Monday, April 25, 2011
मुंबई के हाथों डेक्कन डिस्चार्ज
Tuesday, April 5, 2011
महाराष्ट्र विस: सचिन को भारत रत्न देने की मांग

Sunday, March 20, 2011
वर्ल्डकप : भारत ने विंडीज को दिया 269 का लक्ष्य

Saturday, February 19, 2011
वर्ल्ड कप: दहाड़े सहवाग, भारत का हिमालयाई स्कोर

मीरपुर (ढाका)। बांग्लादेश के कप्तान का टास जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना उनकी टीम के लिये बेहद ही ख़तरनाक साबित हुआ। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में भारत और मेजबान टीम बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे विश्वकप से पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरूआत की है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 4 विकेट के नुक़सान पर 370 रनों का हिमालयाई स्कोर खडा कर दिया है। भारत के इस स्कोर में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अहम किरदार अदा किया। सहवाग ने महज़ 140 गेंदों में 175 रन बनाए।
कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए। सचिन-सहवाग की जोडी ने भारत को मज़बूत शुरूआत दी थी लेकिन मास्टर ब्लास्टर ज़्यादा देर नहीं टिक सके और 28 रन बनाकर रन आउट हो गये। फिर सहवाग का साथ देने आए गौतम गंभीर ने तेज़ी से रन बनाने जारी रखे लेकिन वो भी लंबी पारी नहीं खेल सके और 39 रन बनाकर मेहमूदुल्लाह की गेंद पर बोल्ड हो गये।
आज के मैच में सहवाग की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी ही कम है। सहवाग पर लगातार लंबी पारी खेलने का दबाव बन रहा था क्योंकि वो पारी की धमाकेदार शुरूआत करके ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाते थे। लेकिन आज, सहवाग देशवासियों की मांग पर खरे उतरे हैं। बस सहवाग को इस बात का ज़रूर अफ़्सोस रहेगा कि वो आज २०० रनों तक नहीं पहुंच सके।
सहवाग के अलावा कोहली ने भी आक्रामक खेलते हुए महज़ 83 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। सहवाग ने 94 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। सहवाग और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिये 203 रनों की साझेदारी हुई। बांग्लादेश के गेंदबाज़ों के पास भारतीय बल्लेबाज़ी का कोई जवाब नहीं बन पाया और सभी गेंदबाज़ बेहद बेबस नज़र आए। बाग्लादेश की ओर से शफ़ी उल इस्लाम, शकिब अल हसन, और मेहमूदुल्लाह, इन तीनों गेंदबाज़ों ने 1-1 विकेट मिला।
इसके साथ आज सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उतरते ही श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का सर्वाधिक वनडे खेलने का रिकार्ड भी तोड दिया। ये सचिन का 445 वां मैच है। जयसूर्या ने 444 वनडे मैचों में अपना जलवा बिखेरा है। साथ में सचिन ने वर्ल्डकप खेलते ही पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के सर्वाधिक वर्ल्डकप खेलने के रिकार्ड की बराबरी कर ली।
Wednesday, February 16, 2011
अज़हर ने सचिन पर शब्दों के तीर चलाए

Tuesday, February 15, 2011
लक्ष्मण, सचिन क्रिकइंफो पुरस्कार से सम्मानित

Friday, February 11, 2011
सचिन ने क्रिकेट को दी नई पहचान: गैरी क्रस्टन

Thursday, February 10, 2011
सचिन का टीम में होना शुभ संकेत: धोनी

Thursday, February 3, 2011
सचिन को सबसे ऊपर रखना, टीम का अपमान: कपिल

Tuesday, January 11, 2011
मैच फ़िक्सिंग के कारण आहत हुए तेंदुलकर

Wednesday, January 5, 2011
सचिन का कोक कॉन्ट्रैक्ट 20 करोड़ में

नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने शीतल पेय कंपनी कोका कोला के साथ 20 करोड़ रुपये में तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है। कोक की प्रतिद्वंद्वी पेप्सीको ने ढाई साल पहले तेंडुलकर के साथ अपने करार को रिन्यू नहीं किया था। कोक ने तेंडुलकर के साथ तीन साल का जो कॉन्ट्रैक्ट किया है, उसकी सालाना कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। एक खबर के मुताबिक तेंडुलकर ने हाल ही में शराब के एक ब्रैंड का विज्ञापन करने के लिए 20 करोड़ की पेशकश ठुकरा दी थी।
Sunday, October 31, 2010
मास्टर सचिन बने 'आइकन ऑफ द मिलेनियम'

Friday, October 29, 2010
इस कार की क़ीमत है 16 करोड़ रूपये

Wednesday, October 13, 2010
टेस्ट सीरिज़ में भारत का क्लीन स्वीप

पहली पारी में १७ रन से पिछ्ड़ी आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी २२३ रनों पर सिमट गई, भारत को जीत के लिये मिले २०७ रनों के लक्ष्य को हासिल करने में कोई ख़ास परेशानी नहीं हुई। हालांकि सहवाग के रूप में भारत का पहला विकेट जल्दी गिर गया था। लेकिन चेतेश्वर पुजारा (७३) और सचिन तेंदुलकर (५३) की पारियों की बदौलत भारत ने जीत के लिये ज़रूरी रन आसानी से जुटा लिये। आस्ट्रेलिया की यह लगातार तीसरी टेस्ट हार है और इस हार के साथ ही आस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट रेंकिंग में फ़िसलकर पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं भारत ने अपनी नं.१ रेंकिंग को बरकरार रखा है।
Friday, September 3, 2010
सचिन बने भारतीय वायु सेना का हिस्सा

Tuesday, July 13, 2010
धोनी इस समय के सर्वाधिक धनी क्रिकेटरों में से एक
