Showing posts with label 11-04-2011. Show all posts
Showing posts with label 11-04-2011. Show all posts

Monday, April 11, 2011

असम:अंतिम दौर में 65 फ़ीसदी मतदान


गुवाहाटी : सोमवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ। हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। तकरीबन 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहली बार बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं ने वोट डाले।

राज्य के 14 जिलों की 64 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ। इन सीटों पर खड़े 596 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 96,77,113 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

आज संपन्न मतदान से जिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्य विपक्षी दल अगप के नेता प्रफुल कुमार महंत, अगप अध्यक्ष चंद्रमोहन पाटोवरी और वरिष्ठ मंत्री हिमान्ता बिस्वा सारमा तथा रोकीबुल हुसैन शामिल हैं।

राज्य में पहले चरण का मतदान चार अप्रैल को हुआ था, जिसमें 62 विधानसभा सीटों में करीब 74 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

असम की 64 विधानसभा सीटों पर आज संपन्न मतदान की खास बात यह रही कि पहली बार बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं ने वोट डाले। सूत्रों के मुताबिक महिलाओं में मतदान के प्रति खास उत्साह देखा गया। सुबह से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में मतदान केंद्रों के आगे महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। ऐसा राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है।

शाही शादी में ‘नग्न प्रदर्शन’ की योजना



लंदन: 29 अप्रैल को होने वाली राजकुमार विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी में बाधा डालने के लिए अराजकतावादी ‘नग्न प्रदर्शन’ करने की योजना बना रहे हैं।

‘डेली एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक, इस तरह के प्रदर्शन के आयोजकों ने स्विंगर्स समूहों के सदस्यों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने वयस्क फिल्म निर्माताओं के साथ इस शादी के दिन ‘नग्न प्रदर्शन’ की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए भी बात की है। इतना ही नहीं लुनार्की, स्लट्स अगेंस्ट कट्स और इंटरनेशनल यूनियन आफ सेक्स वर्कर्स के सदस्यों की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में पुरुषों को खास तरह का कनटोप लगाने और महिलाओं को कनटोप के साथ ही लाल लिपिस्टिक लगाकर आने के लिए कहा गया है।

जी 20 प्रदर्शन को आयोजित करने वाले समूह ‘मेल्टडाउन’ के सदस्यों को इन प्रदर्शन के लिए लोगों को चुनने और ब्लू फिल्म बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है उधर मेट्रोपोलियन पुलिस के कमांडर बाब ब्राडहर्स्ट ने कहा कि शाही विवाह के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

खतरों की खिलाड़ी में नजर आयेंगी पूनम


मुंबई: व‌र्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने की घोषणा कर पिछले एक महीने से सुर्खियों में बनी किंगफिशर कैलेंडर की मॉडल बनी पूनम पांडे जल्द ही अक्षय कुमार के मागदर्शन में खतरों से खेलती हुई नजर आएंगी।

शनिवार रात पूनम ने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिये कलर्स चैनल के साथ कांट्रैक्ट साइन किया है और अगले सप्ताह अक्षय कुमार और खतरों के खिलाड़ी की अन्य प्रतियोगियों के साथ पूनम साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होंगी।

गौरतलब है कि पूनम के साथ खतरों के खिलाड़ी की अन्य प्रतियोगियों की सूची में भोजपुरी फिल्मों की आइटम गर्ल संभावना सेठ, लोकप्रिय मॉडल डायना सोअर्स और अभिनेत्री कश्मीरा शाह भी शामिल हैं।

लीलावती अस्पताल पर आयकर का छापा



मुंबईः आयकर विभाग ने आज मुंबई के प्रतिष्ठित लीलावती अस्पताल की तलाशी ली। बांद्रा पश्चिम में स्थित इस अस्पताल में अक्सर अति विशिष्ट लोग इलाज कराने आते हैं। करीब सात अरब रुपए की कीमत वाला यह अस्पताल पारिवारिक विवाद का केंद्र बना हुआ है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने लीलावती अस्पताल के ट्रस्टियों और मालिक की ओर से की गई वित्तीय अनियमितता के आरोप में आज अस्पताल परिसर की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित इस चर्चित अस्पताल के बायो मेडिकल, खरीद और फ़ार्मा विभाग की तलाशी ली गई।

उच्चतम न्यायालय ने इस अस्पताल के ट्रस्टियों की कथित अनियमितता की जांच के लिये दायर याचिका पर पिछले सप्ताह केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक को नोटिस जारी किया था। दिल्ली के रहने वाले याचिकाकर्ता हर्ष रघुवंशी ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि अस्पताल के ट्रस्टी प्रबोध मेहता, रश्मि मेहता, चेतन मेहता और भाविन मेहता ने बेइमानी से धन निकाला है और इन ट्रस्टियों ने अस्पताल से बेइमानी से पैसा निकालकर हवाला के जरिये मारिशस समेत विदेशी बैंकों में जमा किया।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York