Showing posts with label 2011 World Cup. Show all posts
Showing posts with label 2011 World Cup. Show all posts

Monday, April 11, 2011

खतरों की खिलाड़ी में नजर आयेंगी पूनम


मुंबई: व‌र्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने की घोषणा कर पिछले एक महीने से सुर्खियों में बनी किंगफिशर कैलेंडर की मॉडल बनी पूनम पांडे जल्द ही अक्षय कुमार के मागदर्शन में खतरों से खेलती हुई नजर आएंगी।

शनिवार रात पूनम ने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिये कलर्स चैनल के साथ कांट्रैक्ट साइन किया है और अगले सप्ताह अक्षय कुमार और खतरों के खिलाड़ी की अन्य प्रतियोगियों के साथ पूनम साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होंगी।

गौरतलब है कि पूनम के साथ खतरों के खिलाड़ी की अन्य प्रतियोगियों की सूची में भोजपुरी फिल्मों की आइटम गर्ल संभावना सेठ, लोकप्रिय मॉडल डायना सोअर्स और अभिनेत्री कश्मीरा शाह भी शामिल हैं।

Tuesday, April 5, 2011

महाराष्ट्र विस: सचिन को भारत रत्न देने की मांग



मुम्बई: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देते हुए महाराष्ट्र विधानसभा ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने टीम को धन्यवाद देने और तेंदुलकर के लिए भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश के संबंध में प्रस्ताव रखा, जिसका सभी दलों ने समर्थन किया। इस प्रस्ताव को आम सहमति से पारित किया गया।

इससे पहले चव्हाण ने सदन में कहा, हम तेंदुलकर को खेल में उनके योगदान के लिए भारत रत्न देने की सिफारिश करते हैं। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार महाराष्ट्र के खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और जहीर खान को एक-एक करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेगी। साथ ही टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल मयंक पारेख और रमेश माने को 50-50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मुंबई में विश्वकप फाइनल के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन के लिए पुलिस और यातायात अधिकारियों को भी बधाई दी।

Sunday, April 3, 2011

राष्ट्रपति ने किया टीम इंडिया का अभिनंदन



मुंबई: आज वर्ल्डकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सम्मान में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उन्हें शाम को चाय पर राजभवन बुलाया।

विश्व कप जीतने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम आज शाम सबसे पहले आधिकारिक स्वागत समारोह में राजभवन पहुंची जहां महाराष्ट्र के गवर्नर के शंकरनारायणन, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राज्य के सीनियर मंत्री भी समारोह में मौजूद थे।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पाटिल ने वानखड़े स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को पूरा मैच देखा था।

Saturday, April 2, 2011

विश्व कप: डेढ़ लाख तक बिके टिकट


मुंबई: विश्व कप फाइनल के चलते लोगों में टिकटों को लेकर काफी मारा-मारी रही। स्टेडियम काउंटर पर तो टिकट थे ही नहीं, लेकिन बाहर टिकटों को काफी ऊंचे दामों पर आसानी से बेचा-खरीदा गया। इतना ही नही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी ऊंचे दामों पर टिकट बेचे गए।

ऐसी ही एक साइट पर टिकट 1.50 लाख रुपए में बेचे गए। बिचौलिए भी इस तरह की कालाबाजारी करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने 20 हजार रुपए की टिकट लगभग एक लाख रुपए में बेची। इतना ही नहीं स्टेडियम के आसपास टिकटों की कालाबाजारी करते कुछ लोग तो 15-20 गुना अधिक कीमत पर टिकट बेच रहे हैं।

माना जा रहा है कि आम जनता के लिए केवल 3000 हजार टिकट ही रखे गए थे, और उन्हें भी ऑन लाइन "लॉटरी सिस्टम" के जरिए बेचा गया।

