Tuesday, May 3, 2011

कांगो में नाव पलटी, 106 लापता



किंसासा: कांगो में क्षमता से अधिक लोगों से भरी एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 106 लोग लापता हो गए हैं।

स्थानीय निवासी विकी नडाए के अनुसार कसाई - ऑसिडेंटल प्रांत के कसाई नदी में सवारियों को ले जा रही एक नाव के पलटने से यह हादसा हुआ। दक्षिण-मध्य कांगो के इस शहर के मेयर ने घटना की पुष्टि तो की है लेकिन उन्होंने अधिक विवरण नहीं दिया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी नदी में एक नाव के पलटने से कम से कम 200 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York