Showing posts with label Praveen Kumar Injured. Show all posts
Showing posts with label Praveen Kumar Injured. Show all posts

Thursday, February 10, 2011

सचिन का टीम में होना शुभ संकेत: धोनी


बेंगलूरू : इन दिनों वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया के खिलाडी बेंगलूरू की नेशनल क्रिकेट अकेडमी में जमकर पसीना बहा रहे हैं। खिलाडियों की चोट से जूझ रही माही सेना वर्ल्ड कप जीतने के लिये कोई भी क़सर नहीं छोड़ना चाहती। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास कैम्प के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की सराहना करते हुए कहा कि सचिन का विश्वकप टीम में होना एक शुभ संकेत है और यही लक टीम का खिताब जीतने में मदद करेगा।

हालांकि चोट के कारण, तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के टीम से बाहर होने पर निराशा व्यक्त करते हुए कप्तान धोनी ने कहा, "हमें प्रवीण से बहुत उम्मीदें थीं। वो फॉर्म में थे और विकेट ले रहे थे। लेकिन चोट पर किसी का बस नहीं चलता, वो क्रिकेटर की जिंदगी का हिस्सा होती है। मुझे उम्मीद है कि श्रीसंथ उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगे।"

धोनी ने सचिन की तारीफ करते हुए कहा, "तेंदुलकर एक महान खिलाड़ी हैं। ये टीम के लिए हर्ष की बात है कि वो मिशन वर्ल्डकप में हमारे साथ हैं। उनका साथ होना टीम के लिए शुभ रहेगा। शायद ये सचिन का अंतिम वर्ल्डकप हो। हम इस बार ये कप उनके लिए जीतना चाहते हैं।"

अब विश्वकप शुरु होने में महज एक हफ्ता बाक़ी है। विश्वकप में टीम की रणनीति के बारे में धोनी ने कहा "मैदान पर कितने फिरकी और कितने तेज गेंदबाज उतारने हैं इसका निर्णय तो हर मुकाबले से पहले पिच को देखने के बाद ही किया जाएगा, लेकिन यदि स्पिनरों के मुताबिक पिच हुई तो हम दो फिरकी गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं।"

टीम इंडिया मिशन विश्वकप का आगाज 19 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से ढाका में करेगी। इससे पहले भारतीय टीम 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध और 16 फरवरी को न्यूजीलैंड के विरुद्ध अभ्यास मैच खेलेगी।

Monday, February 7, 2011

भारत को क़रारा झटका, प्रवीण कुमार विश्वकप से बाहर


मुंबई : 19 फ़रवरी से भारतीय उपमहाद्वीप में खेले जाने वाले विश्वकप की तैयरियों में जुटी टीम इंडिया को क़रारा झटका लगा है। अपनी सरज़मीं पर खेले जाने वाले विश्व कप को जीतने के लिये सुनहरे अवसर को भुनाने की फ़िराक़ में लगी माही सेना को अपने एक अहम गेंदबाज़ के बिना ही मैदान में उतरना पडेगा। कोहनी में चोट के कारण दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ से बाहर हुए प्रवीण कुमार अब क्रिकेट के इस महाकुंभ से भी बाहर हो गए हैं।

अब ये उम्मीद की जा रही है कि 15 सदस्यीय भारतीय टीम में केरल के तेज गेंदबाज श्रीसंत को प्रवीण कुमार की जगह लिया जा सकता हैं। बेंगलुरू की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रवीण की कोहनी का इलाज हुआ था। इसके बाद वे इलाज के लिए इंग्लैंड गए थे। लेकिन अब विश्वकप आयोजन में महज़ दो सप्ताह का समय बाक़ी रह गया है। अब इंग्लैंड में जांच के बाद डाक्टरों ने अंतत: प्रवीण को अनफिट घोषित कर दिया। टीम के प्रमुख खिलाडी सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को हाल ही चोट लग चुकी है जबकि जहीर खान और आशीष नेहरा चोट से उबर चुके हैं और पूरी तरह फिट हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York