Friday, April 1, 2011

बिग बी ने दीं भारतीय टीम को शुभकामनाएं



नई दिल्ली: बिग बी ने विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर भारतीय खिलाडि़यों को बधाई दी है साथ ही उन्हें मुंबई में श्रीलंका के साथ होने वाले फाइनल मैच के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, विश्व कप में पाकिस्तान को पराजित करने के बाद भारत फाइनल के लिए तैयार है। सेमीफाइनल का दिन बहुत शानदार था। भारत ने बहुत अच्छा खेला और अंत में भारत को सफलता मिली। इस जीत में हर खिलाड़ी का योगदान रहा। हालाकि पाकिस्तान ने भी अच्छा खेला, मुकाबला नजदीकी रहा लेकिन यह बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा, ज्यादातर भारतीय और मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि हमारे पड़ोसियों के लिए भी यह मैच फाइनल की तरह था। जब भी दोनों देशों के बीच मुकाबला होता है तो यही होता है। धोनी की टीम को बधाई और दो अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि बुधवार को मोहाली में हुए सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए आमिर खान, किरण राव, प्रीति जिंटा और विवेक ओबेराय जैसी फिल्मी हस्तियां भी पहुंची थीं। वैसे 68 वर्षीय अमिताभ अपनी फिल्म बुढ्ड़ा की शूटिंग के चलते वहां नहीं पहुंच सके, लेकिन वह टीम की जीत से बहुत खुश हैं।

विश्व कप: फाइनल में नेहरा के खेलने पर संशय



मुंबई: विश्व कप के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के खेलने पर संशय के बादल मंडराने लगे। अब फाइनल में नेहरा खेलेंगे या नहीं इसका फैसला आज होगा।

सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज कराने के लिये नेहरा ने शानदार गेंदबाजी की थी। नेहरा के दाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर है और शायद ही वह श्रीलंका के खिलाफ खेल पाएं।

भारतीय टीम के मैनेजर रंजीब बिस्वाल ने उनकी अंगुली में फ्रैक्चर होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आज हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नेहरा टीम में रहेंगे या नहीं। नेहरा को उस समय चोट लगी जब वे पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। नेहरा मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे थे और पाक टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने युवराज सिंह की गेंद पर कैच उठा दी। इसी कैच कैच को लेने के चक्कर में नेहरा चोटिल हो गए। इसके बाद दर्द की वजह से उनकी अंगुली में टेप लगाया गया था।

Wednesday, March 30, 2011

पाकिस्तान को रौंदकर भारत फाइनल में



विश्वकप 2011 के ‘महामुकाबले’ में भारत द्वारा दिये गये 261 रनों के लक्ष्य को पकिस्तान पूरा नहीं कर पाया और 49.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर वह केवल 231 रन ही बना सका। इस जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराकर सह-मेजबान श्रीलंका से खिताबी मुकाबले में भिड़ने का हक पाया।


पाक के सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल और मोहम्मद हफीज ने टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए नौ ओवर में 44 रन बना लिए। नौंवे ओवर की आखिरी गेंद पर जहीर खान ने युवराज के हाथों अकमल [19] को लपकवाकर भारत को पहली सफलता दिलाई। कामरान के लौटने के बाद हफीज ने असद शाफिक के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 70 रन तक ले गए। एक ओवर मेडन फेंकने वाले मुनफ ने हफीज को विकेट के पीछे लपकवाकर टीम को दूसरी सफलता दिलवाई। इसके बाद शाफिक ने अनुभवी यूनुस खान [13 रन, 32 गेंद] के साथ स्कोर सौ रन के पार ले गए। पिछले दो मैचों में पचासा ठोकने वाले शाफिक ने यहां भी बढि़या बल्लेबाजी की लेकिन युवराज की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। उन्होंने 39 गेंदों में दो चौके के साथ 30 रन बनाए। बल्ले से पूरी तरह असफल रहे युवराज ने यूनुस को रैना के हाथों कैच आउट कराकर टीम को एक और सफलता दिलाई। इसके बाद उमर अकमल ने पारी को कुच संभालते हुए 24 गेंदो पर 1 चौके और 2 छ्क्कों की मदद से 29 रन बनाये। फिर पीच पर आये अब्दुल रज्जाक कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाये और 9 गेंद पर 3 रन बनाकर मुनाफ पटेल के हाथों आउट हो गये। इसके बाद कप्तान शाहिद अफरीदी ने 17 गेंदो में 1 चौके की मदद से 19 रन बनाये। फिर वहाब रियाज ने 14 गेंदो में 8 रन दिये। इसके बाद मिसबाह उल हक ने पारी को काफी संभालते हुए 76 गेंदो में 5 चौके और 1 छ्क्के की मदद से 54 रन बनायें लेकिन उनके आउट होते ही उमर गुल भी 3 गेंद पर 2 रन देकर आउट हो गये।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाये थे। पाकिस्तान की और से वहाब रियाज ने 5 भारतीय खिलाड़ियों को आउट किया था।

