Showing posts with label 03-05-2011. Show all posts
Showing posts with label 03-05-2011. Show all posts

Tuesday, May 3, 2011

11 मई को दोबारा होगा एआइईईई का पेपर


नई दिल्ली: रविवार को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा [एआइईईई] का पर्चा लीक होने के कारण जिन केंद्रों पर परीक्षा नहीं हो पाई, वहां अब दोबारा परीक्षा आठ के बजाए 11 मई हो होगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड [सीबीएसई] के चेयरमैन विनीत जोशी ने बताया जिन छात्रों ने एक मई को परीक्षा दे दी हैं, उन्हें परीक्षा नहीं देनी है। केवल किसी भी कारण से परीक्षा देने से वंचित रह गए छात्र ही दोबारा होने वाली परीक्षा में बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि पर्चा लीक होने के बाद सुबह की परीक्षा रद कर वह दोपहर 12 बजे कराई गई। 197 केंद्र ऐसे थे जहां आ‌र्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज, पुणे की प्रवेश परीक्षा व एआइईईई होनी थी।

इन केंद्रों को छूट दी गई थी कि चाहें तो व्यवस्था के अनुसार रविवार को परीक्षा दें, नहीं तो आठ मई को। लेकिन आठ मई को कई राज्यों में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाएं हैं इसलिये एआइईईई की तिथि 11 मई निश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी 011-22236110-15, 18002096030 और 1800117002 हेल्पलाइन नंबर पर काल करके अपनी परेशानी का हल पा सकते हैं।

एआईईईई पर्चा लीक मामला: एक गिरफ्तार

लखनऊ: अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा [एआईईईई] का पर्चा लीक होने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स [एसटीएफ] ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय प्रकाश ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की जौनपुर स्थित शाखा में लिपिक फूल चंद्र नाम के व्यक्ति को कल देर रात लखनऊ में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि फूल चंद्र पर्चा लीक कराने वाले उस गिरोह के सरगना का भाई है जिसने एआईईईई का प्रश्नपत्र लीक कराने की साजिश को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं जिन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने कल कहा था कि एआईईईई का पर्चा लीक कराने वाले गिरोह का सरगना जौनपुर जिले का रहने वाला है और गाजियाबाद तथा मुंबई में उसके कई ठिकाने हैं और वो वहां पर नाम बदलकर रहता है। उन्होंने बताया था कि उसके गिरोह के अन्य सदस्य बिहार के सासाराम तथा गुजरात के अहमदाबाद के निवासी हैं।

गौरतलब है कि सीबीएसई के सहायक सचिव करण सिंह सैनी ने पर्चा लीक होने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद से ही मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ मामले से जुड़ी जानकारियों पर काम कर रही है।

कांगो में नाव पलटी, 106 लापता



किंसासा: कांगो में क्षमता से अधिक लोगों से भरी एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 106 लोग लापता हो गए हैं।

स्थानीय निवासी विकी नडाए के अनुसार कसाई - ऑसिडेंटल प्रांत के कसाई नदी में सवारियों को ले जा रही एक नाव के पलटने से यह हादसा हुआ। दक्षिण-मध्य कांगो के इस शहर के मेयर ने घटना की पुष्टि तो की है लेकिन उन्होंने अधिक विवरण नहीं दिया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी नदी में एक नाव के पलटने से कम से कम 200 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी।

दर्शकों को हंसाएंगे अभिषेक, ऐश्वर्या



मुंबई: लेडीज एंड जेंटलमैन में हास्य भूमिका निभा रही बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। ये दोनों पहली बार किसी हास्यप्रधान फिल्म में साथ नजर आएंगे।

राजकुमार संतोषी के निर्माण व निर्देशन में बनने जा रही यह फिल्म 2012 में प्रदर्शित होगी और इस फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई में शुरू हो जाएगी।

अभिषेक ने कहा, कई गम्भीर भूमिकाएं निभाने के बाद मैं एक हास्य भूमिका करने के लिए बहुत उत्सुक था और ऐश्वर्या के साथ भी ऐसा ही था। हमने अब से पहले कभी भी हास्य फिल्म में साथ में काम नहीं किया था, इसलिए मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित था।

उन्होंने कहा, फिल्म की पटकथा बेहतरीन और मजेदार है। राजकुमार संतोषी इसका निर्देशन कर रहे हैं। हम लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्सुक थे। मैं खुश हूं कि हम अंतत: साथ में काम कर रहे हैं।

फिल्म में अभिषेक लालची आंखों वाले एक आवारा लड़के की भूमिका में हैं तो ऐश्वर्या अपने पति को ऐसा करने की इजाजत देने वाली पत्नी की भूमिका में हैं। बीते दो सालों में अभिषेक ने पा, खेलें हम जी जान से और दम मारो दम जैसी गम्भीर विषयों वाली फिल्मों में ही अभिनय किया है।

अभिषेक और ऐश्वर्या 2007 में विवाह बंधन में बंधे थे। वे 2001 में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में पहली बार रुपहले पर्दे पर साथ नजर आए थे। तीन साल बाद दोनों ने रोहन सिप्पी की फिल्म कुछ ना कहो और फिर 2006 में उमराव जान में साथ में अभिनय किया। वैसे इस जोड़ी को मणिरत्नम की फिल्म गुरु (2007) से सफलता मिली। इसके बाद रामगोपाल वर्मा की सरकार राज में भी यह जोड़ी सफल रही। फिर दोनों ने धूम 2 और रावण में भी साथ में अभिनय किया।

इन दिनों अभिषेक रूस में अब्बास-मस्तान की फिल्म प्लेयर्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें बिपाशा बसु उनके अलावा मुख्य भूमिका में है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York