Showing posts with label 25-09-2010. Show all posts
Showing posts with label 25-09-2010. Show all posts

Saturday, September 25, 2010

मासूम लड़की को प्यार में मिला धोखा

अक्सर प्यार में आशिकों को धोखा खाते देखा है। लेकिन दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक मासूम लड़की को उसी के आशिक ने पैसों के लालच में धोखा दे दिया।
मामला दिल्ली के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मोती नगर का है। यहां के एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट से बीसीए कर रहे एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रैंड को अगवा कर फिरौती की मांग की है। उसकी लंदन में जाकर सेटल होने की चाहत ने उसे ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। उसने अपनी गर्लफ्रैंड को कब्जे में लेकर उसके परिवारवालों से 60 लाख रुपये की मांग की, और कहा की यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वह लड़की का एक एक हाथ काटकर घर भेज देगा। फिलहाल उसके अपहरण का मामला दर्ज किया जा चुका है और स्पेशल स्टाफ की टीम मामले की जांच कर रही है।


वाह री यूपी सरकार,बाढ़ राहत के नाम पर 1500 रुपये

उत्तर प्रदेश में दलितों, गरीबों और पिछड़ों का दम भरने वाली मायावती सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के साथ ऐसा मज़ाक किया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जायेंगे। बाढ़ राहत राशी के नाम पर यूपी सरकार ने मात्र 1500 रुपये की राशी दी है।
मुज़फ्फरनगर के पुरकाज़ी कस्बे में बाढ़ की वजह से घर गंवा चुके लोगों को मुआवज़े के तौर पर 1500-1500 रुपये के चेक बांटे गए हैं। मुख्यमंत्री मायावती के मुज़फ्फरनगर को बाढ़ प्रभावित घोषित करने के बाद यहां के लोगों में राहत की एक उम्मीद बंधी थी, लेकिन वह उम्मीद उस वक्त टूट गई जब बाढ़ पीड़ितों को कायदे-कानूनों की दुहाई दे कर 1500 रुपये उनके हाथ मे थमा दिये गये। पीड़ितों का कहना है कि 1500 रुपये में लोग टैंट भी नहीं खरीद सकते, मकानों की मरम्मत तो दूर की बात है। उन्होने कहा कि सरकार के खज़ाने सिर्फ पार्क बनवाने के लिए खुलते हैं और जहां बात आम आदमी की होती है। उनके हाथों में भीख थमाई जा रही है। बाढ़ से जूझ रहे लोगों को सिर्फ दावों से गुज़ारा करना पड़ रहा है। पीड़ितों का कहना है कि यूपी सरकार बाढ़ का दर्द झेल रहे लोगों के साथ ऐसा मज़ाक क्यों कर रही है। जब यूपी के प्रमुख सचिव बिजनौर के बाढ़ पीड़ितों के बीच गए, तो उनसे भी यहां के ख़स्ता इंतज़ामों का हाल देखा नहीं गया। प्रमुख सचिव ने स्थानीय प्रशासन की जमकर खिंचाई की और मुख्य सचिव को बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा भी झेलना पड़ा।

कॉमनवेल्थ के लिए 1600 ब्लूलाइन को बाय


कॉमनवेल्थ खेलों के लिए दिल्ली के सुधार में एक और कदम उठाया गया है। आने वाली 26 तारीख से सेंट्रल दिल्ली और कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े रास्तों पर चलने वाली 1600 ब्लूलाइन बसों को हटाकर उनकी जगह डीटीसी की लो फ्लोर बसों को चलाया जायेगा। लगभग 132 रूट्स पर ये बसें या तो नहीं चलेंगी या फिर इनके रूट छोटे कर दिए जाएंगे। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का कहना है कि इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी, क्योंकि उन्हें इन रास्तों पर डीटीसी बसों की पर्याप्त सुविधा मिल जाएगी। वहीं ब्लूलाइन बस ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई नोटिस नहीं दिया गया था, लेकिन वे इसमें पूरा सहयोग करेंगे, क्योंकि यह मामला देश की इज्जत से जुड़ा है।


जामा मस्जिद फायरिंग मामला: नॉर्वे के सर्वर का इस्तेमाल


जामा मस्जिद फायरिंग मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पीटीआई के मुताबिक, गृहमंत्री चिदंबरम ने बयान में कहा है कि इस ईमेल के लिए नॉर्वे के सर्वर का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा है कि इंडियन मुजाहिदीन के जिस मेल को मुंबई से भेजा गया था दरअसल उसका आईपी एड्रेस नार्वे का था। इस आईडी के मास्क्ड होने की बात तफ्तीश में पहले ही सामने आ चुकी थी, लेकिन अब तक यह नहीं मालूम हो पाया था कि जांच एजेंसियों को भटकाने के इरादे से जिस ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया था उसका होस्ट सर्वर किस देश में था। गृहमंत्री के मुताबिक इस ईमेल के लिए नॉर्वे के सर्वर का इस्तेमाल किया गया था।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York