भारत ने पाकिस्तान को दिया 261 रन का लक्ष्य


मोहाली: वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 261 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाये। पाकिस्तान की और से वहाब रियाज ने 5 भारतीय खिलाड़ियों को आउट किया।

सबसे पहले ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन वह 25 गेंद पर नौ चौकों की मदद से 38 रन बनाकर वहाब रियाज के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गये। सचिन ने 115 गेंद में 85 रन जमाए जिसमें 11 चौके शामिल हैं। हालाकि क्रीज पर आए गौतम गंभीर सचिन के साथ मिलकर पारी को संभालते नज़र आये लेकिन वो भी 32 गेंद पर 27 रन की पारी खेलकर मोहम्मद हफीज की गेंद पर आउट हो गये। इसके बाद विराट कोहली ने एक धीमी शुरुआत की लेकिन वह भी 21 गेंद में सिर्फ 9 रन बना सके। फिर अगली गेंद पर ही अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवराज सिंह बोल्ड हो गए। उसके बाद महेंद्र सिंह धौनी ने 42 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 25 रन बनाये। फिर सुरेश रैना एक अच्छी पारी खेलते हुए 39 गेंदो मे 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हरभजन सिंह ने 12 और जहीर खान ने 09 रन बनाए। इसके बाद आशीष नेहरा भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाये और 2 गेंद में केवल 1 रन बनाकर आउट हो गये।

भारत के जीतने पर मुफ्त बनेंगे ड्राफ्ट



जयपुर: विश्व कप क्रिकेट में भारत के सेमीफाइनल और फाइनल मैच में विजेता होने पर स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर ने दो अप्रैल और चार अप्रैल को बैंक की शाखाओं में ड्राफ्ट निशुल्क बनाने की घोषणा की हैं।

एसबीबीजे के प्रबंध निदेशक शिवकुमार ने बताया कि बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में भारत के विजेता रहने पर आगामी दो अप्रैल को तथा विश्वकप जीतने पर चार अप्रैल को बैंक की सभी शाखाओं में बनने वाले ड्राफ्ट पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Friday, March 25, 2011

पाकिस्तानी बहू करेंगी भारतीय रणबाकुरों का समर्थन



नई दिल्ली: अब पाकिस्तान की बहू मोहाली में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय रणबाकुरों का समर्थन करती नजर आएंगी।

जी हां क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह कर पाकिस्तान की बहू बन चुकी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का कहना है कि वह मोहाली में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय रणबाकुरों का समर्थन करेंगी। जबकि, उनके पति पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई करते नजर आएंगे।

सानिया ने इस बारे में माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा है कि पिछली बार भी मैंने मोहाली में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ मैच देखा था। इसी तरह मेरी विश्वकप सेमीफाइनल देखने की भी तमन्ना है। 'करो या मरो' की इस जंग पर हैदराबादी बाला ने कहा, कि 'मैं भारतीय टीम का समर्थन करूंगी और मेरे पति शोएब हमेशा की तरह पाकिस्तान का समर्थन करेंगे। युद्ध अब शुरू हो चुका है।' सानिया की इस खुली चुनौती को स्वीकार करते हुए शोएब ने लिखा, 'सानिया अब तैयार रहो, युद्ध शुरू हो चुका है।'

गौरतलब है कि जहां भारत ने महत्वपूर्ण क्वार्टर फाइनल मैच में तीन बार से विश्व चैंपियन रहे आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में प्रवेश किया है वहीं पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York