Showing posts with label Yoga. Show all posts
Showing posts with label Yoga. Show all posts

Monday, March 7, 2011

अमेरिकी सेना ने ’योग’ को बनाया ट्रेनिंग का हिस्‍सा


वाशिंगटन : जहां एक ओर बाबा रामदेव ने अपने योग से दुनिया भर के लोगों को लाभ पहुंचाया है। बाबा के इस योग से दुनिया के लोगों को घातक बीमारियों से भी निजात दिलाई है और लोगों को अपनी ज़िंदगी को तनाव से मुक्त रखने का सरल उपाय मिल चुका है। अब, अमेरिका ने युद्ध के मोर्चे पर डटने वाले सैनिकों को चुस्‍त-दुरुस्‍त रखने के लिए योग को बाकायदा सैनिकों के ट्रेनिंग कोर्स का हिस्‍सा बनाया है। अपने योग से दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुके बाबा रामदेव का लोहा अमेरिकी सेना ने भी मान लिया है।

अमेरिकी सेना ने पहली बार सैनिकों की शारीरिक फिटनेस के लिए योग को अपने ट्रेनिंग में शामिल किया है। पिछले 30 सालों में पहली बार फिटनेस प्रोग्राम में शामिल 'कॉम्बेट रेडीनेस टेस्ट' के अंतर्गत इस बदलाव को लाया गया है। इसे चरणबद्ध तरीके से लगातार मजबूती से अमल में लाए जाने की योजना है।

अमेरिकी सेना की ट्रेनिंग से जुड़े अफसर, उप कमांडिंग जनरल मार्क हर्टलिंग ने बताया कि सैनिकों को काफी कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान उन्‍हें कई बार गंभीर चोट भी लग जाती है। योग के जरिए उन्‍हें तनाव से मुक्ति मिल सकेगी और चोट आदि का खतरा भी कम होगा।

मार्क ने कहा 'पिछले 30 सालों से हम पुश-अप्स, सिट-अप्स आदि ट्रेनिंग देते आ रहे हैं पर इनमें से कुछ भी सैनिकों को लड़ाई के समय काम में नहीं आता है। इस कमी को पूरा करने के लिए फिटनेस प्रोग्राम में शटल दौड़ और लंबी कूद को भी शामिल किया गया है'।

Tuesday, February 1, 2011

नर्मदा ने योग से बनाई जीरो फिगर



एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में दस्तक देने वाली नर्मदा आहूजा ने योग के जरिए अपना फिगर साइज़ जीरो बना लिया है।

फिल्म साइन करने के बाद से ही नर्मदा ने अपने फिगर को मैंटेन करने की कवायद शुरू कर दी थी और योग के जरिये उन्हें इसमें सफलता भी मिल गई है। इसके लिए उनके पर्सनल फिटनेस ट्रेनर उनकी खानपान की आदतों पर भी लगातार नजर रखते हैं और उन्हें हेल्दी फ़ूड खाने की सलाह देते हैं।

गोविंदा की बेटी नर्मदा का कहना है कि मेरे पिता ने मुझे सिर्फ यही कहा था कि जो भी करो उसमें अपना सौ प्रतिशत दो और मैंने वही किया। जल्द ही नर्मदा की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है जिसे लेकर नर्मदा काफी खुश हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York