Showing posts with label model. Show all posts
Showing posts with label model. Show all posts

Sunday, February 13, 2011

जल्द फिल्मों में वापसी करेंगी किम



अपने कामों को लेकर हमेशा खबरों में बनी रहने वाली रियलिटी स्टार किम कारदाशियां संगीत की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के बाद अब फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी। माना जा रहा था कि मॉडल से ऐक्ट्रेस और फिर सिंगर बनीं किम अब एक्टिंग से दूर हो जाएंगी। लेकिन किम ने पिछले दिनों यह कहा है कि अगर उन्हें जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है, तो उन्हें बेहद खुशी होगी। साथ ही उन्होंने यह बात भी साफ कर दी है कि जरूरी नहीं कि बांड सीरीज की फिल्मों से ही उनकी वापसी हो।

किम का कहना है कि उनके पास ऑफर की कोई कमी नहीं है, लेकिन वे किसी तरह की जल्दबाजी ना करते हुए एक सही ऑफर का इंतजार कर रही हैं। लगता है किम बॉन्ड गर्ल बनकर ही अपनी इस पारी का आगाज करना चाहती हैं।

अब किम का फिल्मों में काम करने की बात उनका पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं? गौरतलब है कि पहले भी चर्चा में बने रहने के लिए किम ने डब्ल्यू मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराया था। हालांकि इस बारे में किम का कहना था कि उनके शरीर को सिल्वर कलर से पेंट किया गया था। ऐसा उन्होंने हरियाली को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने के लिए किया था। इस फोटो शूट के जरिये अंग प्रदर्शन करने का उनका कोई इरादा नहीं था।

Friday, October 22, 2010

सारा जीन अंडरवुड के न्यूड़ योगा वीडियो से हिंदू समाज नाराज़


लंदन में अश्लीलता के लिए जानी जाने वाली पत्रिका 'प्लेब्वाय' ने अपने ऑनलाइन एडिशन में एक नग्न मॉडल का वीडियो जारी किया है, जिससे यहां का हिंदू समाज नाराज है। विश्व हिंदू सोसायटी का कहना है कि हिंदू समाज योग को पवित्र मानता है और उसका इस तरह प्रदर्शन आपत्तिजनक है।

पत्रिका ने हाल ही में अपने ऑनलाइन एडिशन में योग करती मॉडल सारा जीन अंडरवुड का वीडियो जारी किया है। इसमें अंडरवुड पूरी तरह नग्न अवस्था में चटाई पर योग के विभिन्न आसन कर रही हैं। यह वीडियो इरोटिक न्यूड योगा जैसे अपने तीन नए वीडियो लोकप्रिय बनाने के लिए जारी किया है। इस वीडियो के जारी होते ही यहां के हिंदू समुदाय में नाराजगी फैल गई।

विश्व हिंदू सोसायटी के अध्यक्ष राजन जैद ने कहा कि यह सालों पुरानी योग शैली का अपमान है। उन्होंने कहा कि योग हिंदू दर्शन का आधार है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को नियंत्रित करने की गंभीर कला है लेकिन इस कला का अश्लील प्रदर्शन गलत है। उन्होंने वीडियो क्लिपिंग्स तत्काल हटाई जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पास हिंदू समाज से जुड़े कई व्यक्तियों ने संपर्क किया है, जो इससे काफी नाराज हैं।

Monday, July 12, 2010

एक और माडल ने की खुदकुशी

मुंबई :
माडल विवेक बाबाजी की मौत की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई है कि महानगर में एक और माडल ने आत्महत्या कर ली है। 30 साल की नताशा पादबीदरी का शव रविवार को उनके वर्सोवा स्थित फ़्लैट में पंखे से लटकता मिला। हालांकि नताशा की गिनती मशहूर माडलों में नहीं थी, लेकिन उन्होनें कुछ साल पहले छोटे-मोटे धारावाहिकों में काम किया था।
पुलिस के मुताबिक नताशा के परिवार ने दो फ़्लैट ख़रीदे थे, एक में पूरा परिवार और दूसरे में नताशा अकेले रहती थी। रविवार दोपहर को जब काफ़ी देर तक फ़्लैट का दरवाज़ा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक नताशा डिप्रेशन का शिकार थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूज़लाईन ब्यूरो

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York