Showing posts with label UP Government. Show all posts
Showing posts with label UP Government. Show all posts

Sunday, January 16, 2011

रेप केस की कहानी, शीलू की ज़ुबानी

लखनऊ : पूरे एक महीने के तक बांदा बलात्कार केस की शिकार पीड़ित लड़की शीलू शनिवार को जेल से बाहर आयी। और जब उसने अपनी आपबीती मीडिया को बताई तो वह रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। पीड़िता के मुताबिक बसपा के नरैनी विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर 12 दिसम्बर की रात उसका रेप किया था। और यही नहीं इस घटना के बाद उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई थी, जिसके बाद वो जान बचाकर भागने की कोशिश कर रही थी तभी उस पर मोबाइल और पांच हजार रुपये की चोरी का फर्जी मुकदमा दायर कर 15 दिसंबर को उसे जेल भिजवा दिया गया।

पीड़िता पर ज़ुल्मो सितम के दास्तां यहीं ख़त्म नहीं हुई, जब वो जेल पहुंची तो वहां पुलिस वालों ने भी उसकी नहीं विधायक की बात सुनी। शीलू ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस वाले उसको जेल में पिटते थे। यहां तक कि बिधायक के भाई के सामने पुलिस ने मुझे मारा और धमकी दी। पीड़िता ने विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी को तत्काल फांसी पर लटकाने की गुजांरिश की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बांदा बलात्कार कांड में बहुजन समाज पार्टी विधायक के घर चोरी के झूठे आरोप में जेल में बंद लड़की को करीब एक महीने बाद शनिवार रात जेल से रिहा कर दिया गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद हरकत में आई राज्य सरकार ने लड़की की जेल से तत्काल रिहाई के आदेश दिए। इससे पहले कल मुख्यमंत्री मायावती ने भी शीलू की रिहाई के लिये निर्देश जारी कर दिये थे।

Friday, October 22, 2010

मथुरा में पंचायत चुनाव में हंगामा, ग़ुस्साए लोगों का प्रदर्शन


आज मथुरा में हुए ज़िला पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान, मतदान बूथों पर कर्मचारी आराम करते नज़र आए। हुआ यूं कि मथुरा के ओरंगाबाद के 6 बूथो पर लोगो ने जमकर हंगामा किया। इन लोगो को ख़बर मिली थी कि इलाक़े के एक प्रत्याशी ने चुनावकर्मियों को पैसे देकर ख़रीद लिया है, जिसके बाद लोगों ने दोबारा चुनाव करवाने की मांग की। इतना ही नहीं ग़ुस्साए लोगों ने बूथों के बाहर सड़क को जाम करके नारेबाज़ी शुरू कर दी। पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर काफ़ी मश्क़्क़त के बाद जाम को खुलवाया औऱ लोगो से अपील की गई कि जिसे भी मतदान केंद्रों से शिकायत है, वे चुनाव आयोग को ख़त लिखें। इसके बाद भी महिलाएं नहीं मानीं और लाठी डंडे लेकर घंटों हंगामा करती रही। जिससे बूथों को एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

