Showing posts with label 22-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 22-10-2010. Show all posts

Friday, October 22, 2010

मथुरा में पंचायत चुनाव में हंगामा, ग़ुस्साए लोगों का प्रदर्शन


आज मथुरा में हुए ज़िला पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान, मतदान बूथों पर कर्मचारी आराम करते नज़र आए। हुआ यूं कि मथुरा के ओरंगाबाद के 6 बूथो पर लोगो ने जमकर हंगामा किया। इन लोगो को ख़बर मिली थी कि इलाक़े के एक प्रत्याशी ने चुनावकर्मियों को पैसे देकर ख़रीद लिया है, जिसके बाद लोगों ने दोबारा चुनाव करवाने की मांग की। इतना ही नहीं ग़ुस्साए लोगों ने बूथों के बाहर सड़क को जाम करके नारेबाज़ी शुरू कर दी। पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर काफ़ी मश्क़्क़त के बाद जाम को खुलवाया औऱ लोगो से अपील की गई कि जिसे भी मतदान केंद्रों से शिकायत है, वे चुनाव आयोग को ख़त लिखें। इसके बाद भी महिलाएं नहीं मानीं और लाठी डंडे लेकर घंटों हंगामा करती रही। जिससे बूथों को एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

'सेक्स डॉट कॉम' बना सबसे महंगा डोमेन

This summary is not available. Please click here to view the post.

पेशावर में बम धमाका, 10 की मौत, 20 घायल


पेशावर में खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में हुए बम धमाके के कारण 10 लोगों की मौत हो गई, और करीब 20 लोग घायल है। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बम धमाका उस वक्त हुआ जब लोग जुमे की नमाज पढ़ रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि बम में डेढ़ किलो विस्फोटक इस्तेमाल किए गए थे और ये बम मस्जिद के मुख्य आहाते में रखा था। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति का कहना है कि बम को पुराने कपड़ों की पोटली में छिपाकर रखा गया था।

पंजाब पुलिस और कलर्स चैनल को नोटिस,खली को निकालो बाहर


बिग बॉस के आलीशान घर में ऐश कर रहे दिलीप सिंह राणा भी अब बड़ी मुसीबत में पड़ सकते है। दिल्ली के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा को पंजाब पुलिस की नौकरी से महीनों से छुट्टियां लेने के चलते कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि खली शायद भूल गए हैं कि वो पंजाब पुलिस में नौकरी भी करते हैं। उनके मुताबिक खली ने अपनी नौकरी से अमेरिका में इलाज कराने का हवाला देकर छुट्टियां ली थी। पंजाब आर्म्ड पुलिस की सातवीं बटालियन में सब इंस्पैक्टर के पद पर कार्यरत खली पिछले एक साल से ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं। उन्हें जितनी भी छुट्टियां स्वीकृत की जा सकती थी प्रदान करने के बाद लगातार एक साल से अनुपस्थित माना जा रहा है। दिल्ली के सामाजिक कार्यकरता अभिषेक कादयान का कहना है कि अब खली या तो अपनी सरकारी नौकरी कर सकते हैं या फिर रियलटी टीवी शो और पहलवानी करके पैसा बटोर सकते हैं।

अभिषेक ने खली के छुट्टियों पर रहने की वजह से पंजाब पुलिस और टीवी चैनल कलर्स को नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि बिग बॉस-4 में प्रतियोगी खली इस समय शो से रोजाना चार लाख रुपए कमा रहे हैं। अभिषेक का कहना है कि खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइटिंग में हिस्सा लेकर और फिल्में में काम करके बहुत पैसा कमाया है। छुट्टियों के नियमों का फायदा उठाकर वो नौकरी से नदारद रहे और पैसा कमाते रहे। ऐसा करके उन्होंने छुट्टियों का गलत इस्तेमाल किया हैं। यही नहीं उन्होंने पंजाब पुलिस एक्ट 2007 की धारा 48 का खुला उल्लंघन किया है। इस कानून के अनुसार धारा 48 साफ कहती है कि पंजाब पुलिस का कोई भी अधिकारी कोई अन्य ऑफिस ऑफ प्राफिट में काम नहीं कर सकता और न ही ऐसा कोई कारोबार कर सकता है जिससे की आमदनी हो।

छुट्टियां खत्म हो जाने के बाद खली मेडिकल लीव्स लेते रहे और उनके अधिकारी भी उन्हें राजी खुशी यह छुट्टियां देते रहे। अभिषेक कहते हैं कि खली को अब तक नौकरी से निकाल दिया जाना चाहिए था लेकिन पंजाब पुलिस के अधिकारी अपने लाडले इंस्पैक्टर को मुंह पर चढ़ाए जा रहे हैं।

फैसले में ‘रखैल’ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति



नई दिल्ली: प्रख्यात वकील और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल इंदिरा जयसिंह ने लिव-इन रिश्तों में रह रही महिलाओं के गुजारे के अधिकार के बारे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले में ‘रखैल’ शब्द के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई।

