Showing posts with label Afghanistan. Show all posts
Showing posts with label Afghanistan. Show all posts

Monday, April 25, 2011

कंधार जेल से 500 आतंकी फ़रार


अफ़ग़ानिस्तान के शहर कंधार की एक जेल से 470 से अधिक तालिबान आतंकियों के भाग निकलने की ख़बर हैं। चरमपंथी विद्रोहियों ने बाहर से जेल तक एक सुरंग खोदी और अपने साथियों को छुड़ाकर निकल भागे। वहीं तालिबान ने कहा है कि उनके सौ से ज़्यादा कमांडर मुक्त करवा लिए गए हैं। जेल के अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि जो क़ैदी भाग निकले हैं उनमें से कई तालिबान चरमपंथी थे.

जेल के महानिदेशक ग़ुलाम दस्तगीर मयार के मुताबिक जेल के बाहर दक्षिणी हिस्से से जेल तक कई सौ मीटर लंबी एक सुरंग बनाई गई और रविवार की रात इससे 476 राजनीतिक क़ैदी भाग निकले। कंधार प्रांत के गवर्नर के कार्यालय ने कहा है कि जो लोग भागे थे उनमें से कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है हालांकि इनका विवरण नहीं दिया गया है।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि उन्होंने 320 लंबी (1050 फुट) लंबी सुरंग खोदी और इसमें उन्हें पाँच महीनों का समय लगा। जो जेल से निकले हैं उनमें से क़रीब सौ तालिबान कमांडर हैं और शेष विद्रोह में साथ दे रहे लड़ाके हैं। तालिबान प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, "जो जेल से निकले हैं उनमें से क़रीब सौ तालिबान कमांडर हैं और शेष विद्रोह में साथ दे रहे लड़ाके हैं।"

जेल से निकल भागे एक तालिबान लड़ाके का कहना है कि उसे 360 मीटर लंबी सुरंग से निकलने के लिए कोई आधे घंटे घुटनों के बल रेंगना पड़ा। पिछले तीन साल में जेल तोड़कर तालिबान के निकल भागने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जून, 2008 में एक आत्मघाती हमलावर ने कंधार जेल के दरवाज़े पर ख़ुद को उडा़ लिया था जिसके बाद 900 क़ैदी भाग निकलने में सफल हो गए थे।

Wednesday, February 16, 2011

पोर्टमैन बनी सबसे पसंदीदा पत्नी




लंदन: हॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ीदार को लेकर किए गए एक मतदान में खूबसूरत अभिनेत्री नताली पोर्टमैन पत्नी के रूप में पहले नंबर पर है, जबकि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी अपने भाई विलियम और अभिनेता राबर्ट पटिनसन को पछाड़ कर सबसे पसंदीदा पति बने।

‘माय ओके, वेडिंग’ मैग्जीन द्वारा करवाए गए मतदान में ‘ब्लैक स्वान’ के लिए मशहूर नताली ने मेगन फोक्स, पॉप गायिका चेर्ल कोल और कैट मिडल्टन को पछाड़ कर सबसे ज्यादा मत जीते और पत्नी के रूप में पहली पसंद का ताज पहना है। वहीं ‘रेहाब’ के लिए मशहूर एमी वाइनहाउस को सबसे कम मत मिले जबकि लिंडसे लोहान और गायिका ब्रिटनी स्पीयर क्रमश: दूसरे और तीसरे नबंर पर रहीं।

माय ओके, वेडिंग के प्रवक्ता ने कहा कि वो इन नतीजों से हैरान हैं। हैरी ने अफगानिस्तान में किए अपने कामों से खुद को दुनिया के सामने साबित किया और अब अपने भाई, पटिनसन सहित सभी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ कर पहले नंबर रहे। जबकि ‘टू एंड ए हॉफ मैन’ के लिए मशहूर अभिनेता चार्ली शीन को पति के रूप में सबसे कम पसंद किया गया।

Thursday, February 10, 2011

वाशिगटन: डेनियल ने स्वीकारे आतंक संबंधी आरोप


वाशिगटन : अमेरिकी नागरिक डेनियल पैट्रिक बायड उर्फ 'सैफुल्ला' ने अपने ऊपर लगाए गये आतंकवाद संबंधी आरोप स्वीकार कर लिए हैं। असिस्टेंट एटार्नी जनरल फार नेशनल सिक्युरिटी डेविड क्रिस ने जानकारी दी कि डेनियल पैट्रिक बायड ने कई सालों की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। इसके तहत वह युवा लोगों को समुद्र पार के देशों में हत्या और अपहरण के लिए नियुक्त करके उन्हें प्रशिक्षण देता था, ताकि हिंसक जिहाद का प्रचार-प्रसार किया जा सके।

ग़ौरतलब है कि डेनियल नाम का ये अमेरिकी नागरिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकवादी शिविरों में प्रशिक्षण ले चुका है। अभियोग पत्र के मुताबिक, बायड ने 1989 से 1992 के दौरान कई बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान की यात्रा की, जहा उसने आतंकी शिविरों में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। पत्र के मुताबिक, इस प्रशिक्षण के बाद उसने अफगानिस्तान में संघर्ष में भाग लिया। इसमें कहा गया है कि उसने कई साजिशें रचीं, जिनका उद्देश्य हिंसक जिहाद फैलाना था।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि साजिश के तहत, इसने खुद को हिंसक जिहाद के लिए तैयार किया और वह शहीद की तरह मारा जाना चाहता था। डेनियल को मई 2011 में सजा सुनाई जाएगी।

Tuesday, August 31, 2010

10 करोड रूपए की हेरोइन जब्त:नई दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने एक पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हेरोइन कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बेचने के लिए लाई गई थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद रमजान उर्फ जानी (43) पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। उसके दो साथी ज्योति शर्मा (45) और नरेश कुमार (26) हैं। दोनों भारतीय जम्मू के रहने वाले हैं। इन लोगों को कल निजामुद्दीन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। हेरोइन अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान और वहां से भारत लाकर अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजार में बेची जानी थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली आने वाले हजारों विदेशी मेहमानों के मद्देनजर यह हेरोइन लाई गई है। अधिकारी का कहना है कि उच्च गुणवत्ता वाली इस हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड रूपए आंकी गई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York