Showing posts with label KBC-4. Show all posts
Showing posts with label KBC-4. Show all posts

Tuesday, October 26, 2010

मौज-मस्ती से भरपूर होगा, केबीसी का दिवाली हफ्ता

दिवाली के रंग में रंगने के लिए तैयार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। केबीसी का ‘दिवाली हफ्ता’ मौज-मस्ती से सरोबार रहने वाला है।
अमिताभ बच्चन ने इस बारे में अपने ब्लॉग पर लिखा है कि केबीसी अब दिवाली सीजन की मस्ती में रंगने वाला है। पूरा सप्ताह मौज-मस्ती को समर्पित रहेगा इसके लिए गेम प्लान में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। कार्यक्रम की सेटिंग वैसी ही रहेगी, लेकिन खेलने का तरीका बदलेगा, जिसके बारे में आशा है कि वह और भी उत्साहजनक होगा।

कार्यक्रम के इन स्पेशल एपिसोड्स के बारे में उन्होंने लिखा है कि इस दौरान केबीसी में मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों से देश की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल होंगी। ये हस्तियाँ वंचित, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए साथ आएँगी।


Sunday, October 10, 2010

केबीसी ने शुरू होने से पहले छूआ करोड़ो का आँकड़ा


अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शुरू हो रहे गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के चौथे सीजन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो शो शुरू होने के पहले ही इसे प्रसारित करने वाले चैनल सोनी ने विज्ञापन से करोड़ों कमा लिए हैं।

त्यौहारी सीजन आते ही मनोरंजन टेलीविजन चैनलों के बीच मारामारी शुरू हो गई है। आगामी सोमवार से टेलीविजन पर सदी के सबसे बड़े सितारे कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन छोटे परदे पर उतर रहे हैं। अमिताभ का भारतीय जनता के दिलो दिमाग पर कितना गहरा असर है, इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि इसे प्रसारित करने जा रहे चैनल सोनी ने शो के सारे एपीसोड के विज्ञापनों की बुकिंग अभी से फुल कर ली है। केबीसी के दौरान दस सेकेंड के एक विज्ञापन को एक बार दिखाने की न्यूनतम कीमत चार लाख रुपए रखी गई है। यही नहीं कौन बनेगा करोड़पति को इस साल कैडबरी इंडिया प्रस्तुत करने जा रही है, जिसके लिए कंपनी ने चैनल को 12 करोड़ रुपए की मोटी रकम अदा की है। अमिताभ कैडबरी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, लेकिन इससे ज्यादा रकम शो के टेलीकॉम पार्टनर आइडिया ने अदा की है, करीब 18 करोड़ रुपए, जिसके ब्रांड एंबेसडर उनके बेटे अभिषेक बच्चन हैं।

इसके बदले इन दोनों कंपनियों को हर शो के दौरान 90 सेकेंड की अवधि अपने विज्ञापन दिखाने के लिए दी जा रही है। इसके अलावा शो के छह एसोसिएट स्पांसर भी तय हो चुके हैं। फुटकर विज्ञापनों की कीमत जोड़कर इस शो के शुरू होने से पहले ही चैनल की कमाई सौ करोड़ का आँकड़ा छू चुकी है|

Thursday, September 30, 2010

केबीसी की इनामी राशि अब पाँच करोड़


सोनी चैनल पर प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो "कौन बनेगा करोड़पति-4" में समय के साथ कुछ बदलाव किये गये है।
केबीसी-4 को लांच करते हुए दो करो़ड़ की इनामी राशि रखी गई थी, जिसे बढ़ाकर अब पाँच करोड़ कर दिया है। अब केबीसी-4 में शामिल होने वाले प्रतिभागी को 60 मिनट में पाँच करो़ड़ जीतने का मौका मिलेगा। लेकिन इस बार इनामी राशि के साथ-साथ कॉन्सेप्ट में भी थो़ड़ा बदलाव किया गया है। अब इसे ज्यादा तेज, तीखा बनाया गया है। सवाल का जवाब देने के लिए समय की कमी के साथ ही लाइफलाइन में और एक लाइन जोड़ी गई है।

केबीसी-4 के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि 5 करोड़ रुपये ऐसी राशि है, जिससे किसी की भी कुछ पुश्तें आराम से बैठकर खा सकती हैं, लेकिन ये रकम जीतना इतना आसान नहीं है।





ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York