उपायुक्त सत्यनारायण को भी इस मामले में सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पास पुलिस विभाग से चरित्र प्रमाण पत्र मिलने के बाद हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए दिया जाता है।

विधान परिषद के अध्यक्ष शिवाजीराव देशमुख ने इसे एक गंभीर मामला मानते हुए पावस्कर को इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को लिखित आवेदन करने के लिए कहा है साथ ही इसकी एक प्रति उन्हें भी देने के लिए कहा जिससे वह भी इस संबंध में मंत्री से बात कर सकें।

नशे की लत में ना फंसे युवा:अभिषेक


मुंबई: इन दिनों अपना रजत जयंती समारोह मना रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए कहा है। दरअसल रविवार को समारोह के तहत अभिषेक ने मादक पदार्थो के सेवन के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के बाद अभिषेक ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के युवाओं के लिए शुरू किए गए इस अभियान के सम्बंध में बताया। उन्होंने कहा कि ब्यूरो लोगों को जागरूक करने की दिशा में अच्छा काम कर रहा है। इतना ही नहीं अभिषेक की आने वाली फिल्म दम मारो दम भी यही बताती है कि युवा किस तरह से नशे की लत में फंस जाते हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York