अभी तक के काफ़ी हंगामेदार रहे मॉनसून सत्र का आज आख़िरी दिन है। और आज राज्यसभा में टॉर्चर बिल को रखा जाना है। इस बिल के पास होने के बाद देश में ऐसे सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ भी कार्रवाई की जा सकेगी, जिन पर किसी से कोई जानकारी लेने के लिए प्रताड़ना देने या ज़बर्दस्ती करने का आरोप हो। इस विधेयक में ऐसा करने वाले सरकारी मुलाजिमों पर जुर्माना और दस साल तक जेल की सज़ा का प्रावधान है। यह क़ानून सरकार को इसलिए लाना पड़ा है, क्योंकि भारत ने अक्टूबर 1997 में संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये थे, जिसमें जुल्मो-सितम और हैवानियत के ज़रिए जुर्म क़बूल कराने वाले सरकारी कारिंदों को सज़ा दिलाने का इरादा ज़ाहिर किया गया है। गृहमंत्री पी चिदंबरम आज प्रिवेंशन ऑफ़ टॉर्चर बिल 2010 राज्यसभा में पेश करने वाले हैं। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित किया जा चुका है। अभी तक के काफ़ी हंगामेदार रहे मॉनसून सत्र में कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंक झोंक हुई। जहां महंगाई पर सरकार को विपक्ष ने जमकर घेरा, वहीं विपक्ष की चिंताओं को दूर कर सरकार ने परमाणु लायबिलिटी बिल को पास कराने में कामयाबी हासिल की।
Showing posts with label 31-08-2010. Show all posts
Showing posts with label 31-08-2010. Show all posts
Tuesday, August 31, 2010
मॉनसून सत्र का आख़िरी दिन आज
अभी तक के काफ़ी हंगामेदार रहे मॉनसून सत्र का आज आख़िरी दिन है। और आज राज्यसभा में टॉर्चर बिल को रखा जाना है। इस बिल के पास होने के बाद देश में ऐसे सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ भी कार्रवाई की जा सकेगी, जिन पर किसी से कोई जानकारी लेने के लिए प्रताड़ना देने या ज़बर्दस्ती करने का आरोप हो। इस विधेयक में ऐसा करने वाले सरकारी मुलाजिमों पर जुर्माना और दस साल तक जेल की सज़ा का प्रावधान है। यह क़ानून सरकार को इसलिए लाना पड़ा है, क्योंकि भारत ने अक्टूबर 1997 में संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये थे, जिसमें जुल्मो-सितम और हैवानियत के ज़रिए जुर्म क़बूल कराने वाले सरकारी कारिंदों को सज़ा दिलाने का इरादा ज़ाहिर किया गया है। गृहमंत्री पी चिदंबरम आज प्रिवेंशन ऑफ़ टॉर्चर बिल 2010 राज्यसभा में पेश करने वाले हैं। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित किया जा चुका है। अभी तक के काफ़ी हंगामेदार रहे मॉनसून सत्र में कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंक झोंक हुई। जहां महंगाई पर सरकार को विपक्ष ने जमकर घेरा, वहीं विपक्ष की चिंताओं को दूर कर सरकार ने परमाणु लायबिलिटी बिल को पास कराने में कामयाबी हासिल की।
10 करोड रूपए की हेरोइन जब्त:नई दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने एक पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हेरोइन कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बेचने के लिए लाई गई थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद रमजान उर्फ जानी (43) पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। उसके दो साथी ज्योति शर्मा (45) और नरेश कुमार (26) हैं। दोनों भारतीय जम्मू के रहने वाले हैं। इन लोगों को कल निजामुद्दीन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। हेरोइन अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान और वहां से भारत लाकर अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजार में बेची जानी थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली आने वाले हजारों विदेशी मेहमानों के मद्देनजर यह हेरोइन लाई गई है। अधिकारी का कहना है कि उच्च गुणवत्ता वाली इस हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड रूपए आंकी गई है।
आसिफ 'सीरियल मैच फिक्सर' :वीना मलिक
.jpg)
सट्टेबाज़ी के खेल में लिप्त पाये गये पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ को उनकी पूर्व प्रेमिका वीना मलिक ने 'सीरियल मैच फिक्सर' बताया है। उनका कहना है कि उनके पास ऐसे सबूत हैं जो कि मोहम्मद आसिफ और पाकिस्तानी टीम के कुछ और खिलाड़ियों का मैच फिक्सिंग में होना जाहिर करते हैं। पिछले साल के अंत में जब पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही थी, तब आसिफ अचानक 24 घंटे के नोटिस पर कुछ सट्टेबाजों से मिलने बैंकॉक गए। इतना ही नहीं मजीद ने एक दिन पहले ही बता दिया कि नो बॉलें किस ओवर में फेंकी जाएंगी। मजीद के दावे सही निकले। लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने वही किया जिसका दावा मजीद कर चुका था। वीना का आरोप है कि 18 साल के युवा गेंदबाज मोहम्मद आमेर को भी आसिफ ने बिगाड़ा है। आसिफ ने आमेर को ऑस्ट्रेलिया दौरे में फिक्सिंग करने के लिए उकसाया था। उनके मुताबिक आईपीएल वन के दौरान डोपिंग टेस्ट में फंसने के बाद भी आसिफ ने कुछ नामी लोगों को रिश्वत देकर खुद पर लगी पाबंदी को एक साल का करवाया था।
Subscribe to:
Posts (Atom)