उच्चतम न्यायालय में गुस्से में नजर आ रहीं जयसिंह ने न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू और टीएस ठाकुर की सदस्यता वाली पीठ से कहा कि फैसले में इस्तेमाल किया गया शब्द बेहद आपत्तिजनक है और इसे हटाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत का सुप्रीम कोर्ट 21वीं सदी में किसी महिला के लिए ‘रखैल’ शब्द का इस्तेमाल आखिर कैसे कर सकता है? क्या कोई महिला यह कह सकती है कि उसने एक पुरुष को रखा है? जयसिंह ने इस बात आश्चर्य जताया कि देश का उच्चतम न्यायालय किसी महिला के खिलाफ ऐसी टिप्पणी कैसे कर सकता है।

एएसजी का रुख देखकर पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति काटजू ने उनसे कहा कि वह न्यायालय के सामने खुद को मुकदमे तक ही सीमित रखें। न्यायमूर्ति ठाकुर ने दखल देते हुए जयसिंह से पूछा कि क्या ‘कीप’ के बदले ‘कॉंकबाइन’ शब्द का इस्तेमाल ज्यादा उचित रहेगा? इस पर, एएसजी ने कहा कि उनकी आपत्ति मुख्यत: पीठ की ओर से कल सुनाए गए फैसले में ‘कीप’ अर्थात ‘रखैल’ शब्द के इस्तेमाल पर है।

गौरतलब है कि इंदिरा जयसिंह घरेलू हिंसा से महिला का संरक्षण कानून का मसौदा तैयार करने में भी शामिल रही हैं। एक अहम फैसले में गुरुवार को उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि लिव-इन रिश्तों में रह रही कोई महिला गुजारा भत्ते की हकदार उस वक्त तक नहीं है, जब तक वह कुछ निश्चित मानदंड पूरे नहीं करती। न्यायालय ने यह भी कहा था कि महज कुछ सप्ताहांत साथ गुजार लेने या एक रात गुजार लेने से यह एक घरेलू रिश्ता नहीं हो जाता।

चंकी पांडे थे जहाज के कप्तान


इमैजिन पर शुरू होने जा रहे शो में अभिनेता चंकी पांडे ने बताया कि पिछले जन्म में वो एक जहाज के कप्तान थे। इतना ही नहीं उनका कहना था कि उनका नाम डेनियल था और वे अपनी जीवन साथी रेबेका के साथ लिस्बन में रहते थे। उनका जहाज लिस्बन से गोआ स्वर्ण मुद्राएँ लेकर निकला था।

डॉ. तृप्ति जैन ने जब चंकी को पिछली जिंदगी के सफर का अनुभव कराया तो वे पहुँच गए सन् 1800 के आसपास और पिछली जिंदगी के कई राज खुलकर सामने आए। इस बारे में चंकी कहते हैं ‘इस राज ने मुझे स्तब्ध करने के साथ-साथ राहत भी पहुँचाई है। अब मैं शांति महसूस कर रहा हूँ और एक सकारात्मक बदलाव के लिए आशन्वित हूँ।‘ पिछले सीजन की सफलता के बाद एक बार फिर इस लोकप्रिय शो को शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम ‘राज पिछले जन्म का’ का दूसरा भाग 23 अक्टूबर से इमैजिन पर शुरू होने जा रहा है। जिसमें इस बार कई सैलिब्रिटीज नजर आयेंगे।

स्विफ्ट के टक्कर की कार लायेगी टोयाटा


प्रसिद्ध जापानी कंपनी टोयोटा अब छोटी कारों को बाजार में उतारने की तैयारी में है। अपनी इनोवा और कोरोला कारों के लिए प्रसिद्ध जापानी कंपनी का इरादा इटियोस का एक माडल भारत में पेश करने का है।
इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार से आधी होगी और यह भारत के साथ-साथ चीन और ब्राजील में भी बेची जाएगी।

टोयोटा के लिए भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो के प्राइस रेंज में कार बनाना संभव नहीं है और इसलिए वह स्विफ्ट के रेंज की कार बनाना चाहती है। टोयोटा भारतीयों की कम कीमतों की कारों के प्रति रुझान से वाकिफ है और इसलिए वह ऐसी ही कार लाना चाहती है।

इटियोस इंजीनियरिंग के लिहाज से एक दमदार कार है और इसलिए टोयोटा इसे उतारना चाहती है। इसकी कीमत कम रखने के लिए वह इसके पार्ट्स भारत में ही बनवाना चाहती है। उसका इरादा 70 प्रतिशत पुर्जे भारत से ही लेने का है। कंपनी यह कार भारतीय बाजार में 2012 में उतार देगी। कंपनी इटियोस का सीडान माडल भी भारत में बेचेगी।

सारा जीन अंडरवुड के न्यूड़ योगा वीडियो से हिंदू समाज नाराज़


लंदन में अश्लीलता के लिए जानी जाने वाली पत्रिका 'प्लेब्वाय' ने अपने ऑनलाइन एडिशन में एक नग्न मॉडल का वीडियो जारी किया है, जिससे यहां का हिंदू समाज नाराज है। विश्व हिंदू सोसायटी का कहना है कि हिंदू समाज योग को पवित्र मानता है और उसका इस तरह प्रदर्शन आपत्तिजनक है।