Saturday, September 25, 2010

वाह री यूपी सरकार,बाढ़ राहत के नाम पर 1500 रुपये

उत्तर प्रदेश में दलितों, गरीबों और पिछड़ों का दम भरने वाली मायावती सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के साथ ऐसा मज़ाक किया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जायेंगे। बाढ़ राहत राशी के नाम पर यूपी सरकार ने मात्र 1500 रुपये की राशी दी है।
मुज़फ्फरनगर के पुरकाज़ी कस्बे में बाढ़ की वजह से घर गंवा चुके लोगों को मुआवज़े के तौर पर 1500-1500 रुपये के चेक बांटे गए हैं। मुख्यमंत्री मायावती के मुज़फ्फरनगर को बाढ़ प्रभावित घोषित करने के बाद यहां के लोगों में राहत की एक उम्मीद बंधी थी, लेकिन वह उम्मीद उस वक्त टूट गई जब बाढ़ पीड़ितों को कायदे-कानूनों की दुहाई दे कर 1500 रुपये उनके हाथ मे थमा दिये गये। पीड़ितों का कहना है कि 1500 रुपये में लोग टैंट भी नहीं खरीद सकते, मकानों की मरम्मत तो दूर की बात है। उन्होने कहा कि सरकार के खज़ाने सिर्फ पार्क बनवाने के लिए खुलते हैं और जहां बात आम आदमी की होती है। उनके हाथों में भीख थमाई जा रही है। बाढ़ से जूझ रहे लोगों को सिर्फ दावों से गुज़ारा करना पड़ रहा है। पीड़ितों का कहना है कि यूपी सरकार बाढ़ का दर्द झेल रहे लोगों के साथ ऐसा मज़ाक क्यों कर रही है। जब यूपी के प्रमुख सचिव बिजनौर के बाढ़ पीड़ितों के बीच गए, तो उनसे भी यहां के ख़स्ता इंतज़ामों का हाल देखा नहीं गया। प्रमुख सचिव ने स्थानीय प्रशासन की जमकर खिंचाई की और मुख्य सचिव को बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा भी झेलना पड़ा।

Friday, September 17, 2010

अयोध्या मुद्दे पर फ़ैसला टालने की याचिका खारिज़

लखनऊ: अलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेन्च ने विवादित अयोध्या मुद्दे पर 24 सितंबर के फ़ैसले को रोकने वाली याचिका को खारिज़ कर दिया है। अयोध्या के विवादित जमीन के मालिकाना हक को लेकर हाई कोर्ट में चल रहे मुकदमें का फ़ैसला अब 24 सितंबर को ही होगा। वहीं हाई कोर्ट की लखनऊ बेन्च ने याची रमेश त्रिपाठी पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। अदालत में इस याचिका पर सुनवाई के लिये अयोध्या विवाद से जुड़े सभी पक्षों को आज तलब किया था। सभी पक्षो को सुनने के बाद अदालत ने फ़ैसले को रोकने वाली याचिका को खारिज़ कर दिया। हांलाकि निर्मोही अखाड़ा ने बातचीत के जरिये इस विवाद को सुलझाने की बात अदालत को कही थी। लेकिन सुन्नी वक्फ बोर्ड़ ने कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से ही इस मुद्दे को सुलझाने की बात कही। आज पूरी तरह साफ हो गया कि अब 24 सितंबर को ही इस विवादित मुद्दे पर अदालत का फ़ैसला आयेगा।





विवादित फ़ैसला टालने वाली याचिका पर सुनवाई आज

नई दिल्ली: अयोध्या मुद्दे पर 24 सितंबर को आने वाले फ़ैसलो को टालने को लेकर दायर तीन याचिकाओं पर सुनवाई आज होगी।
साठ साल से चल रहे अयोध्या विवाद के मुकदमे में अब फैसले की तारीख को लेकर ही जबरदस्त कानूनी जंग छिड़ गयी है। इस अदालती जंग को देख कर लगता है, अयोध्या विवाद को लेकर सियासत अभी खत्म होने वाली नहीं है। गुरूवार को मुकदमे की अहम पक्षकार बाबरी एक्शन कमेटी ने अदालत में कहा कि सुलह की कोई गुंजाईश नहीं है लिहाजा अदालत अपना फैसला सुनाए। उधर एक और पक्षकार हिंदू महासभा ने अदालत में यह मांग उठाई है कि मुकदमे में अभी आम राय बनाने की कोशिश की जाय और फैसला टाल दिया जाए। क्योंकि इससे संभावित गड़बड़ी के चलते देश में होने जा रहे कामनवेल्थ गेम्स पर असर पड़ सकता है। अदालत ने इसी पर आज सभी पक्षों को तलब किया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York