Showing posts with label High Court. Show all posts
Showing posts with label High Court. Show all posts

Thursday, June 30, 2011

मंदिर के तहखाने से मिला करोड़ों का खजाना



तिरुवनंतपुरम: केरल के मशहूर पद्मनाभ स्‍वामी मंदिर के तहखाने से खजाने निकलने की सूचना ने सबको चौंका दिया है। केरल के मशहूर पद्मनाभ मंदिर के बेसमेंट से अमूल्‍य वस्‍तुएं मिली हैं। इन बहुमुल्‍य वस्‍तुओं में सोने के आभूषण, हीरे जवाहरात, रत्‍न और कीमती बर्तन शामिल हैं।

इस भव्य मंदिर का निर्माण 18वीं सदी में त्रावणकोर के महाराजा मार्तड वर्मा ने करवाया था। मंदिर में स्थित छह कक्षों में से तीन की जांच मंगलवार की शाम पूरी हुई जिनमें सोने की चेन, सोना, चांदी और तांबे के कई बर्तन, गहने, रत्नजडित मुकुट और सोने से मढे छत्र तथा अन्य प्राचीन सामग्री बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार इन वस्‍तुओं की कीमत लगभग 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

उच्चतम न्यायालय ने लंबे समय से बंद इन अमूल्य वस्तुओं की सूची बनाने के लिए केरल उच्च न्यायालय के दो पूर्व न्यायाधीशों को निरीक्षक बनाते हुए सात सदस्यीय एक पैनल का गठन किया है। निरीक्षकों ने स्पष्ट किया है कि उनका काम रूपयों में वस्तुओं की कीमत आंकना नहीं है बल्कि जांच करना और इसे (सामान की सूची को) शीर्ष अदालत को सौंपना है।

गौरतलब है कि सत्‍य श्री साईं बाबा के निधन के लगभग 19 दिन बाद जब उनका कमरा खोला गया था तब लगभग 400 करोड़ रुपये कीमत के जवाहरात और बेशकीमती चींजे पाईं गई थी। उस धन को राज्‍य सरकार ने जब्‍त कर बैंक के हवाले कर दिया था।

Monday, April 11, 2011

लीलावती अस्पताल पर आयकर का छापा



मुंबईः आयकर विभाग ने आज मुंबई के प्रतिष्ठित लीलावती अस्पताल की तलाशी ली। बांद्रा पश्चिम में स्थित इस अस्पताल में अक्सर अति विशिष्ट लोग इलाज कराने आते हैं। करीब सात अरब रुपए की कीमत वाला यह अस्पताल पारिवारिक विवाद का केंद्र बना हुआ है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने लीलावती अस्पताल के ट्रस्टियों और मालिक की ओर से की गई वित्तीय अनियमितता के आरोप में आज अस्पताल परिसर की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित इस चर्चित अस्पताल के बायो मेडिकल, खरीद और फ़ार्मा विभाग की तलाशी ली गई।

उच्चतम न्यायालय ने इस अस्पताल के ट्रस्टियों की कथित अनियमितता की जांच के लिये दायर याचिका पर पिछले सप्ताह केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक को नोटिस जारी किया था। दिल्ली के रहने वाले याचिकाकर्ता हर्ष रघुवंशी ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि अस्पताल के ट्रस्टी प्रबोध मेहता, रश्मि मेहता, चेतन मेहता और भाविन मेहता ने बेइमानी से धन निकाला है और इन ट्रस्टियों ने अस्पताल से बेइमानी से पैसा निकालकर हवाला के जरिये मारिशस समेत विदेशी बैंकों में जमा किया।

Tuesday, January 11, 2011

अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में स्वामी


नई दिल्ली: जनता पार्टी के प्रमुख सुब्रम्ण्यम स्वामी ने आज कहा कि वह दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के कैग रिपोर्ट पर दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला चलाने के लिए उच्चतम न्यायालय जाएँगे।

सिब्बल का कहना है कि कैग रिपोर्ट में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर 1.76 लाख करोड़ रुपए के नुकसान की बात भ्रामक है, इसलिए वह अगले एक-दो दिन में इस बाबत याचिका दायर करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हम मंत्री के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने के लिए याचिका दायर करने जा रहे हैं।

Saturday, October 16, 2010

2011 में जिला न्यायालयों में 88 दिन अवकाश


इंदौर: जबलपुर हाई कोर्ट ने जिला न्यायालयों एवं अन्य अधीनस्थ न्यायालयों में वर्ष 2011 के लिए अवकाशों का कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के अनुसार पूरे साल में अदालतों में कुल 88 दिन अवकाश रहेगा।

अधिवक्ता गोपाल कचोलिया के मुताबिक सूची हाई कोर्ट जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल टीके कौशल ने जारी की। इसमें कुल 52 रविवार, 12 शनिवार, 23 मई से 17 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश एवं त्योहारों के अवकाश शामिल हैं। ग्रीष्म एवं शीतकालीन अवकाशों के दौरान दीवानी न्यायालयों में अवकाश रहेगा लेकिन फौजदारी में कामकाज चालू रहेगा। होली, गांधी जयंती, क्रिसमस-डे और रक्षाबंधन रविवार को होने की वजह से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

Thursday, July 8, 2010

हाईकोर्ट में महिला वकील की हत्या


बैंगलोर: हाईकोर्ट में दिन दहाड़े महिला वकील की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हाईकोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारे को आत्महत्या की कोशिश करते हुए घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट परिसर में एक अज्ञात हमलावर ने नगीना नाम की महिला वकील की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। महिला को मारने के बाद हमलावार ने कोर्ट परिसर के बाथरूम में जाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York