पत्रिका ने हाल ही में अपने ऑनलाइन एडिशन में योग करती मॉडल सारा जीन अंडरवुड का वीडियो जारी किया है। इसमें अंडरवुड पूरी तरह नग्न अवस्था में चटाई पर योग के विभिन्न आसन कर रही हैं। यह वीडियो इरोटिक न्यूड योगा जैसे अपने तीन नए वीडियो लोकप्रिय बनाने के लिए जारी किया है। इस वीडियो के जारी होते ही यहां के हिंदू समुदाय में नाराजगी फैल गई।

विश्व हिंदू सोसायटी के अध्यक्ष राजन जैद ने कहा कि यह सालों पुरानी योग शैली का अपमान है। उन्होंने कहा कि योग हिंदू दर्शन का आधार है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को नियंत्रित करने की गंभीर कला है लेकिन इस कला का अश्लील प्रदर्शन गलत है। उन्होंने वीडियो क्लिपिंग्स तत्काल हटाई जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पास हिंदू समाज से जुड़े कई व्यक्तियों ने संपर्क किया है, जो इससे काफी नाराज हैं।

बिग बॉस' को शूटिंग रोकने का नोटिस, निर्माता कोर्ट की शरण में


मुंबई: शुरु से ही विवादों में घिरे रियलिटी शो बिग बॉस 4 की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। इस बार लोनावाला म्‍यूनिसिपल काउंसिल ने शो की निर्माता कंपनी वायकॉम 18 को शो की शूटिंग तत्‍काल बंद करने को कहा है। इस पर वायकॉम 18 ने बंबई हाई कोर्ट में अर्जी दी है जिसपर आज सुनवाई होनी है।

शो की शूटिंग लोनावाला के एक भव्‍य बंगले में हो रही है। काउंसिल का कहना है कि नियम तोड़ते हुए और प्रशासन की इजाजत के बिना बंगले में कई फेरबदल किए गए हैं। प्रशासन ने इसे ही आधार बनाते हुए शो की शूटिंग रोकने के लिए कहा है।

अब काउंसिल के नोटिस ने शो निर्माताओं के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। काउंसिल का कहना है कि शो के निर्माताओं ने शूटिंग के लिए दो एकड़ में फैले स्‍टूडियो के निर्माण के लिए इजाजत नहीं ली थी और शो का प्रसारण तीन अक्‍टूबर से शुरू कर दिया। काउंसिल के सीईओ योगेश गोडसे ने कहा, जब हमारे कर्मचारी शो के निर्माताओं को नोटिस देने गए तो उन्‍होंने इसे स्‍वीकार नहीं किया इसलिये कर्मचारियों ने स्‍टूडियो की दीवार पर नोटिस चिपका दिया।

दूसरी ओर वायकॉम 18 के मुताबिक यदि काउंसिल को लगता है कि शो की शूटिंग गैर कानूनी तरीके से हो रही है तो उसे शूटिंग रोकने के लिए कहने से पहले पर्याप्‍त समय देना चाहिए। कंपनी ने हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि काउंसिल बेवजह इस शो को रुकवाना चाहती है। इस शो की प्रसारणकर्ता कंपनी नोटिस मिलने पर हाईकोर्ट पहुंची है जहां आज इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

उधर पाकिस्‍तानी कलाकारों वीना मलिक और बेगम नवाजिश अली को बिग बॉस के सीजन 4 में शामिल करने पर शिव सेना और महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना पहले से ही इसका भारी विरोध कर रहे हैं। इस विवादित शो के होस्ट सलमान खान है।

इंफोसिस देगी हजारों कर्मचारियों को प्रमोशन


आईटी कंपनी इंफोसिस टेक्नोलॉजीज इस महीने न केवल अपने हजारों कर्मचारियों को प्रमोशन देगी बल्कि उनकी सैलरी भी बढ़ाएगी। इंफोसिस कंपनी भारत की दूसरे नंबर की आईटी कंपनी है। पिछले दिनों इंफोसिस के हजारों कर्मचारी नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनियों में चले गए।

पिछले कुछ समय से आईटी कंपनियों में नौकरियों की बहार है जिसकी वजह से युवा तथा अनुभवी इंजीनियरों की मांग बढ़ती जा रही है। पिछली तिमाही में कंपनी के 17 प्रतिशत कर्मचारी नौकरियां छोड़कर चले गए, जिससे कंपनी के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। बचे हुए कर्मचारियों को रोकने तथा उत्पादकता बढ़ाने के लिए कंपनी ने प्रमोशन देने और वेतन बढ़ाने का फैसला किया।

कंपनी कम से कम 12,000 कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएगी और इससे कहीं ज्यादा की सैलरी बढ़ाएगी। कंपनी को पिछली तिमाही में आशा से ज्यादा लाभ हुआ था। कंपनी ने इस लाभ को और अधिक बढ़ाने के लिये ये कदम उठाया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York