Showing posts with label 26-03-2011. Show all posts
Showing posts with label 26-03-2011. Show all posts

Saturday, March 26, 2011

अमृता खेलेंगी बॉलीवुड में लंबी पारी


फिल्म ‘आयशा’ में अपने अभिनय के जरीये जानी जाने वाली 27 वर्षीय अभिनेत्री अमृता पुरी हिन्दी सिनेमा में काफी लंबा सफर तय करना चाहती हैं। उनका कहना है कि ‘फिलहाल तो उनका सारा ध्यान एक्टिंग की ओर है। वो बॉलीवुड में लंबी पारी खेलना चाहती है और हर तरह के किरदार निभाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि "आप ‘आयशा’ में मेरे निभाए किरदार को ही ले लीजिये। मैंने इस फिल्म में मुख्य भूमिका नहीं निभाई लेकिन मेरा किरदार कहानी का अहम हिस्सा था। इसलिए अगर मुझे सहायक अभिनेत्री की भूमिकाएं मिलें तो मैं उन्हें भी निभाना चाहूंगी। इस फिल्म ने मुझे एक पहचान दिलाई है। और मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं।"

गौरतलब है कि ‘आयशा’ में शेफाली ठाकुर की भूमिका निभाकर आलोचकों और फिल्म विशेषज्ञों की तारीफ बटोरने वाली अमृता को इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड समारोहों में नामांकित किया गया था।

बहरीन, यमन में विरोध जारी



मनामा: बहरीन और यमन में सरकार विरोधी प्रदर्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहें है। एक तरफ जहां बहरीन में एक धर्मगुरु ने नमाज के बाद आंदोलन जारी रखने की घोषणा की वहीं यमन में राष्ट्रपति और विद्रोहियों के नेता के बीच समझौता वार्ता विफल हो गई।

बहरीन में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच देश के एक प्रमुख धर्मगुरु शेख इसा कासिम ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्तेमाल हो रहे क्रूर बल प्रयोग के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे और सुधारों की मांग को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि महीनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए सत्तापक्ष के बल प्रयोग के बावजूद जनता अपने अधिकारों और आत्म सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी। कासिम ने यह बातें दुराज में कल की नमाज के दौरान हजारों लोगों के सामने कहीं।

उधर यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुला सालेह के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सालेह और देश के शीर्ष असंतुष्ट जनरल अली मोहसिन अल-अहमर के बीच हुई वार्ता किसी समझौते तक पहुंचने में नाकाम रही है।

अब विकिलीक्स के चपेट में अरुण जेटली


नई दिल्ली: इस बार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली विकिलीक्स की चपेट में आ गए हैं।

विकिलीक्स के एक ताजा खुलासे के मुताबिक अरुण जेटली ने वर्ष 2005 में एक अमेरिकी राजनयिक से कहा था कि हिंदूत्व का मुद्दा पार्टी के लिए एक अवसरवादी मुद्दा भर है। इतना हीं नही इसी मुलाकात में जेटली ने राजनयिक से यह भी कहा था कि आडवाणी अब दो से तीन साल तक ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद अगली पीढ़ी का कोई नेता कमान संभालेगा और अब इन अगली पीढ़ी के नेताओं में वह भी शामिल हैं।

हरियाणा: जाटों ने वापस लिया आंदोलन


चंडीगढ़: केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे हरियाणा के जाटों ने कल रात आंदोलन वापस ले लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ बातचीत के बाद आंदोलन वापस ले लिया।

मुख्यमंत्री हुड्डा ने बताया कि आंदोलनकारी जाट तत्काल सारी बाधाएं हटाने और धरने खत्म करने के लिए सहमत हो गए हैं। इतना ही नहीं उनका कहना है कि एक महीने के भीतर 'हरियाणा बैकवर्ड क्लासेज कमीशन' बनाने का भी फैसला किया गया है।

गौरतलब है कि जाटों द्वारा सरकारी नौकरियों में आरक्षण की माँग लेकर यह आंदोलन पिछले तीन सप्ताह से चल रहा था।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York